NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    चीन समाचार
    पाकिस्तान समाचार
    अफगानिस्तान
    रूस समाचार
    श्रीलंका
    निक्की हेली
    यूक्रेन युद्ध
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / दुनिया के 85 देशों में फैल चुका है सबसे पहले भारत में मिला डेल्टा वेरिएंट- WHO
    दुनिया

    दुनिया के 85 देशों में फैल चुका है सबसे पहले भारत में मिला डेल्टा वेरिएंट- WHO

    दुनिया के 85 देशों में फैल चुका है सबसे पहले भारत में मिला डेल्टा वेरिएंट- WHO
    लेखन प्रमोद कुमार
    Jun 24, 2021, 01:48 pm 1 मिनट में पढ़ें
    दुनिया के 85 देशों में फैल चुका है सबसे पहले भारत में मिला डेल्टा वेरिएंट- WHO
    दुनिया के 85 देशों में फैला डेल्टा वेरिएंट

    विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कहा है कि कोरोना वायरस का डेल्टा वेरिएंट दुनिया के 85 देशों में फैल चुका है और नए-नए स्थानों पर इसके मामले सामने आ रहे हैं। संगठन ने चेतावनी दी है कि अगर यही हाल रहा तो यह दुनिया में प्रमुखता से फैलने वाला वेरिएंट बन सकता है। गौरतलब है कि भारत में तबाही मचाने वाली कोरोना की दूसरी लहर के पीछे डेल्टा वेरिएंट को ही प्रमुख वजह माना गया था।

    कौन सा वेरिएंट कितने देशों में फैला?

    संगठन ने कहा कि सबसे पहले इंग्लैंड में मिला अल्फा वेरिएंट दुनिया के 170, दक्षिण अफ्रीका में मिला बीटा 119, सबसे पहले भारत में मिला डेल्टा 85 और ब्राजील में मिला गामा वेरिएंट 71 देशों में फैल चुका है। डेल्टा नए-नए देशों में फैल रहा है और 11 ऐसे देश हैं, जहां बीते दो हफ्तों में इसके मामले सामने आए हैं। संगठन ने कहा कि ये चारों 'वेरिएंट ऑफ कंसर्न' है और इन पर नजर रखी जा रही है।

    प्रमुखता से फैलने वाला स्ट्रेन बन सकता है डेल्टा- संगठन

    संगठन की तरफ से जारी अपडेट में कहा गया है कि डेल्टा वेरिएंट अल्फा की तुलना में ज्यादा संक्रामक है और यही हाल रहा तो यह दुनिया में प्रमुखता से फैलने वाला स्ट्रेन बन सकता है। इसमें आगे बताया गया है कि सिंगापुर के एक अध्ययन से पता चलता है कि डेल्टा वेरिएंट के कारण मरीजों की ऑक्सीजन और इन्टेंसिव केयर यूनिट (ICU) की ज्यादा जरूरत पड़ी। इस वेरिएंट के कारण मौतों की संख्या भी बढ़ी है।

    डेल्टा वेरिएंट ने भारत में मचाई थी तबाही

    भारत में अप्रैल-मई के दौरान महामारी की दूसरी लहर ने जमकर तबाही मचाई थी। सरकार के एक अध्ययन में पता चला कि इस लहर के पीछे डेल्टा वेरिएंट मुख्य तौर पर जिम्मेदार था। यह वेरिएंट पिछले साल महाराष्ट्र में पाया गया था। मार्च से भारत में यह वेरिएंट तेजी से फैलना शुरू हुआ था और अप्रैल तक 60 प्रतिशत कोरोना संक्रमितों की सैंपल में यह वेरिएंट पाया जा रहा था। इस कारण संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ी।

    मौतें बढ़ने के पीछे डेल्टा का हाथ नहीं- अध्ययन

    अध्ययन के अनुसार, भारत में होने वाली मौतों के पीछे डेल्टा न होकर अल्फा वेरिएंट सबसे बड़ी वजह थी। इसमें कहा गया कि अभी तक इस बात के सबूत नहीं मिले हैं कि डेल्टा वेरिएंट के कारण मरने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। मौतें बढ़ने के पीछे कुछ समय तक स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराने समेत कई दूसरे कारण भी जिम्मेदार रहे हैं। यह वेरिएंट वैक्सीन से मिली सुरक्षा को भी चकमा दे सकता है।

    दुनियाभर में क्या है संक्रमण की स्थिति?

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 17.96 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 38.92 लाख लोगों की मौत हुई है। सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 3.36 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 6.03 लाख लोगों की मौत हुई है। अमेरिका के बाद भारत दूसरा सर्वाधिक प्रभावित देश है। यहां अब तक तीन करोड़ लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है और लगभग 3.92 लाख लोगों ने जान गंवाई है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    भारत की खबरें
    ब्राजील
    दक्षिण अफ्रीका
    कोरोना वायरस

    भारत की खबरें

    भारत-म्यांमार की सीमाओं के बीच स्थित है भारत का यह अनोखा गांव, जानिए इसकी खासियत नागालैंड
    'दिन में 5 बार नमाज पढ़ो', मालेगांव कोर्ट ने रिक्शा चालक को दी अनोखी सजा महाराष्ट्र
    ये हैं भारत के सबसे पॉश इलाके, जहां रहते हैं देश के 6 सबसे अमीर लोग मुकेश अंबानी
    भारत-पाकिस्तान के बीच LoC पर सीजफायर के 2 साल हुए पूरे, जानें क्या हैं हालात  पाकिस्तान समाचार

    ब्राजील

    ब्राजील: खांसी की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचा था युवक, जांच के बाद डॉक्टर खुद हुए हैरान अजब-गजब खबरें
    ब्राजील: विमान में भयंकर टर्बुलेंस; इधर-उधर बिखरा खाने-पीने का पूरा सामान, चिल्लाने लगे यात्री अजब-गजब खबरें
    ब्राजील: 12 वर्षीय बच्चे ने बनाई शानदार बॉडी, 'मिनी हल्क' के नाम से मिली पहचान एक्सरसाइज
    ब्राजील में बना 'दुनिया का सबसे बड़ा ईस्टर अंडा', 3 जिराफ से भी बड़ा है आकार गिनीज बुक

    दक्षिण अफ्रीका

    कूनो: दक्षिण अफ्रीका से लाए गए एक और चीते की मौत, अब तक 3 मरे मध्य प्रदेश
    जानिए फॉक्सवैगन वर्टस से कितनी अलग है दक्षिण अफ्रीका में लॉन्च हुई पोलो सेडान   फॉक्सवैगन की कारें
    दक्षिण अफ्रीका में मालबर्ग वायरस से 12 लोगों की मौत, जानें वायरस से जुड़ी सभी बातें मारबर्ग वायरस
    दक्षिण अफ्रीका से भारत लाए गए 12 और चीते, पिछले साल आए थे आठ चीते  नामीबिया

    कोरोना वायरस

    #NewsBytesExplainer: चीन में हर हफ्ते 6.5 करोड़ कोरोना संक्रमित मिलने की आशंका, क्यों बढ़ रहे मामले? चीन समाचार
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 1,690 नए मामले, सक्रिय मरीज 20,000 से कम हुए कोरोना वायरस के मामले
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 2,109 नए मरीज, सक्रिय मामले घटे कोरोना वायरस के मामले
    कोरोना वायरस: बीमारी के नियंत्रण का काम नहीं होगा बंद, केंद्र सरकार ने बनाई रणनीति केंद्र सरकार

    दुनिया की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    World Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023