LOADING...
मिनी ने भारत में असेंबल नई कंट्रीमैन C की लॉन्च, जानिए कितनी है कीमत
नई मिनी कंट्रीमैन C को भारत में असेंबल किया गया है

मिनी ने भारत में असेंबल नई कंट्रीमैन C की लॉन्च, जानिए कितनी है कीमत

Jun 17, 2026
06:17 pm

क्या है खबर?

मिनी ने भारत में नई जनरेशन की कंट्रीमैन C को लाॅन्च कर दिया है। यह देश में बेची जाने वाली अब तक की सबसे बड़ी मिनी कार है। अपने पिछले मॉडल की तुलना में इसका आकार काफी बढ़ गया है, जिससे केबिन में ज्यादा जगह मिलती है। अब इस SUV को चेन्नई में BMW समूह के प्लांट में ही असेंबल किया जा रहा है, जिससे कंपनी आयातित मॉडल की तुलना में इसकी कीमत कम कर पाई है।

एक्सटीरियर 

कैसा है गाड़ी का लुक?

कंट्रीमैन C में ऑक्टागोनल ग्रिल, एडेप्टिव LED हेडलाइट्स, नए डिजाइन वाले मैट्रिक्स LED टेललैंप और आगे-पीछे के DRLs के लिए कस्टमाइजेबल लाइट सिग्नेचर दिए गए हैं। ग्रिल के चारों ओर आगे और पीछे की स्किड प्लेट्स, मिली लोगो और कंट्रीमैन बैज पर भी शैंपेन फिनिश दी गई है। लेटेस्ट कार की लंबाई 4,447mm, चौड़ाई 1,843mm, ऊंचाई 1,661mm, व्हीलबेस 2,692mm और ग्राउंड क्लीयरेंस 190mm है। SUV 19-इंच के ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स पर चलती है और 5 रंग विकल्पों में उपलब्ध है।

फीचर 

इन सुविधाओं से लैस है नई कंट्रीमैन C

अंदर की तरफ, गाड़ी में ड्यूल-टोन डैशबोर्ड और गोल डिजाइन वाले एलिमेंट्स हैं। डैशबोर्ड और दरवाजों के पैनल पर टेक्सटाइल फिनिश है और इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल JCW स्पोर्ट्स सीट्स पर वेसिन अपहोल्स्ट्री का इस्तेमाल किया गया है। इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन एक गोल 9.4-इंच OLED यूनिट है। इसके अलावा, हेड-अप डिस्प्ले, स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल्स, हरमन कार्डन का 12-स्पीकर साउंड सिस्टम, 360-डिग्री कैमरा, पैनोरमिक ग्लास रूफ, ड्राइवर के लिए मसाज फंक्शन वाली पावर्ड फ्रंट सीट्स, वायरलेस फोन चार्जिंग, पार्किंग असिस्ट और कई एयरबैग्स शामिल हैं।

Advertisement

पावरट्रेन 

दमदार है गाड़ी का पावरट्रेन 

हुड के नीचे इसमें 1.5-लीटर, 3-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन है, जो 156hp की पावर और 240Nm का टॉर्क देता है। इस इंजन के साथ 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है। मिनी का दावा है कि यह कार 0-100 किलाेमीटर प्रति घंटा की रफ्तार 9 सेकेंड में पकड़ लेती है और इसकी टॉप स्पीड 212 किलोमीटर प्रति घंटा है और माइलेज 15.92 किलोमीटर प्रति लीटर है। भारतीय बाजार में इसकी कीमत 47.5 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

Advertisement