LOADING...
रेनो किगर इवोल्यूशन प्लस वेरिएंट लॉन्च, जानिए क्या है इसमें खास
रेनो किगर में टर्बो इंजन का किफायती विकल्प पेश किया गया है

रेनो किगर इवोल्यूशन प्लस वेरिएंट लॉन्च, जानिए क्या है इसमें खास

Jun 24, 2026
02:01 pm

क्या है खबर?

रेनो ने नैचुरली एस्पिरेटेड और टर्बो-पेट्रोल इंजन वाले नए वेरिएंट साथ अपनी किगर लाइनअप का विस्तार किया है। इस अपडेट का मकसद टर्बोचार्ज्ड परफॉर्मेंस और प्रीमियम फीचर्स को ज्यादा ग्राहकों तक पहुंचाना है। साथ ही B-SUV रेंज में खरीदारों को ज्यादा विकल्प देना है। कंपनी का दावा है कि इवोल्यूशन प्लस वेरिएंट के साथ किगर टर्बो अब एंट्री B-SUV सेगमेंट में सबसे सस्ती टर्बोचार्ज्ड SUV है। इस वेरिएंट को इवोल्यूशन और टेक्नो वेरिएंट के बीच रखा है।

फीचर 

इन फीचर्स से लैस है यह वेरिएंट

इवोल्यूशन प्लस वेरिएंट के आने से रेनो ने कई ऐसे फीचर्स को कम कीमत पर उपलब्ध कराया है, जो पहले सिर्फ महंगे वेरिएंट्स में ही मिलते थे। ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पुश-बटन स्टार्ट, वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और ड्राइवर सीट की ऊंचाई एडजस्ट करने जैसे फीचर्स अब कम कीमत वाले वेरिएंट्स में भी मिल रहे हैं। टेक्नो टर्बो वेरिएंट में मैनुअल गियरबॉक्स का विकल्प भी दिया गया है, जिससे खरीदारों को परफॉर्मेंस, फीचर्स और कीमत का एक अच्छा कॉम्बिनेशन मिलता है।

कीमत 

कितनी है नए वेरिएंट की कीमत?

रेनो किगर का नया वेरिएंट में 1.0-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और 1.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ आता है। वेरिएंट के आधार पर इसमें 5-स्पीड मैनुअल, इजी-R AMT और X-ट्रोनिक CVT जैसे ट्रांसमिशन विकल्प मिलते हैं। टर्बो-पेट्रोल वाले इवोल्यूशन प्लस वेरिएंट की शुरुआती कीमत 7.89 लाख रुपये है, जबकि नैचुरली-एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ 6.99 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में उपलब्ध है। टेक्नो टर्बो वेरिएंट अब 8.45 लाख रुपये (कीमतें, एक्स-शोरूम) में मैनुअल गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध है।

Advertisement