LOADING...
टाटा ने सिएरा EV के बाहरी डिजाइन का हुआ खुलासा, ICE मॉडल से क्या है अलग?
टाटा ने सिएरा EV के नए टीजर में बाहरी डिजाइन का खुलासा किया है

टाटा ने सिएरा EV के बाहरी डिजाइन का हुआ खुलासा, ICE मॉडल से क्या है अलग?

Jun 24, 2026
06:22 pm

क्या है खबर?

टाटा मोटर्स ने 30 जून को लॉन्च होने वाली सिएरा EV का एक और टीजर जारी कर इसके बाहरी डिजाइन का खुलासा किया है। यह इलेक्ट्रिक मिडसाइज SUV अपने ICE मॉडल से काफी हद तक मिलती-जुलती है, लेकिन रंगों के अलग इस्तेमाल की वजह से इसका फ्रंट लुक थोड़ा अलग है। इलेक्ट्रिक वर्जन में क्लोज ग्रिल के कारण इसका फ्रंट फेस ICE वर्जन के मुकाबले थोड़ा अलग है। इसके साइड और पिछले हिस्से में बहुत कम बदलाव किए गए हैं।

अंतर 

डिजाइन में क्या है अंतर?

ICE टाटा सिएरा की काली और काम करने वाली ग्रिल की जगह इसमें बॉडी के रंग वाली बंद ग्रिल दी गई है। लाइट वैसी ही हैं, लेकिन ICE मॉडल के उलट EV में LED लाइट बार के ठीक नीचे 'सिएरा' की ब्रांडिंग नहीं है। नीचे की तरफ, बंपर पर ग्लॉस-ब्लैक फिनिश है और चिन पर नकली सिल्वर स्किड प्लेट लगी है। साइड और पीछे इनमें फर्क सिर्फ सामने के दरवाजों और टेलगेट पर लगे 'सिएरा.ev' बैज का है।

इंटीरियर 

इंटीरयर में मिल सकते हैं ये फीचर 

टाटा ने अभी तक इंटीरियर का खुलासा नहीं किया है, लेकिन उम्मीद है कि केबिन के अंदर भी ICE मॉडल से समानताएं देखने को मिलेंगी। शीर्ष वेरिएंट में ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप में 10.25-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 12.3-इंच की सेंट्रल टचस्क्रीन और 12.3-इंच की पैसेंजर स्क्रीन शामिल है, जबकि निचले वेरिएंट्स में ड्यूल-स्क्रीन सेटअप और हेड-अप डिस्प्ले (HUD) मिल सकता है। इनके अलावा, पैनोरमिक सनरूफ, पावर्ड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, प्रीमियम ऑडियो सिस्टम और ड्राइव मोड्स भी मिलने की संभावना है।

Advertisement