LOADING...
अंधड़-बारिश से कार को क्या है खतरा? सुरक्षित रहने के लिए अपनाएं ये तरीके
अंधड़-बारिश में कार को नुकसान हो सकता है

अंधड़-बारिश से कार को क्या है खतरा? सुरक्षित रहने के लिए अपनाएं ये तरीके

May 17, 2026
05:54 pm

क्या है खबर?

इन दिनों देश के कई राज्यों में अंधड़-बारिश का दौर चल रहा है। यह मौसम गर्मी से तो राहत देता है, लेकिन गाड़ियों के लिए चुनौती पैदा करता है। इन दिनों पेड़, बिजली के खंबे टूटने और टीन-टप्पर उड़ने जैसी घटनाएं आम होती है, जिससे हादसा होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में अहतियात बरतना जरूरी हो जाता है। आज हम आपको बता रहे हैं कि अंधड़-बारिश के मौसम में कार चलाते समय क्या सावधानी बरतने की जरूरत है।

अहतियात 

क्या करें और क्या न करें?

सुरक्षित पार्किंग: आंधी-बारिश के दौरान कार की खिड़कियां बंद कर सुरक्षित और ढकी हुई जगह पर पार्क करना सही रहता है। ऐसे मौसम में पेड़ों के नीचे, बिजली के खंभों, होर्डिंग्स या कमजोर दीवारों के पास पार्क करने से बचें। तेज हवा चलने पर इनके गिरने से कार को नुकसान हो सकता है। ड्राइविंग से बचें: मौसम खराब होने का अंदेशा होने पर कार ड्राइव करने से बचें, क्योंकि इस दौरान कोई भी वस्तु उड़कर कार से टकरा सकती है।

सावधानी 

ड्राइव करते समय रखें सावधानी

अंधड़-बारिश या ओलावृष्टि हो रही है तो कोशिश करें गाड़ी साइड में खड़ी कर मौसम साफ होने तक का इंतजार करें। अगर, गाड़ी चलानी पड़े तो सावधानी से ड्राइव करें। हेडलाइट्स और फॉग लाइट्स चालू रखें, ताकि दूसरे वाहनों को आप आसानी से दिखें। गाड़ी की स्पीड कम रखें, क्योंकि ऐसे मौसम में सड़क पर साफ दिखाई नहीं देने पर सामने वाहन आने पर आपको संभलने का मौका मिल जाता है। इसके अलावा सामने वाले वाहन से दूरी बनाकर चलें।

Advertisement