सिट्रॉन एयरक्रॉस कम्फर्ट एडिशन भारत में लॉन्च, जानिए क्या है इसमें अलग
क्या है खबर?
सिट्रॉन ने भारत में नया एयरक्रॉस कम्फर्ट एडिशन लॉन्च किया है। सीमित संख्या में बेचे जाने वाले इस मॉडल में कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं। सिट्रॉन एयरक्रॉस कम्फर्ट एडिशन की एक खास बात यह है कि इसके सभी वेरिएंट्स में मेट्रोपॉलिटन बेज लेदरेट अपहोल्स्ट्री दी गई है। इससे एंट्री-लेवल वर्जन में भी प्रीमियम सीट अपहोल्स्ट्री मिल जाती है, लेकिन इसके लिए 20,000 रुपये ज्यादा देने होंगे, जबकि मिड-स्पेक प्लस वेरिएंट के साथ बिना अतिरिक्त कीमत के उपलब्ध है।
फीचर
एडिशन में क्या मिलते हैं फीचर?
बेस वेरिएंट में इंटीरियर ट्रिम्स पर सॉफ्ट-टच मटीरियल, फॉग लैंप, वायरलेस ऐपल कारप्ले/एंड्रॉयड ऑटो के साथ 10-इंच का टचस्क्रीन, गाइडलाइंस वाला रिवर्स कैमरा, क्रोम इंसर्ट के साथ डोर क्लैडिंग, व्हील कवर और दूसरे कॉस्मेटिक बदलाव शामिल हैं। प्लस वेरिएंट में गाइडलाइंस वाला रिवर्स कैमरा, वायरलेस चार्जर, क्रोम इंसर्ट के साथ डोर क्लैडिंग और एक्सटीरियर स्टाइलिंग में अतिरिक्त सुधार किए हैं। मैक्स वेरिएंट में एम्प्लीफायर के साथ JBL ऑडियो सिस्टम और ऑडियो अलर्ट वाले फ्रंट और रियर डैशकैम भी हैं।
कीमत
कितनी है इस एडिशन की कीमत?
एयरक्रॉस के बेस वेरिएंट में 1.2-लीटर, नैचुरली-एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है। मिड-स्पेक में इस इंजन और ट्रांसमिशन विकल्प के अलावा 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन और 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन भी दिया है। टॉप-स्पेक में केवल 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन और मैनुअल या 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प दिया है। सिट्रॉन एयरक्रॉस कम्फर्ट एडिशन की कीमत 9.09 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है, जो मौजूदा मॉडल से थोड़ी अधिक है।