NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / #NewsBytesExplainer: डोनाल्ड ट्रंप किन अप्रवासियों को अमेरिका से बाहर निकालना चाहते हैं, कितनी है संख्या? 
    अगली खबर
    #NewsBytesExplainer: डोनाल्ड ट्रंप किन अप्रवासियों को अमेरिका से बाहर निकालना चाहते हैं, कितनी है संख्या? 
    अमेरिकी राष्ट्रपति अवैध अप्रवासियों को देश से बाहर निकालने पर तेजी से काम कर रहे हैं

    #NewsBytesExplainer: डोनाल्ड ट्रंप किन अप्रवासियों को अमेरिका से बाहर निकालना चाहते हैं, कितनी है संख्या? 

    लेखन आबिद खान
    Jan 23, 2025
    01:44 pm

    क्या है खबर?

    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश से अवैध अप्रवासियों को बाहर निकालने की कसम खाई है।

    उन्होंने अपने चुनावी अभियान के दौरान भी इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाया था और अप्रवासियों को उनके देशों में भेजने का वादा किया था।

    राष्ट्रपति पद की शपथ लेते ही उन्होंने इस वादे को पूरा करने पर काम भी शुरू कर दिया है, जिसका असर लाखों लोगों पर पड़ना तय है।

    आइए जानते हैं आखिर ये अवैध अप्रवासी कौन हैं।

    अप्रवासी

    कौन हैं अवैध अप्रवासी?

    मोटे तौर पर अवैध अप्रवासी उन्हें माना जाता है, जिन्होंने गैरकानूनी तरीके से अमेरिका में प्रवेश किया है, या वैध प्रवेश की अवधि खत्म होने के बावजूद अमेरिका में रुके हुए हैं, या प्रवेश की शर्तों का उल्लंघन कर देश में रह रहे हैं।

    प्यू रिसर्च सेंटर के मुताबिक, अमेरिका में दुनिया के सबसे ज्यादा अप्रवासी हैं। दुनिया के कुल 20 प्रतिशत अप्रवासी अमेरिका में ही रहते हैं, जो लगभग हर देश से हैं।

    संख्या

    अमेरिका में कितनी है अप्रवासियों की संख्या?

    इसका कोई सटीक आंकड़ा नहीं है, लेकिन समय-समय पर अनुमान लगाए जाते हैं।

    2024 तक कानूनी स्थिति के बिना या अस्थायी सुरक्षा पर निर्भर व्यक्तियों की संख्या लगभग 1.40 करोड़ बताई जाती है। 2022 के बाद से इसमें तेजी से बढ़ोतरी हुई है।

    इसके अलावा अमेरिका में दुनिया की सबसे बड़ी विदेशी मूल की आबादी रहती है। अमेरिकी जनगणना ब्यूरो के ताजा आंकड़ों के अनुसार, 2023 तक अमेरिका में 4.78 करोड़ से ज्यादा लोग विदेशी मूल के हैं।

    देश

    किन देशों से आ रहे हैं अवैध अप्रवासी? 

    सबसे ज्यादा अवैध अप्रवासी मेक्सिको से आ रहे हैं। 2022 के आंकड़ों के मुताबिक, 40 लाख अवैध अप्रवासी मेक्सिको से आए हैं।

    अमेरिका के आधे से ज्यादा अप्रवासी लैटिन अमेरिकी देशों से हैं, जिनमें से 23 प्रतिशत अकेले मेक्सिको से हैं और लगभग एक-तिहाई एशिया से हैं। इसके अलावा भारत के 6 प्रतिशत, चीन के 5 प्रतिशत, फिलीपींस के 4 प्रतिशत और अल सल्वाडोर के 3 प्रतिशत हैं।

    ये वैध अप्रवासियों का आंकड़ा है।

    राज्य

    अमेरिका के किन राज्यों में रहते हैं सबसे ज्यादा अप्रवासी?

    प्यू रिसर्च सेंटर के 2023 के आंकड़ों के मुताबिक, सबसे ज्यादा 1.06 करोड़ अप्रवासी कैलिफोर्निया में रहते हैं। इसके बाद टेक्सास और फ्लोरिडा में 50 लाख, न्यूयॉर्क में 40.5 लाख और न्यू जर्सी में 20.3 लाख अप्रवासी हैं।

    2019 से 2022 तक फ्लोरिडा में अप्रवासियों की आबादी में सबसे ज्यादा 4 लाख लोगों की वृद्धि देखी गई है। उसके बाद टेक्सास में 85,000, न्यूयॉर्क में 70,000, न्यू जर्सी में 55,000 और मैसाचुसेट्स में 50,000 अप्रवासी बढ़े।

    श्रम में हिस्सेदारी

    वैध और अवैध अप्रवासियों की श्रम में कितनी हिस्सेदारी है?

    2022 में लगभग 8.30 लाख अनधिकृत अप्रवासी अमेरिका में काम कर रहे थे। 2019 में यह संख्या 70.4 लाख थी। यह कुल श्रमिकों का 4.8 प्रतिशत है।

    वहीं, वैध अप्रवासियों की बात करें तो 2022 में 3 करोड़ अप्रवासी अमेरिकी कार्यबल में थे।

    अप्रवासी श्रमिकों की हिस्सेदारी 2007 में 17 प्रतिशत से बढ़कर 2022 में 18 प्रतिशत हो गई है। इसके विपरीत अनधिकृत अप्रवासी श्रमिकों की हिस्सेदारी 2007 में 5.4 प्रतिशत से घटकर 2022 में 4.8 प्रतिशत हो गई है।

    जन्मजात नागरिकता

    ट्रंप ने जन्मजात नागरिकता को खत्म किया

    ट्रंप ने अमेरिका में उन माता-पिता के बच्चों को जन्मजात नागरिकता देने से इनकार करने का आदेश दिया है, जो अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे हैं या फिर अस्थायी वीजा लेकर रह रहे हैं।

    यानी एक गैर-अमेरिकी माता-पिता के बच्चों को जन्म के साथ अपने आप मिलने वाली अमेरिकी नागरिकता अब नहीं मिलेगी। ट्रंप ने इस आदेश को लागू करने के लिए 30 दिन का समय दिया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अमेरिका
    डोनाल्ड ट्रंप
    #NewsBytesExplainer

    ताज़ा खबरें

    पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़ से भारी तबाही; 19 की मौत, 12,000 से ज्यादा लोग प्रभावित असम
    खाने का तेल जल्द होगा सस्ता, जानिए क्या है इसके पीछे कारण  केंद्र सरकार
    IPL 2025 में कैसा रहा GT के कप्तान शुभमन गिल का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े  IPL 2025
    पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री ISS पर करेंगे सूक्ष्मगुरुत्व प्रयोग, ISRO ने दी जानकारी  ISRO

    अमेरिका

    जो बाइडन ने विदाई भाषण में कहा- रईसों का बढ़ता दबदबा खतरनाक, ट्रंप पर क्या बोले?  जो बाइडन
    कनाडा: जस्टिन ट्रूडो के राजनीति से संन्यास लेने की अटकलें, नहीं लड़ेंगे अगला चुनाव कनाडा
    भारत-अमेरिका रक्षा कार्यक्रम के लिए पहले भारतीय अंतरिक्ष स्टार्टअप का हुआ चयन अंतरिक्ष
    अमेरिकी ट्रेजरी विभाग पर चीन के हैकर्स ने किया साइबर हमला, संवेदनशील डाटा हुआ चोरी चीन समाचार

    डोनाल्ड ट्रंप

    डोनाल्ड ट्रंप और व्लादिमीर पुतिन के बीच जल्द हो सकती है बैठक, खत्म होगा यूक्रेन युद्ध?  अमेरिका
    अमेरिका: राष्ट्रपति के शपथ-ग्रहण समारोह का खर्च कितना होता है और पैसा कहां से आता है? अमेरिका
    डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में किसको मिला न्योता, क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे शामिल? अमेरिका
    डोनाल्ड ट्रंप को हश मनी मामले में 'बिना शर्त रिहाई' की सजा सुनाई गई अमेरिका

    #NewsBytesExplainer

    अमेरिका में आए तूफान 'मिल्टन' को मानव निर्मित षडयंत्र क्यों बताया जा रहा है?  तूफान
    #NewsBytesExplainer: हिंदी राज्यों में गिर रहा है भाजपा का प्रदर्शन, क्या कहते हैं आंकड़े? भाजपा समाचार
    #NewsBytesExplainer: नागरिकता कानून की धारा 6A क्या है?  सुप्रीम कोर्ट
    #NewsBytesExplainer:  क्या राजनीतिक फायदे के लिए निज्जर मामले को हवा दे रहे हैं जस्टिन ट्रूडो?  कनाडा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025