LOADING...
नई मर्सिडीज S-क्लास प्लग-इन हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ लॉन्च, जानिए क्या मिले हैं बदलाव
नई मर्सिडीज S-क्लास को प्लग-इन हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ पेश किया है

नई मर्सिडीज S-क्लास प्लग-इन हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ लॉन्च, जानिए क्या मिले हैं बदलाव

Jun 15, 2026
07:47 pm

क्या है खबर?

मर्सिडीज-बेंज ने भारत में 2026 S-क्लास फेसलिफ्ट को लॉन्च कर दिया है। मर्सिडीज-बेंज जर्मन ब्रांड की इस फ्लैगशिप सेडान में बाहर और अंदर की स्टाइलिंग में बदलाव, बेहतर ऑनबोर्ड टेक्नोलॉजी और पहली बार प्लग-इन हाइब्रिड (PHEV) पावरट्रेन दिया गया है। नई S-क्लास अभी यहां सिर्फ S 450e मॉडल में उपलब्ध है। इसकी बुकिंग शुरू हो गई है और डिलीवरी चौथी तिमाही में दिवाली के आस-पास शुरू होने की उम्मीद है। यह भारतीय बाजार में BMW 7-सीरीज से मुकाबला करेगी।

एक्सटीरियर 

एक्सटीरियर में किए हैं ये बदलाव 

2026 मर्सिडीज S-क्लास की फ्रंट ग्रिल पहले से बड़ी है और अब इसमें क्रोम-फिनिश वाले थ्री-पॉइंटेड स्टार एलिमेंट दिए गए हैं। साथ ही, इसमें चमकदार ग्रिल सराउंड का विकल्प भी है। LED हेडलैंप्स में कंपनी के सिग्नेचर थ्री-पॉइंटेड स्टार ग्राफिक्स हैं। पीछे की तरफ नए LED टेललैंप्स हैं, जिनमें डायनामिक लाइट एनिमेशन और चमकदार थ्री-पॉइंटेड स्टार मोटिफ्स हैं, जो फ्रंट लाइटिंग एलिमेंट्स के डिजाइन से मेल खाते हैं। इसमें नए अलॉय व्हील डिजाइन और कई स्टैंडर्ड पेंट विकल्प मिलते हैं।

इंटीरियर 

केबिन में मिलते हैं ये फीचर्स

S-क्लास फेसलिफ्ट के इंटीरियर को अपडेट किया है, जिसमें बेहतर डिजिटल इंटरफेस और ज्यादा टेक्नोलॉजी वाला लेआउट दिया गया है। नए डैशबोर्ड डिजाइन के अलावा, इसमें सेंटर कंसोल के अपडेटेड एलिमेंट्स और नई ट्रिम फिनिश भी शामिल हैं। नया MBUX 'सुपरस्क्रीन' सेटअप दिया है। इसमें मुख्य रूप से 14.4-इंच की OLED टचस्क्रीन, 12.3-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और फ्रंट पैसेंजर के लिए एक और 12.3-इंच की यूनिट शामिल है। ये स्क्रीन ब्रांड के लेटेस्ट MB.OS ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलती हैं।

Advertisement

पावरट्रेन 

कैसा है गाड़ी का पावरट्रेन?

नई S-क्लास के बोनट के नीचे 3.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड इनलाइन-सिक्स पेट्रोल इंजन है, जिसे पीछे लगी इलेक्ट्रिक मोटर और 22kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक के साथ जोड़ा गया है। इसका कंबाइंड सिस्टम आउटपुट 435hp और 680Nm है। ट्रांसमिशन के लिए इसे 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। यह लग्जरी कार 0-100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ने में 5.7 सेकेंड लेती है और इसका माइलेज 32.2 किलोमीटर प्रति लीटर है। इसकी शुरुआती कीमत 2.2 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) है।

Advertisement