Page Loader
BMW i7 इलेक्ट्रिक और 740d सेडान भारत में लॉन्च, जानिए इनकी खासियत 
BMW i7 इलेक्ट्रिक भारत में लॉन्च (तस्वीर: BMW)

BMW i7 इलेक्ट्रिक और 740d सेडान भारत में लॉन्च, जानिए इनकी खासियत 

लेखन अविनाश
Oct 19, 2023
01:51 pm

क्या है खबर?

लग्जरी कार निर्माता कंपनी BMW ने देश में अपनी BMW i7 M70 इलेक्ट्रिक और 740d ICE सेडान कार लॉन्च कर दी है। ये दोनों ही प्रीमियम सेगमेंट की सेडान गाड़ियां हैं, जो लुक के मामले में काफी हद तक एक दूसरे से मिलती हैं। इसमें ऑल-LED लाइटिंग सेटअप और सुरक्षा के लिए एडवांस ड्राइविंग असिस्टेंस तकनीक की भी पेशकश की गई है। आइये इन दोनों गाड़ियों के सभी फीचर्स के बारे में जानते हैं।

#1

BMW i7 M70 xड्राइव

लुक की बात करें तो BMW i7 M70 काफी हद तक स्टैंडर्ड मॉडल जैसा ही है। इसके EV मॉडल में एक लंबा और तराशा हुआ बोनट, किडनी ग्रिल, DRLs के साथ मैट्रिक्स LED हेडलाइट्स, कैपेसिटिव बटन के साथ फ्लश-फिट दरवाज़े के हैंडल, फ्लेयर्ड व्हील आर्च, 21-इंच डिजाइनर M व्हील और एक ढलान वाली छत है। इस इलेक्ट्रिक सेडान कार के पिछले हिस्से में रैप-अराउंड LED टेललाइट्स और एक शार्क-फिन एंटीना उपलब्ध है।

फीचर्स

BMW i7 M70 xड्राइव के फीचर्स

BMW i7 में ड्यूल इलेक्ट्रिक मोटर्स को दी गई है, जो 101.7kWh की बैटरी पैक से जुड़ी हैं। यह सेटअप 536hp की पावर और 744.3Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। यह इलेक्ट्रिक कार फ़ास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है। इसे मात्र 30 मिनट में 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। यह फ्लैगशिप EV एक बार चार्ज करने पर 483 किलोमीटर तक की दूरी तय करने में सक्षम होगी।

#2

नई BMW 740d स्पोर्ट्स 

डिजाइन की बात करें तो नई BMW 7-सीरीज में एक लंबा तराशा हुआ हुड, बड़ी किडनी ग्रिल, स्प्लिट-टाइप LED हेडलाइट्स, कैपेसिटिव बटन के साथ डोर हैंडल और रैप-अराउंड LED टेललैंप्स दिए गए हैं। अंदर की तरफ इस सेडान कार में डैशबोर्ड पर फुल-चौड़ाई वाले लाइट बैंड के साथ एक शानदार केबिन दिया गया है। इसमें 12.3-इंच का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 14.9 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम और छत पर 31.3 इंच, 8K स्क्रीन दी गई है। .

फीचर्स

नई BMW 740d स्पोर्ट्स के फीचर्स

BMW 7-सीरीज में 3.0-लीटर, टर्बोचार्ज्ड, इनलाइन-सिक्स इंजन दिया गया है, जो 48V माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम से जुड़ा है। यह सेटअप 75hp की पावर और 519.2Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इस BMW कार में 4.4-लीटर का ट्विन-टर्बोचार्ज्ड V8 इंजन भी मिल सकता है, जो 48V माइल्ड-हाइब्रिड सेटअप के साथ पॉवर लेती है। यह इंजन 536hp की पावर और 749.7Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। ट्रांसमिशन के लिए इस इंजन को 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जोड़ा गया है।

जानकारी

क्या है इन दोनों गाड़ियों की कीमत?

नई BMW 740d स्पोर्ट्स को देश में 1.81 करोड़ रुपये में लॉन्च किया गया है, वहीं BMW i7 M70 xड्राइव की कीमत 2.50 करोड़ रुपये (सभी कीमतें एक्स-शोरूम) है। ये दोनों गाड़ियों का मुकाबला मर्सिडीज-AMG की S63 E और वोल्वो XC90 से होगा।

पोल

आपको इनमें से कौन-सी गाड़ी पसंद है?