NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / भारत में लॉन्च हुई 2022 BMW X4 फेसलिफ्ट कार, कीमत लगभग 70 लाख रुपये
    अगली खबर
    भारत में लॉन्च हुई 2022 BMW X4 फेसलिफ्ट कार, कीमत लगभग 70 लाख रुपये
    लॉन्च हुई BMW X4 फेसलिफ्ट कार

    भारत में लॉन्च हुई 2022 BMW X4 फेसलिफ्ट कार, कीमत लगभग 70 लाख रुपये

    लेखन सोनाली सिंह
    Mar 10, 2022
    03:00 pm

    क्या है खबर?

    लग्जरी कार निर्माता कंपनी BMW इंडिया ने अपनी X लाइनअप की नई कार X4 फेसलिफ्ट को लॉन्च कर दिया है।

    सीमित संख्या में एक विशेष 'ब्लैक शैडो एडिशन' में भारतीय बाजार में आई यह कार कई इंटीरियर और एक्सटिरीयर अपडेट के साथ लॉन्च हुई है।

    साथ ही इसकी बुकिंग पहले ही BMW शॉप पर शुरू कर दी गई थी, जिसके लिए आपको 50,000 की टोकन राशि देनी होगी। बता दें यह कार दो इंजन विकल्पों में पेश की गई है।

    एक्सटिरीयर

    कार को दिया गया है ब्लैक पेंट और ग्लॉस ब्लैक एक्सेंट

    2022 BMW X4 फेसलिफ्ट के लुक की बात करें तो इसमें एक ढलान वाली छत, एक बड़ी किडनी ग्रिल, फिर से डिजाइन किया गया बंपर और शार्प दिखने वाली एडेप्टिव LED हेडलाइट्स हैं।

    इसके अलावा इसमें ब्लैक-आउट बी-पिलर्स, ORVM, शार्प बॉडी लाइन्स और 19-इंच अलॉय व्हील्स भी दिए गए हैं।

    ब्लैक शैडो एडिशन के तौर पर इसमें ग्रिल, विंग मिरर, एग्जॉस्ट पाइप और व्हील्स पर ब्लैक पेंट और ग्लॉस ब्लैक एक्सेंट के साथ एक ऑल-ब्लैक लुक लाता है।

    इंटीरियर

    मिलेगा 12.3 इंच का टचस्क्रीन सिस्टम

    BMW X4 फेसलिफ्ट के केबिन फीचर्स की लिस्ट में सेंसटेक अपहोल्स्ट्री के साथ एक प्रीमियम केबिन दिया गया है, जिसमें एक पैनोरमिक सनरूफ, एम्बिएंट लाइटिंग, थ्री-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, एक हेड-अप डिस्प्ले और एक मल्टीफंक्शनल स्टीयरिंग व्हील है।

    इसमें हरमन कार्डन साउंड सिस्टम, 12.3 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 12.3 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी है।

    साथ ही मल्टीपल एयरबैग, 360 डिग्री व्यू कैमरा, ट्रैक्शन कंट्रोल और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे।

    इंजन

    दो इंजन विकल्प के साथ आई है कार

    भारत में BMW X4 में 2.0 लीटर का चार सिलेंडर, ट्विन-टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 252hp की पावर के साथ 350Nm का पीक टॉर्क जनरेट कर सकता है।

    इसमें एक और 3.0 लीटर का इंजन विकल्प भी मिलता है, जो 6-सिलेंडर डीजल मोटर के साथ आता है।

    यह इंजन 265hp की पावर और 650Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। ट्रांसमिशन के लिए इंजन को 8-स्पीड स्टेपट्रॉनिक स्पोर्ट ऑटोमैटिक गियरबॉक्स सपोर्ट भी मिलता है।

    कीमत

    यह है 2022 BMW X4 फेसलिफ्ट कार की कीमत

    2022 BMW X4 फेसलिफ्ट कार को भारत में 70.50 लाख रुपये में लॉन्च किया गया है। वहीं, मौजूदा X4 मॉडल की कीमत 67.50 लाख से शुरू होता है। इसके प्रतिद्वंदी के रूप में मर्सिडीज-बेंज GLC कूपे मॉडल आता है।

    वहीं, कंपनी के मुताबिक भारत में नई X4 की डिलीवरी पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर की जाएगी।

    कंपनी BMW फाइनेंशियल सर्विसेज इंडिया से कस्माइज फाइनेंशियल सुविधाएं भी प्रदान करती है और ग्राहक लोन के लिए अप्रूवल प्राप्त कर सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    BMW कार
    ऑटोमोबाइल
    लेटेस्ट कार
    कार सेल

    ताज़ा खबरें

    'भूल चूक माफ' से लेकर 'केसरी वीर' तक, इस सप्ताह सिनेमाघरों में रिलीज होंगी ये फिल्में  राजकुमार राव
    IPL 2025: एडेन मार्करम ने SRH के खिलाफ जड़ा पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    हर्षल पटेल सबसे तेज 150 IPL विकेट लेने वाले गेंदबाज बने, जानिए उनके आंकड़े हर्षल पटेल
    IPL 2025: मिचेल मार्श ने इस सीजन में अपना 5वां अर्धशतक लगाया, जानिए आंकड़े मिचेल मार्श

    BMW कार

    इस महीने भारत में एंट्री के लिए तैयार ये कारें, लिस्ट में लग्जरी गाड़ियां भी शामिल ऑटोमोबाइल
    कोरोना संकट के बीच डॉक्टरों के लिए खास ऑफर लेकर आई BMW भारत की खबरें
    भारत में लॉन्च हुई BMW X7 M50d डार्क शैडो, दो करोड़ से अधिक है कीमत ऑटोमोबाइल
    भारत में लॉन्च हुई BMW 5 सीरीज फेसलिफ्ट, जानें कीमत और फीचर्स ऑटोमोबाइल

    ऑटोमोबाइल

    महिंद्रा XUV700 से इसुजु V-मैक्स तक, 25 लाख तक खरीदें ये पॉवरफुल SUVs टाटा मोटर्स
    प्रीमियम सेगमेंट में तलाश रहे हैं बाइक? 5 लाख रुपये के अंदर उपलब्ध हैं ये विकल्प बाइक सेल
    टोयोटा और होंडा कंपनी का बड़ा फैसला, रूस में नहीं बेचेंगी अपनी गाड़ियां रूस समाचार
    साइबर्ग इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल रेंज की कीमत आई सामने, जल्द शुरू होगी बुकिंग इलेक्ट्रिक वाहन

    लेटेस्ट कार

    जीप ने अपनी नई SUV के नाम का किया ऐलान, इसी साल होगी लॉन्च ऑटोमोबाइल
    किआ की नई कार कैरेंस ने भारत में दी दस्तक, जानिए कीमत और फीचर्स ऑटोमोबाइल
    टोयोटा जल्द ला सकती है ग्लैंजा का फेसलिफ्टेड वर्जन, पहली बार टेस्टिंग के दौरान आई नजर ऑटोमोबाइल
    विज्ञापन शूटिंग के दौरान सामने आई वैगनआर की झलक, नए फीचर्स के साथ जल्द होगी लॉन्च मारुति सुजुकी

    कार सेल

    टाटा पंच के बाद काजीरंगा एडिशन में आएंगी सफारी, हैरियर और नेक्सन ऑटोमोबाइल
    मारुति सुजुकी अर्टिगा की तुलना में कितनी दमदार है किआ कैरेंस? पढ़िए इनमें तुलना मारुति सुजुकी
    आयात कर में कटौती के लिए टेस्ला को खरीदने होंगे 3,752 करोड़ के स्थानीय पुर्जे- रिपोर्ट भारत की खबरें
    अब बिना खरीदे चलाएं महिंद्रा की गाड़ियां, कंपनी ने शुरू किया सब्सक्रिप्शन प्लान ऑटोमोबाइल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025