Loading...
अमेरिका के इलिनोइस में हिंदू मंदिर में सामूहिक गोलीबारी की साजिश रचने वाला किशोर गिरफ्तार
अमेरिका के इलिनोइस में हिंदू मंदिर में सामूहिक गोलीबारी की साजिश रचने वाला किशोर गिरफ्तार

अमेरिका के इलिनोइस में हिंदू मंदिर में सामूहिक गोलीबारी की साजिश रचने वाला किशोर गिरफ्तार

लेखन गजेंद्र
Oct 15, 2026
09:48 am

क्या है खबर?

अमेरिका के इलिनोइस राज्य में एक 19 वर्षीय किशोर को ऑरोरा स्थित एक हिंदू मंदिर में सामूहिक गोलीबारी की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पैलेटाइन निवासी एलेक्जेंड्रोस पापोराकिस 11 अक्टूबर को गिरफ्तार हुए थे। बुधवार को कोर्ट ने पापोराकिस को बिना जमानत के हिरासत में रखने का आदेश दिया है। आरोपी के पास से एक राइफल और घोषणापत्र बरामद हुआ है, जिसमें श्वेत वर्चस्ववादी विचार और भारतीय लोगों के खिलाफ हिंसा का जिक्र है।

जांच

राइफल जाम होने से बड़ी वारदात टली

पैलेटाइन पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अपने टैको बेल के सहकर्मियों से कहा था कि रविवार 'एक खास दिन' होने वाला है।

पापोराकिस रविवार को अपनी मां की कार से हिंदू मंदिर गया था, लेकिन राइफल जाम होने के कारण वह वारदात को अंजाम नहीं दे पाया और वापस लौट आया।

उसने यह बात अपने सहकर्मियों को बताई थी, जिसके बाद सहकर्मी ने पुलिस को सूचना दी और आरोपी को दोबारा घर से निकलते समय गिरफ्तार कर लिया।

जांच

ये सामान हुआ बरामद

पापोराकिस एक फास्ट-फूड रेस्टोरेंट टैको बेल में कैशियर था।

पैपोराकिस ने अपने घोषणापत्र में खुद को घृणा से भरा एक समाजविरोधी श्वेत वर्चस्ववादी नवनाजी बताया था, जो रोज सामूहिक हत्या के बारे में कल्पना करता रहता है।

पुलिस को उसके घर की तलाशी में, बिना सीरियल नंबर वाली एआर शैली की राइफल, भरी हुई मैगज़ीन और 300 राउंड गोला-बारूद, दक्षिण एशियाई लोगों को निशाना बनाकर अपशब्द लिखे हुए गैस कनस्तर और नाजी प्रतीकों को दर्शाने वाली कई वस्तुएं बरामद कीं।

ADVERTISEMENT

नफरत

नफरत से भरा था पापोराकिस

जांचकर्ताओं का कहना है कि उसके पास से मिले घोषणापत्र में किशोर ने खुद को "ऑरोरा शूटर" कहा था।

उसने लेख में नफरत, हिंसा, श्रेष्ठ नस्ल और भारतीय लोगों पर सामूहिक गोलीबारी की बातें लिखी थीं। उसकी नफरत यहूदियों, अफ्रीकी अमेरिकियों, भारतीयों और गैर-श्वेत लोगों के प्रति थी।

वह अक्सर अपने सहयोगियों से सामूहिक गोलीबारी के बारे में बात करता था।

पैलेटाइन पुलिस प्रमुख विलियम नॉर्ड ने कहा कि इस खतरे की गंभीरता को कम नहीं आंक सकते।

ADVERTISEMENT