NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / अमेरिका: वर्जीनिया के वॉलमार्ट स्टोर में गोलीबारी, 10 लोगों की मौत की आशंका
    अगली खबर
    अमेरिका: वर्जीनिया के वॉलमार्ट स्टोर में गोलीबारी, 10 लोगों की मौत की आशंका
    वर्जीनिया के वॉलमार्ट स्टोर में गोलीबारी में 10 की मौत

    अमेरिका: वर्जीनिया के वॉलमार्ट स्टोर में गोलीबारी, 10 लोगों की मौत की आशंका

    लेखन भारत शर्मा
    Nov 23, 2022
    01:00 pm

    क्या है खबर?

    अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार रात को वर्जीनिया में स्थित वॉलमार्ट स्टोर में एक शख्त ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी।

    इसमें 10 लोगों के मारे जाने की आशंका बताई जा रही है। घटना में हमलावर की मौत होने की भी जानकारी सामने आई है।

    सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को अस्पताल पहुंचाया तथा जांच शुरू कर दी। गोलीबारी किए जाने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है।

    घटना

    रात करीब 10 बजे हुई घटना- पुलिस

    चेसापिक पुलिस प्रवक्ता एमपीओ लियो कोसिंस्की ने बताया कि सैम सर्किल पर स्थित वॉलमार्ट स्टोर में रात करीब 10 बजे हमलावर ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। इसमें कम से कम 10 लोगों के मारे जाने की सूचना है, जबकि घायलों की संख्या अभी सामने नहीं आई है।

    उन्होंने बताया कि घटना में हमलावर की भी मौत हो चुकी है। मौके पर भारी संख्या में जवान तैनात हैं और इलाके को पूरी तरह से सील कर दिया गया है।

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखें गोलीबारी की घटना के बाद का वीडियो

    🚨#BREAKING: A Walmart manager has shot multiple employees ⁰
    📌#Chesapeake l #VA ⁰
    Police are to responding to multiple fatalities and injuries inside a Walmart superstore in VA with officials saying the Manager at Walmart Started to open fire shooting Multiple employees inside pic.twitter.com/JgnCleOvz3

    — R A W S A L E R T S (@rawsalerts) November 23, 2022

    बयान

    वॉलमार्ट ने भी हमले को लेकर जारी किया बयान

    वॉलमार्ट ने भी बयान जारी कर हमले पर हैरानी जताई है।

    वॉलमार्ट ने ट्वीट किया, 'हम अपने चेसापिक के वर्जीनिया स्टोर में हुई इस दुखद घटना से स्तब्ध हैं। हम प्रभावित लोगों, समुदाय और हमारे सहयोगियों के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। हम पुलिस के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और हम अपने सहयोगियों की मदद पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।'

    वर्जीनिया के सीनेटर लुईस लुकास ने भी इस घटना पर हैरानी जताते हुए दुख प्रकट किया है।

    रिपोर्ट

    मैनेजर ने ही की कर्मचारियों पर गोलीबारी

    डेलीमेल में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि फायरिंग करने वाला शख्स वॉलमार्ट स्टोर का मैनेजर ही था। वह बंदूक लेकर पहले ब्रेक रूम में घुसा और उसने स्टोर के अन्य कर्मचारियों पर गोलियां चला दीं। इसके बाद मैनेजर ने खुद को भी गोली मार ली।

    हालांकि, इसकी अभी तक पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस की ओर से स्टोर की तलाशी भी ली जा रही है।

    पुनरावृत्ति

    रविवार को कोलोराडो स्प्रिंग्स के LGBTQ नाइट क्लब में हुई थी गोलीबारी

    रविवार को अमेरिका के कोलोराडो स्प्रिंग्स स्थित LGBTQ नाइट क्लब में भी गोलीबारी हुई थी। उसमें पांच लोगों की मौत हुई थी और 18 से अधिक लोग घायल हो गए थे।

    हालांकि, उस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए संदिग्ध हमलावर को दबोच लिया था।

    यह हमला ट्रांसजेंडर डे ऑफ रिमेंबरेंस (TDOR) पर हुआ है। ट्रांसफोबिया के परिणामस्वरूप मारे गए किसी भी व्यक्ति को याद में हर साल 20 नवंबर को TDOR मनाया जाता है।

    डाटा

    अमेरिका में इस साल सामने आई गोलीबारी की 315 घटनाएं

    अमेरिका में यह कोई पहली गोलीबारी की घटना नहीं है। अमेरिका में सामूहिक गोलीबारी और हत्याकांड के आंकड़े तैयार करने वाली संस्था 'द गन वॉयलेंस आर्काइव' के मुताबिक, 2022 में अब तक गोलीबारी की 315 से अधिक घटनाएं हो चुकी हैं। इन घटनाओं में 0 से 11 साल के 179 बच्चों और 12 से 17 साल के 670 किशोरों की मौत हुई है।

    इसी तरह देश में पिछले साल गोलीबारी की 693 और 2019 में 417 घटनाएं सामने आई थीं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अमेरिका
    गोलीबारी की घटना
    क्राइम समाचार

    ताज़ा खबरें

    शुभमन गिल ने जड़ा IPL 2025 में अपना छठा अर्धशतक, 5,000 टी-20 रन भी पूरे इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: GT ने DC को 10 विकेट से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: GT ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बनाए रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का दूसरा शतक, बने 'प्लयेर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    अमेरिका

    एलन मस्क को 28 अक्टूबर तक खरीदनी होगी ट्विटर, अदालत ने दिया आदेश ट्विटर
    अमेरिका ने भारत यात्रा कर रहे अपने नागरिकों को सतर्क रहने को कहा, एडवायजरी जारी जम्मू-कश्मीर
    तीन अमेरिकी अर्थशास्त्रियों को मिला अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार, जानिए किस शोध के लिए बने विजेता नोबेल पुरस्कार
    रूस ने दी यूक्रेन को NATO में शामिल करने पर तीसरा विश्व युद्ध होने की चेतावनी रूस समाचार

    गोलीबारी की घटना

    अमेरिका: अटलांटा इलाके के तीन अलग-अलग स्पा में गोलीबारी, छह एशियाई महिलाओं समेत आठ की मौत अमेरिका
    हरियाणा: सोनीपत कोर्ट में पेशी पर आए कैदी को पुलिसकर्मी ने गोलियों से भूना हरियाणा
    अमेरिका: कोलराडो की सुपरमार्केट में गोलीबारी, पुलिसकर्मी समेत 10 की मौत अमेरिका
    अंबाला: दो हिस्ट्रीशीटरों की गोली मारकर हत्या, गैंग ने फेसबुक पर कही बदला लेने की बात हरियाणा

    क्राइम समाचार

    उत्तर प्रदेश: जेलर को धमकाने के मामले में मुख्तार अंसारी को 7 साल जेल की सजा मध्य प्रदेश
    उत्तराखंड: अंकिता भंडारी के परिजनों का अंतिम संस्कार से इनकार, मांगी पोस्टमार्टम रिपोर्ट की कॉपी उत्तराखंड
    दिल्ली में 12 वर्षीय किशोर से गैंगरेप, मारपीट कर घायल अवस्था में छोड़ा दिल्ली पुलिस
    उत्तराखंड के अंकिता भंडारी हत्याकांड में अब तक क्या-क्या हुआ? उत्तराखंड
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025