NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / महिंद्रा XUV400 को पसंद कर रहे लोग, पांच दिनों में बुक हुईं 10,000 यूनिट्स  
    अगली खबर
    महिंद्रा XUV400 को पसंद कर रहे लोग, पांच दिनों में बुक हुईं 10,000 यूनिट्स  
    महिंद्रा XUV400 की 10,000 यूनिट्स बुक (तस्वीर: महिंद्रा)

    महिंद्रा XUV400 को पसंद कर रहे लोग, पांच दिनों में बुक हुईं 10,000 यूनिट्स  

    लेखन अविनाश
    Feb 01, 2023
    06:42 pm

    क्या है खबर?

    देश की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने पिछले महीने भारतीय बाजार में अपनी इलेक्ट्रिक गाड़ी महिंद्रा XUV400 लॉन्च की और इसकी बुकिंग 26 जनवरी, 2023 को शुरू हुई थी।

    लोगों को यह गाड़ी इतनी पसंद आई कि मात्र पांच दिनों में इसकी 10,000 यूनिट्स बुक हो गई हैं।

    यह 'बॉर्न इलेक्ट्रिक' लाइन-अप के तहत कंपनी की नई इलेक्ट्रिक SUV है, जो XUV300 पर आधारित है।

    आइये इस गाड़ी के बारे में जानते हैं।

    वेरिएंट्स

    दो वेरिएंट्स में आएगी यह इलेक्ट्रिक कार

    भारतीय बाजार में महिंद्रा XUV400 को दो वेरिएंट EC और EL में लॉन्च किया गया है।

    EC मॉडल में 34.5kWh बैटरी पैक दिया गया है, जो 375 किलोमीटर की रेंज देने में सक्षम है। इसके EL मॉडल में 39.4kWh की बैटरी दी गई है, जो सिंगल चार्ज में 456 किलोमीटर की रेंज देने की क्षमता रखती है।

    इस कार की मोटर 150bhp की पावर और 310Nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है।

    लुक

    कैसा है महिंद्रा XUV400 का लुक?

    डिजाइन की बात करें तो महिंद्रा XUV400 इलेक्ट्रिक कार में मस्कुलर बोनट, स्वेप्ट-बैक LED हेडलाइट्स, बूमरैंग-शेप्ड DRLs, वाइड एयर डैम्स, एक रेक्ड विंडस्क्रीन, कॉपर-फिनिश्ड इन्सर्ट्स के साथ एक क्लोज्ड ग्रिल और 'ट्विन पीक्स' लोगो दिया गया है।

    इस EV के किनारों पर रूफ रेल्स, ORVMs, फ्लेयर्ड व्हील आर्च और 16-इंच ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। साथ ही इस SUV के पिछले हिस्से में रैप-अराउंड LED टेल लाइट्स और रूफ माउंटेड स्पॉइलर भी हैं।

    फीचर्स

    महिंद्रा XUV400 के केबिन में दिए गए हैं ये फीचर्स

    महिंद्रा XUV400 में बड़ा 5-सीटर केबिन दिया गया है। इसमें कॉपर रंग के ट्रिम्स के साथ एक ऑल-ब्लैक डैशबोर्ड, प्रीमियम लेदर अपहोल्स्ट्री, एक सनरूफ, एम्बिएंट लाइटिंग, कनेक्टेड कार तकनीक, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और लेदर रैप्ड मल्टीफंक्शनल स्टीयरिंग व्हील दिया गया है।

    इस SUV में सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और लेटेस्ट कनेक्टिविटी विकल्पों के साथ 7.0 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट पैनल है। यात्रियों की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए इसमें छह एयरबैग, ABS और EBD जैसे फीचर्स भी हैं।

    कीमत

    क्या है इस गाड़ी की कीमत?

    महिंद्रा XUV400 इलेक्ट्रिक कार के EC मॉडल को 15.99 लाख रुपये में लॉन्च किया गया है। इसे टॉप मॉडल EL को 18.99 लाख रुपये में उतारा गया है। यह कीमत शुरुआती 5,000 बुकिंग के लिए मान्य है। इसकी बुकिंग 26 जनवरी, 2023 से शुरू हो चुकी है।

    इस साल इस गाड़ी की केवल 20,000 यूनिट्स की डिलीवरी होगी। कंपनी मार्च में इसके EC मॉडल की डिलीवरी शुरू करेगी। EL मॉडल की डिलीवरी दिवाली के आस-पास शुरू होने की उम्मीद है।

    न्यूजबाइट्स प्लस 

    महंगी हुई महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक 

    महिंद्रा ने भारत में मौजूद अपनी महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक के सभी वेरिएंट की कीमतों में 85,000 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी है। वर्तमान में यह लोकप्रिय SUV दो सीटिंग कॉन्फ़िगरेशन के साथ S और S11 ट्रिम में आती है।

    कंपनी बढ़ती इनपुट लागत के कारण इस गाड़ी की कीमतें बढ़ा रही है। इस गाड़ी के फीचर्स में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया गया है।

    अब इस गाड़ी की शरुआती कीमत 12.64 लाख रुपये एक्स-शोरूम हो गई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महिंद्रा एंड महिंद्रा
    महिंद्रा XUV400
    इलेक्ट्रिक वाहन
    इलेक्ट्रिक कार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: GT बनाम LSG मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: LSG ने GT को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: LSG ने रोचक मुकाबले में GT को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    हर महीने बचत के लिए इन नियमों का रखें ध्यान, फायदे में रहेंगे पर्सनल फाइनेंस

    महिंद्रा एंड महिंद्रा

    भारत में महिंद्रा XUV700 हुई महंगी, जानें नई कीमतें कार न्यूज
    महिंद्रा XUV400 EV और XUV300 में कितना है अंतर, जानें इन SUVs की क्षमताएं महिंद्रा की कारें
    महिंद्रा थार और बोलेरो खरीदना हुआ महंगा, कीमतों में हुई इतनी बढ़ोतरी महिंद्रा की कारें
    महिंद्रा थार और XUV700 भारत में हुईं महंगी, जानिए इनकी नई कीमतें महिंद्रा थार

    महिंद्रा XUV400

    टेस्टिंग के दौरान दिखी महिंद्रा XUV400, 15 अगस्त को होगी पेश इलेक्ट्रिक वाहन
    भारतीय बाजार में अगले महीने लॉन्च हो सकती है महिंद्रा XUV400 इलेक्ट्रिक इलेक्ट्रिक वाहन
    महिंद्रा XUV400 से लेकर मारुति ग्रैंड विटारा तक, सितंबर में लॉन्च होंगी ये पांच बेहतरीन गाड़ियां मारुति सुजुकी
    MG हेक्टर फेसलिफ्ट और महिंद्रा XUV400 के साथ सितंबर में लॉन्च होंगी ये SUVs महिंद्रा एंड महिंद्रा

    इलेक्ट्रिक वाहन

    किआ मोटर्स लेकर आ रही EV9 इलेक्ट्रिक SUV, 2023 ऑटो एक्सपो में होगी पेश किआ मोटर्स
    टाटा मोटर्स ने हासिल लिया बड़ा मुकाम, अब तक डिलीवर कर चुकी है 50,000 इलेक्ट्रिक गाड़ियां टाटा मोटर्स
    स्कोडा एनाक iV इलेक्ट्रिक कार की भारत में टेस्टिंग शुरू, जल्द लॉन्च होने की उम्मीद स्कोडा कार
    ऑटो एक्सपो 2023: टॉर्क मोटर्स पेश करेगी एंट्री लेवल इलेक्ट्रिक बाइक, इन फीचर्स से होगी लैस इलेक्ट्रिक बाइक

    इलेक्ट्रिक कार

    ऑडी Q8 ई-ट्रॉन का उत्पादन शुरू, अगले साल देश में लॉन्च होगी यह बेहतरीन इलेक्ट्रिक गाड़ी ऑडी कार
    फॉक्सवैगन ID.4 और स्कोडा एनाक iV भारत में जल्द देंगी दस्तक, इन फीचर्स से होंगी लैस फॉक्सवैगन की कारें
    हुंडई आयोनिक-5 की बुकिंग शुरू, जनवरी में लॉन्च होगी यह बेहतरीन इलेक्ट्रिक कार हुंडई
    BMW लेकर आ रही है नई 7-सीरीज और i7, जनवरी में होगी लॉन्च BMW कार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025