LOADING...
टाटा सिएरा EV में मिलेगी QWD ड्यूल मोटर, नए टीजर में हुई पुष्टि
टाटा सिएरा EV 30 जून को लॉन्च होगी

टाटा सिएरा EV में मिलेगी QWD ड्यूल मोटर, नए टीजर में हुई पुष्टि

Jun 21, 2026
06:50 pm

क्या है खबर?

टाटा मोटर्स ने 30 जून को लॉन्च होने वाली सिएरा EV का एक और टीजर जारी किया है। लेटेस्ट वीडियो रास्तों पर SUV की काबिलियत के साथ-साथ क्वाड व्हील ड्राइव (QWD) सेटअप के साथ पेश करने की पुष्टि करता है। टीजर में सिएरा EV को रेगिस्तान की रेत में दौड़ते हुए, धूल के गुबार उड़ाते हुए और आसानी से रेत के टीलों को पार करते हुए दिखाया गया है। टेलगेट पर 'QWD ड्यूल मोटर' का खास बैज भी दिखा है।

खासियत 

टीजर में सामने आईं ये खासियत 

पहले वाले टीजर में मुख्य रूप से डिजाइन पर ध्यान दिया गया था, लेकिन नए वीडियो में परफॉर्मेंस पर जोर दिया गया है। सिएरा EV को रेगिस्तान की ढीली रेत पर चलते हुए दिखाया गया है। इस टीजर को खास तौर पर ड्यूल-मोटर QWD सिस्टम के फायदों को दिखाने के लिए बनाया गया है। कई दृश्यों में SUV के पिछले हिस्से में LED टेल लैंप और एयरोडायनामिक अलॉय व्हील डिजाइन को भी बेहतर ढंग से दिखाया गया है।

दूसरा मॉडल 

QWD पाने वाला दूसरा मॉडल 

हैरियर EV के बाद यह टाटा की दूसरी ऐसी इलेक्ट्रिक कार बन जाएगी है, जिसमें कंपनी की QWD टेक्नोलॉजी दी गई है। टाटा मोटर्स ने अभी तक इसकी तकनीकी जानकारी का खुलासा नहीं किया है, लेकिन उम्मीद है कि यह अपनी ज्यादातर इलेक्ट्रिक पावरट्रेन टेक्नोलॉजी हैरियर EV से लेगी। इसमें 75kWh तक के बैटरी पैक के साथ-साथ सिंगल-मोटर और ड्यूल-मोटर कॉन्फिगरेशन शामिल हो सकते हैं। QWD वर्जन को फ्लैगशिप वेरिएंट के तौर पर पेश किए जाने की संभावना है।

Advertisement