सिट्रॉन ने भारत में लॉन्च की अपडेटेड e-C3X, जानिए कितनी है कीमत
क्या है खबर?
सिट्रॉन ने भारत में अपडेटेड e-C3X इलेक्ट्रिक कार लॉन्च की है। इसे नए 'बैटरी-एज-अ-सर्विस' (BaaS) ओनरशिप मॉडल के साथ पेश किया है। इससे ग्राहकों को इसे कम कीमत में खरीदने का अवसर मिलेगा। BaaS विकल्प में कंपनी 2.26 रुपये प्रति किलोमीटर का बैटरी किराया लेती है, जिससे इसकी कीमत कम हो जाती है। नई सिट्रॉन e-C3X की बुकिंग कंपनी के शोरूम और आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू हो गई है। यह टाटा टियागो EV और MG कॉमेट से मुकाबला करेगी।
एक्सटीरियर
बाहर से ऐसी है नई e-C3X
अपडेटेड e-C3X में LED हेडलैम्प्स और LED DRLs के साथ फुल LED लाइटिंग और नए R15 डायमंड-कट अलॉय व्हील्स मिलते हैं। इसके साथ ही इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल और ऑटो-फोल्डिंग ORVMs, फ्रंट फॉग लैंप्स, फ्रंट और रियर स्किड प्लेट्स और खास X बैजिंग दी गई है। SUV जैसा लुक और 170mm का ग्राउंड क्लीयरेंस इसे खास बनाता है। यह 6 रंगों- पोलर व्हाइट, स्टील ग्रे, कॉस्मो ब्लू, पर्ला नेरा ब्लैक, गार्नेट रेड और डीप फॉरेस्ट ग्रीन में उपलब्ध होगी।
फीचर
इन सुविधाओं से लैस है गाड़ी
अंदर की तरफ, e-C3X में नए 'इलेक्ट्रिक ब्लू' थीम वाला रिफ्रेश्ड केबिन दिया गया है। इसके टॉप वेरिएंट्स में ड्यूल-टोन लेदरेट अपहोल्स्ट्री मिलती है, जबकि डैशबोर्ड पर भी मैचिंग ब्लू ट्रीटमेंट दिया गया है। इसमें वायरलेस ऐपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो के साथ 10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 7-इंच का TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस फोन चार्जर, इलेक्ट्रोक्रोमिक IRVM और कनेक्टेड कार 2.0 टेक्नोलॉजी शामिल है। इसके अलावा, ऑप्शनल JBL ऑडियो पैकेज, फ्रंट और रियर डैशकैम भी दे रही है।
कीमत
कितनी है इस EV की कीमत?
2026 e-C3X में 29.2kWh का बैटरी पैक है, जो 325 किलोमीटर की रेंज देने में सक्षम है, जो पहले के मुकाबले 79 किलोमीटर ज्यादा है। यह 0-60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार 6.8 सेकेंड में पकड़ लेती है और टॉप स्पीड 107 किलोमीटर प्रति घंटा है। इलेक्ट्रिक कार 10-100 फीसदी तक चार्ज होने में 10 घंटे 30 मिनट लेती है। इसकी शुरुआती कीमत 10.25 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है और BaaS विकल्प के साथ 6.89 लाख रुपये है।