Page Loader
पाकिस्तान: बलूचिस्तान में ट्रेन अगवा करने वाले 16 बलूच उग्रवादी मारे गए, 104 बंधक छूटे
पाकिस्तान में 16 बलूच उग्रवादी मारे गए (प्रतीकात्मक तस्वीर)

पाकिस्तान: बलूचिस्तान में ट्रेन अगवा करने वाले 16 बलूच उग्रवादी मारे गए, 104 बंधक छूटे

लेखन गजेंद्र
Mar 12, 2025
10:46 am

क्या है खबर?

पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को मंगलवार को अगवा करने वाले बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) के 16 सदस्यों को पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने मार गिराया। पाकिस्तान सेना के प्रवक्ता ने बताया कि अभी तक ट्रेन से 104 यात्रियों को छुड़ाया गया है। हालांकि, BLA ने कहा कि उन्होंने बंधकों को छोड़ा है। पाकिस्तान के मंत्री मोहसिन नकवी ने हमले की निंदा कर कहा कि सरकार निर्दोष यात्रियों पर गोली चलाने वालों के प्रति रियायत नहीं बरतेगी।

हमला

बलूच उग्रवादियों ने क्या रखी शर्त?

BLA के लड़ाकों ने एक बयान में दावा किया है कि उन्होंने हमले में 30 पाकिस्तानी सैन्यकर्मियों को मारा है, अगर सुरक्षा बल क्षेत्र से वापस नहीं लौटते हैं तो वे ट्रेन के सभी बंधकों को मार देंगे। बलूच उग्रवादी समहू बंधकों के बदले में बलूच राजनीतिक कैदियों, जबरन गायब किये गये लोगों और राष्ट्रीय प्रतिरोध कार्यकर्ताओं की बिना शर्त तुरंत रिहाई की मांग कर रहा है। समूह ने मांग को पूरा करने के लिए 48 घंटे दिया है।

बंधक

अब भी 110 से अधिक बंधक ट्रेन में

बलूचिस्तान के क्वेटा से खैबर पख्तूनख्वा के पेशावर जा रही 9 कोच वाली जाफर एक्सप्रेस ट्रेन में 450 लोग सवार हुए थे, जिनको BLA ने माशफाक इलाके में अगवा कर लिया था। ट्रेन में सवार महिलाओं, बच्चों और बलूच नागरिक समेत 100 लोगों को रिहा किया गया है। पाकिस्तानी सेना का कहना है कि उन्होंने इन्हें छुड़ाया है। ट्रेन में अब भी 110 से अधिक लोग बंधक हैं। पाकिस्तानी सेना ड्रोन और हेलीकॉप्टर से हमले कर रही है।