NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 54,069 मामले, 1,300 से अधिक मरीजों की मौत
    अगली खबर
    कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 54,069 मामले, 1,300 से अधिक मरीजों की मौत
    भारत में कोरोना वायरस के मामले

    कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 54,069 मामले, 1,300 से अधिक मरीजों की मौत

    लेखन प्रमोद कुमार
    Jun 24, 2021
    09:32 am

    क्या है खबर?

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 54,069 नए मामले सामने आए और 1,321 मरीजों की मौत हुई।

    इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 3,00,82,778 हो गई है। इनमें से 3,91,981 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।

    सक्रिय मामलों की संख्या कम होकर 6,27,057 रह गई है।

    देश में बीते कई हफ्ते से कोरोना मामलों में गिरावट आ रही है और हालात बेहतर हो रहे हैं।

    रिकवरी रेट और टेस्टिंग

    बीते दिन ठीक हुए 68,885 मरीज

    कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 68,885 मरीज ठीक हुए।

    इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 2,90,63,740 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 96.56 प्रतिशत है।

    इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 18,59,469 टेस्ट किए गए। महामारी की शुरुआत से अब तक देश में लगभग 39.78 करोड़ कोरोना वायरस टेस्ट किए जा चुके हैं।

    कोरोना वायरस

    ये हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्य

    सबसे अधिक प्रभावित राज्यों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 59,97,587 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 1,19,303 लोगों की मौत हुई है।

    दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य केरल में अब तक 28,42,247 लोगों को संक्रमित पाया गया है और 12,445 मौतें हुई हैं।

    इसी तरह 28,19,465 ​मामलों और 34,287 मौतों के साथ कर्नाटक और 24,43,415 मामलों और 31,746 मौतों के साथ तमिलनाडु अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

    नए मामले और मौतें

    कैसे हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्यों के हालात?

    नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 10,066 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं 163 मरीजों की मौत हुई। राज्य में एक हफ्ते बाद 10,000 से अधिक लोग संक्रमित पाए गए हैं।

    इसी तरह केरल में 12,787 लोगों को संक्रमित पाया गया और 150 मरीजों की मौत हुई, वहीं कर्नाटक में 4,436 मामले सामने आए और 123 मौतें हुईं।

    तमिलनाडु में 6,596 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई और 166 को अपनी जान गंवानी पड़ी।

    जानकारी

    वैक्सीनेशन अभियान की क्या स्थिति?

    देश में चल रहे दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो अब तक वैक्सीन की 30,16,26,028 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। बीते दिन 64,89,599 खुराकें लगाई गईं। नई वैक्सीन नीति लागू होने के बाद वैक्सीनेशन ने रफ्तार पकड़ी है।

    वैश्विक स्थिति

    दुनियाभर में 17.95 करोड़ लोग संक्रमित

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 17.95 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 38.90 लाख लोगों की मौत हुई है।

    सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 3.36 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 6.03 लाख लोगों की मौत हुई है। अमेरिका के बाद भारत दूसरा सर्वाधिक प्रभावित देश है।

    वहीं तीसरे सबसे अधिक प्रभावित देश ब्राजील में 1.81 करोड़ संक्रमितों में से 5.07 लाख मरीजों की मौत हुई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कर्नाटक
    महाराष्ट्र
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस के मामले

    ताज़ा खबरें

    भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौता जल्द होने की उम्मीद, क्या टैरिफ की समस्या हल होगी? अमेरिका
    देशभर में बारिश की बौछारों से मौसम सुहाना, पूर्वात्तर में बाढ़ की आफत  मानसून
    डिज्नी फिर करेगी सैकड़ों कर्मचारियों की छंटनी, कई विभागों पर पड़ेगा असर  डिज्नी
    गूगल एंटीट्रस्ट मुकदमा सुलझाने को तैयार, निपटारे के लिए खर्च करेगी 4,200 करोड़ रुपये गूगल

    कर्नाटक

    दूसरी बार कोरोना संक्रमित पाए गए कर्नाटक के मुख्यमंत्री येदियुरप्पा, अस्पताल में भर्ती बीएस येदियुरप्पा
    कोरोना: बेंगलुरू में रात 2 बजे तक हो रहे अंतिम संस्कार, श्मसान घाट दे रहे टोकन बेंगलुरु
    बेंगलुरू में कोरोना के 1.5 लाख सक्रिय मामले, विशेषज्ञों ने बताई लॉकडाउन की जरूरत दिल्ली
    कोरोना वायरस: कर्नाटक में 14 दिन का कर्फ्यू, केवल आवश्यक सेवाएं रहेंगी जारी कोरोना वायरस

    महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र और केरल सरकार की पहल, विदेश जाने वालों को मिलेगी वैक्सीनेशन में प्राथमिकता वैक्सीन समाचार
    महाराष्ट्र: एक ही जिले में संक्रमित पाए गए 8,000 बच्चे, तीसरी लहर की तैयारियां शुरू उद्धव ठाकरे
    कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 1.27 लाख मामले, 2,795 मरीजों की मौत कर्नाटक
    कोरोना वायरस: भारत में मई में 90 लाख से अधिक लोग संक्रमित, 1.19 लाख की मौत भारत की खबरें

    कोरोना वायरस

    कोरोना: 'वेरिएंट ऑफ इंटरेस्ट' बना एक और स्ट्रेन, अब तक 29 देशों में फैला अर्जेंटीना
    कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 60,753 नए मामले, 1,647 मरीजों की मौत कर्नाटक
    आगरा: पारस अस्पताल को क्लीन चिट, समिति ने कहा- मॉक ड्रिल के कारण नहीं हुई मौतें उत्तर प्रदेश
    वैक्सीनेशन अभियान: मई-जून में ग्रामीण इलाकों में लगाई गईं 53 प्रतिशत खुराकें- सरकार केंद्र सरकार

    कोरोना वायरस के मामले

    कोरोना वायरस: देश में लगातार घट रहे मामले; बीते दिन मिले 1.52 लाख संक्रमित, 3,128 मौतें कोरोना वायरस
    कोरोना काल में बेरोजगार हुईं अभिनेत्री फातिमा सना शेख, वायरल हो रहा वीडियो कोरोना वायरस
    तीसरी लहर के खतरे को भांपने के लिए देश में इसी महीने होगा चौथा सीरो सर्वे भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 1.32 लाख नए मरीज, 3,200 से अधिक मौतें कर्नाटक
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025