LOADING...
2026 बजाज पल्सर 125 को नए लुक में किया अपडेट, डीलर्स पर आई नजर
2026 बजाज पल्सर 125 को प्रीमियम लुक दिया है

2026 बजाज पल्सर 125 को नए लुक में किया अपडेट, डीलर्स पर आई नजर

Jan 18, 2026
04:13 pm

क्या है खबर?

दोपहिया वाहन निर्माता बजाज ने अपनी पल्सर 125 को अपडेट किया है। औपचारिक लॉन्च से पहले ही यह अपडेटेड बाइक डीलर्स तक पहुंच गई है। इसमें नए फ्रंट डिजाइन और ग्राफिक्स के साथ बेहतर फीचर्स शामिल किए हैं। अब नई बजाज पल्सर 125 पहले से ज्यादा प्रीमियम मोटरसाइकिल नजर आती है, हालांकि इसके इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। लॉन्च के बाद इसका मुकाबला होंडा SP125 और हीरो ग्लैमर एक्स जैसी बाइक्स से होगा।

लुक 

ऐसा होगा नई पल्सर 125 का लुक 

2026 बजाज पल्सर 125 को नया फ्रंट डिजाइन और बदला हुआ हेडलाइट सेटअप मिला है। इसमें पहली बार LED हेडलाइट दी गई हैं, जो इसे पहले से कहीं अधिक आधुनिक बनाती है। अब टर्न इंडिकेटर भी LED हैं और फ्यूल टैंक, साइड बॉडी पैनल और इंजन कवर पर नए ग्राफिक्स के साथ नया लुक दिया है। इसमें टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क, ट्विन शॉक एब्जॉर्बर, 17-इंच के अलॉय व्हील, फ्रंट डिस्क ब्रेक, रियर ड्रम ब्रेक, क्लिप-ऑन हैंडलबार पहले के समान हैं।

पावरट्रेन 

क्या पावरट्रेन में किया है बदलाव?

नई बजाज पल्सर में रोशनी से जगमगाते स्विचगियर, किक स्टार्टर, बाईं ओर के स्विचगियर पर प्रॉपर फ्लैशर, इंजन किल स्विच, ब्रेक लीवर पर कवर जैसी सुविधाएं मौजूद हैं। ब्लूटूथ कनेक्टिविटी वाला फुली-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर बरकरार रखा गया है, लेकिन इसमें टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन की कमी है। यह पहले की तरह 124.38cc, ट्विन-स्पार्क, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड SOHC 2V इंजन (11.8PS/10.8Nm) और 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। इसकी शुरुआती कीमत वर्तमान की करीब 80,000 रुपये (एक्स-शोरूम) से अधिक रहने की संभावना है।

Advertisement