LOADING...
हीरो स्कूटर उत्पादन क्षमता दोगुना करने के लिए खर्च करेगी 1,500 करोड़ रुपये
हीरो ने स्कूटरों का उत्पादन बढ़ाने के लिए निवेश की घोषणा की है

हीरो स्कूटर उत्पादन क्षमता दोगुना करने के लिए खर्च करेगी 1,500 करोड़ रुपये

May 17, 2026
01:24 pm

क्या है खबर?

दिग्गज दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने वित्त वर्ष 2027 के लिए स्कूटर उत्पादन क्षमता को दोगुना करने के लिए 1,500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। यह जानकारी कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) हर्षवर्धन चिटाले ने दी। उन्होंने विश्लेषकों को बताया कि कंपनी ने दक्षिण भारत में एक वैश्विक पुर्जों का केंद्र स्थापित करने के लिए 700 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करने की प्रतिबद्धता भी जताई है।

बयान 

कितना हो जाएगा उत्पादन आंकड़ा?

CEO चिटाले ने कहा, "हम क्षमता विस्तार में निवेश कर रहे हैं और हमने वित्त वर्ष 2027 में 1,500 करोड़ रुपये से अधिक का पूंजीगत व्यय निर्धारित किया है। यह पूंजीगत व्यय स्कूटर उत्पादन में हमारी क्षमता बढ़ाने के लिए है, जहां हमारे कुछ सफल मॉडल्स की क्षमता को हम दोगुना कर रहे हैं।" कंपनी की वर्तमान मासिक बिक्री दर लगभग 60,000 स्कूटर है। उत्पादन दोगुना करने से यह आंकड़ा 1 लाख तक पहुंच सकता है।

योजना 

इलेक्ट्रिक वाहनों का उत्पादन भी बढ़ेगा 

स्कूटरों की क्षमता में विस्तार को चिताले ने कहा कि आंतरिक दहन इंजन (ICE) स्कूटरों में हीरो मोटोकॉर्प ने डेस्टिनी मॉडल की क्षमता में पहले ही 50 प्रतिशत की वृद्धि कर दी है। उन्होंने आगे कहा, "हम अपने जूम की क्षमता को दोगुना करने की प्रक्रिया में हैं।" इलेक्ट्रिक वाहनों के बारे में उन्होंने बताया कि कंपनी की उत्पादन क्षमता 15,000 से बढ़कर 25,000 हो गई है और इस साल के अंत तक इसे और दोगुना कर दिया जाएगा।

Advertisement