NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / न्यूयॉर्क: भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात; सैकड़ों उड़ानें रद्द; सबवे स्टेशनों में भी फंसे यात्री
    अगली खबर
    न्यूयॉर्क: भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात; सैकड़ों उड़ानें रद्द; सबवे स्टेशनों में भी फंसे यात्री
    न्यूयॉर्क शहर में भारी बारिश से कई इलाकों में जलभराव हो गया है

    न्यूयॉर्क: भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात; सैकड़ों उड़ानें रद्द; सबवे स्टेशनों में भी फंसे यात्री

    लेखन नवीन
    Sep 30, 2023
    12:33 pm

    क्या है खबर?

    अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में भारी बारिश के कारण कुछ हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। प्रशासन ने यहां बारिश के कारण आपातकाल की घोषणा कर दी है।

    शुक्रवार को भारी बारिश के कारण यहां सड़कों पर जगह-जगह जलभराव हो गया है। सबवे और हवाई अड्डे का संचालन भी ठप है, जिसके चलते यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

    आइए जानते हैं कि न्यूयॉर्क में अभी क्या स्थिति बनी हुई है।

    आबादी

    न्यूयॉर्क की गर्वनर ने की आपातकाल की घोषणा

    न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल ने 85 लाख की आबादी वाले शहर के लिए आधिकारिक आपातकाल की घोषणा कर दी है।

    अमेरिकी राष्ट्रीय मौसम विभाग ने बाढ़ की चेतावनी देते हुए कहा है कि शहर में 20 सेंटीमीटर तक बारिश हो रही है, जिससे शहरी और खराब जल निकासी वाले क्षेत्रों में अचानक बाढ़ आ सकती है।

    शहर की लॉन्ग आइलैंड और हडसन नदी घाटी और अन्य उपनगरों में रहने वाली आबादी पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।

    मेयर

    न्यूयॉर्क के मेयर ने की लोगों से घर में रहने की अपील

    न्यूयॉर्क के मेयर एरिक एडम्स ने लोगों से अपने घरों के अंदर रहने का आग्रह किया है।

    उन्होंने कहा, "अगर आप घर पर हैं, तो घर पर ही रहें। अगर बाहर हैं तो किसी सुरक्षित जगह आश्रय लें। हमारे कुछ सबवे में पानी भर गया है और शहर में आवाजाही करना बेहद मुश्किल है।"

    उन्होंने कहा, "बारिश के कारण कई मेट्रों लाइनें भी प्रभावित हुईं हैं और एहतियातन ब्रुकलिन में कई लाइनें बंद कर दी गईं हैं।"

    ट्विटर पोस्ट

    न्यूयॉर्क के कई इलाकों में जलभराव

    Video shows construction worker working in Flooded New York City after intense rain #Brooklyn #Queens #Manhattan #NYC #NewYork #NewYorkCity #Floods #Flooding pic.twitter.com/Np4ybSShag

    — North X (@__NorthX) September 29, 2023

    जानकारी

    अधिकारियों ने भारी बारिश के लिए ग्लोबल वॉर्मिंग को ठहराया जिम्मेदार

    न्यूयॉर्क के पर्यावरण संरक्षण आयुक्त रोहित अग्रवाल ने न्यूयॉर्क में हुई अचानक बारिश के लिए ग्लोबल वॉर्मिंग को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि अनुमान से कहीं अधिक तेजी से जलवायु परिवर्तन हो रहा है, जिसके कारण शहर में भारी बारिश हो रही है।

    प्रभाव

    ब्रुकलिन और क्वींस बारिश से सबसे अधिक प्रभावित

    न्यूयॉर्क में ब्रुकलिन और क्वींस बारिश के कारण सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं और यहां के लोगों को प्रशासन ने सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

    बीते शुक्रवार को हुई भारी बारिश के कारण मेट्रो प्रणाली पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा क्योंकि कुछ स्टेशनों की सीढ़ियों और छतों तक जलभराव हो गया है।

    शहर की सड़कों पर पानी भर जाने से लोगों को यातायात में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

    हवाई सेवा

    हवाई अड्डे में जलभराव और बारिश के कारण कई उड़ानें रद्द

    न्यूयॉर्क में भारी बारिश के कारण हवाई सेवाएं भी बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। यहां लागार्डिया हवाई अड्डे ने जलभराव के कारण अपना एक टर्मिनल बंद कर दिया।

    केंद्रीय उड्डयन प्रशासन के मुताबिक, लगार्डिया एयरपोर्ट के ईंधन क्षेत्र और आसपास की सड़कों पर पानी भर गया और कम से कम 259 उड़ानें रद्द हुई हैं, जबकि जॉन एफ कैनेडी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कम से कम 94 उड़ानें रद्द हुई हैं।

    प्लस

    न्यूजबाइट्स प्लस (जानकारी)

    साल 2021 में न्यूयॉर्क में 'इडा' तूफान के कारण जबरदस्त बारिश हुई थी, जिसके कारण यहां कई इलाके जलमग्न हो गए थे। इस दौरान बाढ़ की चपेट में आकर कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई थी।

    इडा तूफान के दौरान न्यूयॉर्क, न्यू ओरलींस, लुइसियाना समेत आसपास के राज्यों और शहरों में 16 घंटे तक लगातार बारिश हुई थी। तब भी प्रशासन ने यहां आपातकाल की घोषणा की थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    न्यूयॉर्क शहर
    बारिश
    अमेरिका

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025
    सनी देओल अब OTT पर करेंगे राज, नेटफ्लिक्स पर लाएंगे इस हॉलीवुड फिल्म से प्रेरित कहानी सनी देओल
    राणा दग्गुबाती की 'राणा नायडू 2' का टीजर जारी, जानिए कब और कहां देख पाएंगे  राणा दग्गुबाती

    न्यूयॉर्क शहर

    न्यूयॉर्क में कोरोना वायरस के मरीजों का इलाज कर रही हैं मिल्खा सिंह की बेटी मिल्खा सिंह
    अमेरिका में सात बाघों और शेरों में हुई कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस: अमेरिका में मौत का आंकड़ा 50,000 पार, दुनियाभर की मौतों का एक चौथाई हिस्सा न्यू जर्सी
    डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोना वायरस को पर्ल हार्बर और 9/11 की घटना से भी बदतर बताया डोनाल्ड ट्रंप

    बारिश

    हिमाचल प्रदेश: कुल्लू में बादल फटने से 9 गाड़ियां बहीं, 1 व्यक्ति की मौत हिमाचल प्रदेश
    जम्मू-कश्मीर: भारी बारिश के कारण कटरा में भूस्खलन का खतरा, वैष्णों देवी का नया मार्ग बंद जम्मू-कश्मीर
    हिमाचल प्रदेश: चंबा के कश्मीरी मोहल्ले में शुरू हुआ भूस्खलन, लोगों ने खाली किए मकान हिमाचल प्रदेश
    उत्तराखंड में बादल फटने से सड़क बही, यमुनोत्री-बद्रीनाथ हाईवे बंद; कई राज्यों में हालात खराब  उत्तराखंड

    अमेरिका

    अमेरिका: 'स्टार वार्स' के एक्स-विंग फाइटर के मॉडल की होगी नीलामी, करोड़ों रुपये लगी है कीमत  टेक्सास
    अमेरिका: भारतीय छात्रा की मौत का पुलिसकर्मी ने उड़ाया था मजाक, लगाई थी जान की कीमत आंध्र प्रदेश
    अमेरिका: विटामिन की गोली समझकर ऐपल एयरपॉड निगल गई महिला, जानें फिर क्या हुआ अजब-गजब खबरें
    भारत की मांग, अमेरिकी पुलिसकर्मी के भारतीय छात्रा की मौत का मजाक उड़ाने की हो जांच भारतीय दूतावास
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025