NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / कौन हैं भारतीय मूल के सैकत चक्रवर्ती जो अमेरिकी कांग्रेस के लिए पेलोसी को देंगे चुनौती?
    अगली खबर
    कौन हैं भारतीय मूल के सैकत चक्रवर्ती जो अमेरिकी कांग्रेस के लिए पेलोसी को देंगे चुनौती?
    भारतीय मूल के सैकत चक्रवर्ती ने की अमेरिकी कांग्रेस का चुनाव लड़ने की घोषणा

    कौन हैं भारतीय मूल के सैकत चक्रवर्ती जो अमेरिकी कांग्रेस के लिए पेलोसी को देंगे चुनौती?

    लेखन भारत शर्मा
    Feb 07, 2025
    03:07 pm

    क्या है खबर?

    अमेरिकी कांग्रेस की पूर्व स्पीकर नैंसी पेलोसी को अब 21वीं बार कांग्रेस का हिस्सा बनने के लिए अप्रत्याशित प्रतिद्वंद्वी का सामना करना पड़ेगा।

    दरअसल, भारतीय मूल के सैकत चक्रवर्ती ने सैन फ्रांसिस्को की कांग्रेस सीट पर पेलोसी के खिलाफ चुनाव लड़ने की घोषणा की है।

    ऐसे में अब यह चुनाव काफी चुनौतीपूर्ण हो गया है। चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की है।

    ऐसे में आइए जानते हैं कि सैकत चक्रवर्ती कौन हैं।

    घोषणा

    चक्रवर्ती ने क्या की घोषणा?

    चक्रवर्ती ने एक्स पर लिखा, 'मैंने कांग्रेस में सैन फ्रांसिस्को का प्रतिनिधित्व करने के लिए नैंसी पेलोसी के खिलाफ चुनाव लड़ने का फैसला किया है। आप में से कुछ लोग आश्चर्यचकित हो सकते हैं कि स्पीकर एमेरिटस पेलोसी फिर चुनाव लड़ रही हैं, लेकिन वह 21वें कार्यकाल के लिए लड़ रही हैं।'

    उन्होंने लिखा, 'डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क को अराजकता फैलाते हुए देखकर, मेरे लिए यह स्पष्ट हो गया है कि डेमोक्रेटिक पार्टी को नए नेतृत्व की आवश्यकता है।'

    परिचय

    कौन हैं सैकत चक्रवर्ती?

    भारतीय बंगाली परिवार से संबंध रखने वाले चक्रवर्ती का जन्म साल 1986 में टैक्सास में हुआ था।

    वह राजनीतिक सलाहकार और सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं, जो पहले डेमोक्रेटिक प्रतिनिधि एलेक्जेंड्रिया ओकासियो-कोर्टेज के अभियान प्रबंधक और चीफ ऑफ स्टाफ के रूप में कार्यरत थे।

    चक्रवर्ती एक वामपंथी कार्यकर्ता हैं, जिन्हें प्रगतिशील राजनीति में लंबा अनुभव रहा है। उनका पेलोसी के खिलाफ चुनाव लड़ना अमेरिकी राजनीति में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

    संस्थापक

    मॉकिंगबर्ड के सह-संस्थापक हैं चक्रवर्ती

    चक्रवर्ती ने 2007 में हार्वर्ड विश्वविद्यालय से कंप्यूटर विज्ञान में डिग्री हासिल की थी।

    उन्होंने कई वर्षों तक सिलिकॉन वैली में काम किया, जहां उन्होंने वेब डिजाइन के लिए डिजाइन किए गए टूल मॉकिंगबर्ड की सह-स्थापना की।

    तकनीकी क्षेत्र में उनके अनुभव में भुगतान प्रसंस्करण कंपनी स्ट्राइप की उत्पाद टीम में भूमिका भी शामिल है।

    साल 2015 में उन्होंने अमेरिकी सीनेटर बर्नी सैंडर्स के राष्ट्रपति अभियान का हिस्सा बनने के लिए उद्योग छोड़ दिया था।

    अभियान

    चक्रवर्ती ने अभियान में क्या किया था काम?

    चक्रवर्ती ने राष्ट्रपति अभियान में एलेक्जेंड्रा रोजास और कॉर्बिन ट्रेंट के साथ मिलकर अभियान कार्यक्रम आयोजित किए और राजनीतिक कार्य समूह जस्टिस डेमोक्रेट्स की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

    उनका करियर एलेक्जेंड्रिया ओकासियो-कोर्टेज की राजनीतिक यात्रा से निकटता से जुड़ा हुआ है, क्योंकि उन्होंने उनके 2018 के कांग्रेस अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

    इसके परिणामस्वरूप वह अमेरिकी कांग्रेस में चुनी जाने वाली सबसे कम उम्र की महिला बनी थीं।

    उपलब्धि

    चक्रवर्ती ने फ्रांसिस्को में न्यू कंसेंसस के साथ भी किया काम

    चक्रवर्ती 2018 में सैन फ्रांसिस्को आ गए और न्यू कंसेंसस के साथ काम किया। न्यू कंसेंसस आर्थिक असमानता और जलवायु नीति पर केंद्रित एक थिंक टैंक है, जो ग्रीन न्यू डील को बढ़ावा देता है।

    2019 में पोलिटिको प्लेबुक ने चक्रवर्ती को एक उभरते हुए राजनेता के रूप में मान्यता दी।

    उन्होंने ग्रीन न्यू डील को आकार देने में ओकासियो-कोर्टेज के कर्मचारियों और कई प्रगतिशील संगठनों का नेतृत्व किया, जबकि इमिग्रेशन एंड कस्टम्स इंफोर्समेंट (ICE) के उन्मूलन की वकालत की।

    परिचय

    कौन हैं पेलोसी?

    पेलोसी सालों से अमेरिकी राजनीति में एक महत्वपूर्ण शख्सियत रही हैं और पारंपरिक रूप से पुरुष-प्रधान कांग्रेस में अग्रणी महिला आवाज के रूप में उभरी हैं।

    पेलोसी पहली बार 1987 में सदन के लिए चुनी गई थीं। उन्होंने अमेरिकी राजनीति में सबसे शक्तिशाली महिलाओं में से एक के रूप में कार्यकाल पूरा किया है।

    डेमोक्रेटिक पार्टी नेता पेलोसी ने 2007 में पहली महिला स्पीकर बनकर इतिहास रचा था और फिर 2019 में दोबारा स्पीकर का पद हासिल किया था।

    प्रभाव

    चक्रवर्ती के चुनाव लड़ने से पेलोसी पर क्या पड़ेगा असर?

    चक्रवर्ती के इस दौड़ में शामिल होने से पेलोसी पर दबाव बढ़ गया है, जो अगले महीने 85 साल की हो जाएंगी और हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी से उबर रही हैं । अपनी उम्र के बावजूद उन्हें सैन फ्रांसिस्को में कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।

    हालांकि, चक्रवर्ती के लिए यह चुनाव आसान नहीं होने वाला। उन्होंने खुद स्वीकार किया है कि एक नवागंतुक के रूप में उन्हें इस दौड़ में कठिन संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अमेरिका
    डोनाल्ड ट्रंप

    ताज़ा खबरें

    आमिर खान ने रीना दत्ता के साथ अपनी शादी को बताया 'जवानी का जोश'  आमिर खान
    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: कीसी कार्टी ने अपने वनडे करियर का चौथा शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    कार की पावर स्टीयरिंग क्यों होती है खराब? जानिए कैसे करें समाधान  कार
    दिल्ली के जंगपुरा में चला बुलडोजर, मद्रासी कैंप में तोड़ी गईं 300 झुग्गियां; क्या है वजह? दिल्ली हाई कोर्ट

    अमेरिका

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से कब होगी मुलाकात? विदेश मंत्रालय ने बताया  नरेंद्र मोदी
    अमेरिका में एक और बड़ा विमान हादसा, 6 लोगों की मौत विमान दुर्घटना
    डोनाल्ड ट्रंप ने चीन, कनाडा और मेक्सिको पर टैरिफ लगाने की मंजूरी दी, आज से लागू डोनाल्ड ट्रंप
    एलन मस्क के DOGE कमीशन को मिली अमेरिकी ट्रेजरी तक पहुंच, प्रमुख अधिकारी ने दिया इस्तीफा  एलन मस्क

    डोनाल्ड ट्रंप

    अमेरिका में अवैध प्रवासियों की तलाश शुरू, न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी के गुरुद्वारों में छापे अमेरिका
    अमेरिका: कैपिटल हिल हिंसा के दोषियों ने डोनाल्ड ट्रंप की माफी लेने से इनकार क्यों किया? अमेरिका
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की डोनाल्ड ट्रंप से बात, जताई विश्वसनीय साझेदारी की इच्छा नरेंद्र मोदी
    डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका में आयकर खत्म करने पर जोर दिया, कहा- विदेशों पर लगाओ कर अमेरिका
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025