अमेरिका में रूसी जोड़ा 1,454 फीट ऊंची एम्पायर स्टेट बिल्डिंग की गगनचुंबी चोटी पर चढ़ा
क्या है खबर?
अमेरिका के न्यूयॉर्क में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक रूसी जोड़ा मैनहट्टन की प्रतिष्ठित गगनचुंबी एम्पायर स्टेट बिल्डिंग के शीर्ष पर चढ़ गया और वहां बैनर लहराया। पुरुष और महिला ने काले कपड़े पहने थे और अपने चेहरे को मास्क से छिपाया हुआ था। वे बिना किसी सुरक्षा के 1,454 फीट इमारत की सबसे ऊंची चोटी पर पहुंचे थे। दोनों को सुरक्षित उतारने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है।
घटना
क्या है मामला?
बुधवार दोपहर को जब पर्यटक बिल्डिंग के ऑब्जर्वेशन डेक का आनंद ले रहे थे। तभी जोड़ा अचानक सबसे ऊंचाई पर पहुंच गया, जिससे हड़कंप मच गया और पुलिस बुलाई गई। उससे पहले जोड़े ने करीब 30 मिनट ऊपर बिताया और काले बैनर पर सफेद अक्षरों में संदेश "जब प्रेम की शक्ति सत्ता के प्रेम पर विजय प्राप्त करती है, तब दुनिया में शांति आती है" फहराया। इनकी पहचान इवान कुजनेत्सोव (32) और एंजेलीना निकोलाऊ (33) के रूप में हुई है।
जांच
बिना किसी सहारे के कैसे चढ़े युवक-युवती?
कुज़नेत्सोव ने हिरासत में लिए जाने से पहले अपनी लंबे समय से प्रेमिका को शादी का प्रस्ताव दिया। पुलिस ने दोनों पर चोरी, लापरवाही से जान जोखिम में डालना, आपराधिक शरारत, आपराधिक अतिक्रमण, स्थानीय कानून का उल्लंघन, आपराधिक छेड़छाड़, अव्यवस्थित आचरण और सेंधमारी का आरोप लगाया है। दंपति इतनी ऊंचाई तक बिना किसी सुरक्षा और सहारे के कैसे पहुंचे, इसकी जांच की जा रही है। ऊपर से जोड़े ने वीडियो भी फिल्माया है।
पहचान
सहासी जोड़े के बारे में क्या पता चला?
अमेरिकी मीडिया के मुताबिक, इवान और एंजेलीना ने "स्काईवॉकर्स: ए लव स्टोरी" नामक एक वृत्तचित्र बनाया है, जिसमें उन्हें दुनिया भर की गगनचुंबी इमारतों पर इसी तरह के करतब करते हुए दिखाया गया है। तथाकथित रूफटॉपिंग डॉक्यूमेंट्री में रूसी नागरिक इवान और एंजेलीना को दिखाया गया है, जिन्हें अक्सर बहुत कम या बिना किसी सुरक्षा उपकरण के इमारतों पर चढ़ते हुए फिल्माया जाता है। फिल्म को स्ट्रीमिंग के लिए नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध कराया गया है।
ट्विटर पोस्ट
रूसी जोड़े का कारनामा
🚨 BREAKING: 2 people have climbed the Empire State Building in New York to fly a flag. The flag reads “When the power of love beats the love of power the world knows peace.” pic.twitter.com/YrIudqf9Lx
— FOX 4 NEWS (@FOX4) July 1, 2026
ट्विटर पोस्ट
हिरासत में लिया गया जोड़ा
BREAKING: The two people who scaled the Empire State Building with a marriage proposal banner have been ARRESTED and transferred out of Midtown South Precinct with charges.
— Oliya Scootercaster 🛴 (@ScooterCasterNY) July 1, 2026
Arrested:
Ivan Kuznetsov, 32, NJ
Angelina Nikolau, 33, NJ
Charges for both:
Burglary, Reckless… pic.twitter.com/rid2bh9QDn