ड्राइविंग लाइसेंस में कैसे अपडेट करें मोबाइल नंबर? जानिए इसकी पूरी प्रक्रिया
क्या है खबर?
ड्राइविंग लाइसेंस अब वाहन चलाने का दस्तावेज ही नहीं, बल्कि एक खास सरकारी पहचान पत्र भी बन चुका है। बैंकिंग, इंश्योरेंस से लेकर चालान, लाइसेंस नवीनीकरण जैसी ऑनलाइन सेवाओं में इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसे में ड्राइविंग लाइसेंस में दर्ज मोबाइल नंबर का अपडेट होना काफी ज्यादा जरूरी हो गया है। पुराना या कोई गलत मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड है तो E-चालान और अन्य सेवाओं से संबंधित सूचनाएं नहीं मिलेंगी। आइये जानते हैं लाइसेंस में मोबाइल नंबर कैसे अपडेट करें।
शुरुआत
ऐसे करें मोबाइल नंबर अपडेट करने की तैयारी
ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए आप सरकार के परिवहन सारथी पोर्टल पर जा सकते हैं। इसके बाद होमपेज पर ड्राइविंग लाइसेंस रिलेटेड सर्विसेज पर क्लिक करें। इसमें अपने राज्य को सेलेक्ट करें और लाइसेंस से जुड़ी सेवाओं के पेज पर जाएं। आपको यहां अपडेट मोबाइल नंबर/ सर्विसेज ऑन ड्राइविंग लाइसेंस विकल्प का चुनाव करना होगा। इसके बाद अब अपना ड्राइविंग लाइसेंस नंबर, जन्मतिथि और मांगी गई जरूरी जानकारी दर्ज करें।
प्रक्रिया
इस तरह होगी प्रक्रिया पूरी
इसके बाद नया मोबाइल नंबर दर्ज करना है, जिस पर आगे सभी OTP और नोटिफिकेशन मिलेंगे। इतना करते के बाद नए मोबाइल नंबर पर मिले OTP को दर्ज कर सत्यापन पूरा करना है। अगर, आपके राज्य में इस सर्विस के लिए कोई शुल्क लागू है तो ऑनलाइन भुगतान करके फॉर्म सब्मिट कर दें। इसके बाद आपका अनुरोध परिवहन विभाग के रिकॉर्ड में चला जाता है और कुछ दिनों के अंदर मोबाइल नंबर अपडेट हो जाता है।