LOADING...
BMW ने भारत में लॉन्च की नई M440i एक्सड्राइव कन्वर्टिबल, जानिए क्या-क्या इसमें खास
नई BMW M440i एक्सड्राइव कन्वर्टिबल को भारत में लॉन्च किया गया है

BMW ने भारत में लॉन्च की नई M440i एक्सड्राइव कन्वर्टिबल, जानिए क्या-क्या इसमें खास

May 03, 2026
11:55 am

क्या है खबर?

लग्जरी कार निर्माता BMW ने 2026 M440i एक्सड्राइव कन्वर्टिबल को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह कार 4.9 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। M440i में एडैप्टिव M सस्पेंशन दिया गया है, जिसमें कम्फर्ट, स्पोर्ट और स्पोर्ट प्लस सहित कई ड्राइविंग मोड चुने जा सकते हैं। इसमें M एक्सड्राइव फीचर भी है, जिसमें ड्राइवट्रेन, स्टीयरिंग और स्टेबिलिटी सिस्टम के लिए पहले से ही सेटिंग्स मौजूद हैं।

एक्सटीरियर 

ऐसा है गाड़ी का बाहरी लुक

डिजाइन की बात करें तो, इसमें BMW की किडनी ग्रिल, मैट्रिक्स फंक्शन वाली आकर्षक LED हेडलाइट्स, तराशी हुई बॉडी और स्पोर्टी बंपर दिए हैं। इसमें 19-इंच के अलॉय व्हील लगे हैं, जबकि पीछे की तरफ रैपअराउंड LED टेल लैंप और ड्यूल एग्जॉस्ट आउटलेट दिए गए हैं। पिछली जनरेशन के फोल्डिंग हार्ड-टॉप रूफ वाले मॉडल के विपरीत इसमें फैब्रिक सॉफ्ट-टॉप रूफ है, जिसे 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की गति पर 18 सेकेंड में खोला या बंद किया जा सकता है।

इंटीरियर 

नई M440i में मिलती हैं ये सुविधाएं 

कार के इंटीरियर में 12.3-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले और 14.9-इंच का सेंट्रल टचस्क्रीन वाला BMW लाइव कॉकपिट प्रोफेशनल सिस्टम दिया गया है, जो ऑपरेटिंग सिस्टम 8.5 पर चलता है। इस सिस्टम में रियल-टाइम ट्रैफिक जानकारी के साथ नेविगेशन, वॉयस कंट्रोल और वायरलेस स्मार्टफोन इंटीग्रेशन की सुविधा है। अन्य फीचर्स में ऑगमेंटेड व्यू वाला हेड-अप डिस्प्ले, हरमन कार्डन साउंड सिस्टम, वायरलेस चार्जिंग, पार्किंग असिस्टेंट के साथ 360-डिग्री कैमरा, ड्यूल जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और एम्बिएंट लाइटिंग की सुविधा है।

Advertisement

कीमत 

कितनी है गाड़ी की कीमत?

BMW M440i एक्सड्राइव में 3.0-लीटर का इनलाइन 6-सिलेंडर पेट्रोल इंजन लगा है, जो 374hp की पावर और 500Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह 8-स्पीड M स्टेपट्रॉनिक ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और एक्सड्राइव ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम से लैस है। यह 10.24 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देने में सक्षम है। इसमें मल्टीपल एयरबैग, ब्रेक असिस्ट के साथ ABS, डायनामिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, कॉर्नरिंग ब्रेक कंट्रोल, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग शामिल हैं। इसकी कीमत 1.09 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) है।

Advertisement