NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इलेक्ट्रिक वाहन
    दोपहिया वाहन
    लेटेस्ट कार
    लेटेस्ट बाइक्स
    ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / चीनी कंपनी की इस इलेक्ट्रिक MPV ने भारत में बनाया रिकॉर्ड, तय की सबसे लंबी दूरी
    ऑटो

    चीनी कंपनी की इस इलेक्ट्रिक MPV ने भारत में बनाया रिकॉर्ड, तय की सबसे लंबी दूरी

    चीनी कंपनी की इस इलेक्ट्रिक MPV ने भारत में बनाया रिकॉर्ड, तय की सबसे लंबी दूरी
    लेखन देवजीत सिंह
    Jun 26, 2022, 10:50 am 1 मिनट में पढ़ें
    चीनी कंपनी की इस इलेक्ट्रिक MPV ने भारत में बनाया रिकॉर्ड, तय की सबसे लंबी दूरी
    चीन की BYD e6 इलेक्ट्रिक MPV ने भारत में बनाया रिकॉर्ड, तय की सबसे लंबी दूरी

    चीन की इलेक्ट्रिक वाहन (EV) निर्माता कंपनी BYD ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज करा लिया है। BYD की e6 MPV भारत की सबसे लंबी दूरी तय करने वाली पहली इलेक्ट्रिक कार बन गई है। इस इलेक्ट्रिक MPV ने दिल्ली से मुंबई की 2,203 किलोमीटर की दूरी छह दिनों में तय की है, जिसमें चार राज्यों के नौ शहर शामिल थे। इस यात्रा में यह कार राष्ट्रीय उद्यानों और पर्यावरण-संवेदनशील क्षेत्रों के आसपास से भी गुजरी।

    सिर्फ B2B सेगमेंट में मौजूद है ये कार

    BYD ने भारत में यह रिकॉर्ड अपनी 'सस्टेनेबल ड्राइव फॉर ए सस्टेनेबल इंडिया' मुहिम के तहत बनाया है। BYD e6 को भारत में पिछले साल लॉन्च किया गया था। अभी भारत में चीन की यह कंपनी B2B सेगमेंट में अपने वाहनों का प्रयोग कर रही है। कंपनी का दावा है कि अपने पार्टनर्स के साथ BYD e6 यहां 4.7 करोड़ किलोमीटर से अधिक की दूरी तय कर चुकी है। जो दिल्ली से मुंबई की 10,883 राउंड ट्रिप के बराबर है।

    कंपनी की इस मुहिम का लक्ष्य क्या है?

    BYD इंडिया के इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल बिजनेस प्रमुख संजय गोपालकृष्णन ने बताया कि 'सस्टेनेबल ड्राइव फॉर ए सस्टेनेबल इंडिया' मुहिम के माध्यम से कंपनी लोगों को निजी और कमर्शियल क्षेत्र में इलेक्ट्रिक वाहन अपनाने के लिए जागरुक कर रही है।

    ब्लेड तकनीक पर आधारित है इसकी बैटरी

    BYD e6 कंपनी की पहली और इकलौती कार है जो 2020 में लॉन्च हुई ब्लेड बैटरी तकनीक पर आधारित है। यह तकनीक बैटरी को अधिक सुरक्षित और ज्यादा रेंज देने में सक्षम बनाती है। यह इलेक्ट्रिक MPV शहरी परिस्थितियों में सिंगल चार्ज पर लगभग 520 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है। इसमें 70kWh की इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है, जो 180Nm का टॉर्क जनरेट करती है। इसकी अधिकतम स्पीड 130 किलोमीटर प्रति घंटा रखी गई है।

    कैसी है यह कार?

    यह MPV दिखने में काफी बड़ी नजर आती है। इसकी लंबाई 4695mm, ऊंचाई 1670mm और चौड़ाई 1810mm है। इसके अलावा इसमें 17 इंच के व्हील और 170mm का ग्राउंड क्लीयरेंस दिया गया है। इसमें AC और DC दोनों फास्ट चार्जिंग तकनीक मौजूद हैं, जिससे यह 30 से 80 प्रतिशत महज आधे घंटे में चार्ज हो सकती है। इसके इंटीरियर में 10.1 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है, जिससे कार का AC भी कंट्रोल होता है।

    क्या है इस कार की कीमत?

    इस इलेक्ट्रिक MPV की कीमत भारत में 29.15 लाख रुपये एक्स शोरूम रखी गई है। लेकिन फिलहाल यह आम ग्राहकों के लिए उपलब्ध नहीं है, अभी इसे सिर्फ B2B सेगमेंट में उपलब्ध कराया जा रहा है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    इलेक्ट्रिक वाहन
    कार न्यूज
    कार सेगमेंट

    ताज़ा खबरें

    जन्मदिन विशेष: उर्मिला मातोंडकर के पांच शानदार किरदार, जिन्होंने बनाया उन्हें स्टार उर्मिला मातोंडकर
    डुकाटी सुपरस्पोर्ट्स 950 की तुलना में कितनी दमदार है नई सुजुकी हायाबुसा? यहां जानिए  सुजुकी
    वैरिकोज वेन्स का प्राकृतिक रूप से इलाज करने में सहायक हैं ये 5 योगासन योगासन
    कंगना रनौत और मोहनलाल से मिनी सीरीज 'वन नेशन' के लिए किया गया संपर्क विवेक अग्निहोत्री

    भारत की खबरें

    पुणे में खुला भारत का पहला 'स्मार्ट फूड कोर्ट', जानिए क्या होगा फायदा पुणे
    जाने-माने वकील शांति भूषण का निधन, दिल्ली स्थित घर पर ली अंतिम सांस दिल्ली
    ये हैं भारत के 5 मशहूर सांस्कृतिक फेस्टिवल, एक बार जरूर जाएं ट्रेवल टिप्स
    महाराष्ट्र-कर्नाटक ही नहीं, भारत के इन राज्यों के बीच भी चल रहा है सीमा विवाद मिजोरम

    इलेक्ट्रिक वाहन

    ओला लेकर आ रही नई इलेक्ट्रिक बाइक, अगले साल होगी लॉन्च   ओला
    निसान मैक्स-आउट कन्वर्टिबल कॉन्सेप्ट कार से उठा पर्दा, जानिए इसकी खासियत   निसान
    स्कोडा एनाक RS ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, बर्फ पर लगाया सबसे लंबा ड्रिफ्ट स्कोडा कार
    नई गाड़ी खरीदने की कर रहे प्लानिंग? फरवरी में आने वाले इन मॉडलों पर रखें नजर  कार सेल

    कार न्यूज

    नई हुंडई क्रेटा और अल्काजार ने देश में दी दस्तक, छह एयरबैग्स के साथ हुईं अपडेट हुंडई मोटर कंपनी
    रेनो डस्टर का फेसलिफ्ट मॉडल भारत में होगा लॉन्च, जानिए क्या है कंपनी की योजना   रेनो की कारें
    नई हुंडई वेन्यू भारत में हुई लॉन्च, कीमत 7.68 लाख रुपये से शुरू हुंडई मोटर कंपनी
    नई हुंडई वेन्यू ने भारत में दी दस्तक, ट्रिम्स के आधार पर जानिए इनके फीचर्स  हुंडई मोटर कंपनी

    कार सेगमेंट

    टोयोटा अर्बन क्रूजर हाईराइडर की कीमतें आई सामने, 10.48 लाख रुपये में मिलेगा बेस मॉडल टोयोटा
    टोयोटा हाईराइडर बनाम अपकमिंग हुंडई क्रेटा: जानिए कौन सी गाड़ी है आपके लिए बेस्ट टोयोटा
    MG एस्टर के 4 नए वेरिएंट्स हुए लॉन्च, कीमत हुई सस्ती लेकिन नहीं मिलेंगे ये फीचर्स कार न्यूज
    7-सीटर SUV अल्काजार का नया किफायती वेरिएंट लेकर आई हुंडई हुंडई मोटर कंपनी

    ऑटो की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Auto Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023