NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / मीडिया दिग्गज रूपर्ट मर्डोक 92 साल की उम्र में करेंगे 5वीं शादी, कौन बनेगी जीवनसंगिनी?
    अगली खबर
    मीडिया दिग्गज रूपर्ट मर्डोक 92 साल की उम्र में करेंगे 5वीं शादी, कौन बनेगी जीवनसंगिनी?
    अमेरिकी अरबपति 92 वर्षीय रुपर्ट मर्डोक 5वीं शादी करेंगे

    मीडिया दिग्गज रूपर्ट मर्डोक 92 साल की उम्र में करेंगे 5वीं शादी, कौन बनेगी जीवनसंगिनी?

    लेखन गजेंद्र
    Mar 08, 2024
    05:29 pm

    क्या है खबर?

    अमेरिका के दिग्गज मीडिया कारोबारी रूपर्ट मर्डोक 92 साल की उम्र में अपनी 5वीं शादी की तैयारी कर रहे हैं। वह प्रेमिका एलेना झुकोवा से जून में शादी करेंगे।

    अमेरिकी मीडिया के मुताबिक, दोनों ने हाल में सगाई की है। उनकी शादी कैलिफोर्निया में उनके वाइनयार्ड और एस्टेट, मोरागा में होगी।

    दोनों की मुलाकात पिछले साल हुई थी, तब से दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। मर्डोक हाल में फॉक्स और न्यूज कॉर्प के अध्यक्ष पद से हटे हैं।

    शादी

    कौन है एलेना झुकोवा?

    67 वर्षीय एलेना झुकोवा रूस की राजधानी मास्को से हैं। वह लॉस एंजिल्स के कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय में मॉलिक्यूलर बायोलजिस्ट रह चुकी हैं।

    झुकोवा ने रूसी ऑयल बैरन अलेक्जेंडर झुकोवा से शादी की थी। उनकी एक बेटी दशा झुकोवा है। दशा 42 वर्ष की हैं और एक समाजसेवी के साथ बिजनेसवुमेन भी हैं।

    मर्डोक की तीसरी पत्नी वेंडी डेंग ने उनकी मुलाकात झुकोवा से करवाई थी। उन्होंने वेंडी से 2013 में तलाक लिया था।

    शख्सियत

    रूपर्ट मर्डोक की कौन-कौन रहीं पत्नियां

    मर्डोक ने 1956 में ऑस्ट्रेलियाई फ्लाइट अटेंडेंट पैट्रिशिया बुकर से शादी की और 1967 तक साथ रहे। इससे उनकी एक बेटी प्रूडेंस हैं।

    इसके बाद उन्होंने स्कॉटिश मूल की पत्रकार ऐना मान से 1967 में विवाह किया और 1999 में तलाक लिया। इससे उन्हें 3 बच्चे एलिजाबेथ, लाचलान और जेम्स मर्डोक हैं।

    चीन निवासी वेंडी डेंग मीडिया कर्मी थीं, जिनके साथ मर्डोक 1999 से 2013 तक रहे। अमेरिकी मॉडल जेरी हॉल से 2016 में विवाह कर 2022 में तलाक लिया।

    जानकारी

    कौन हैं रूपर्ट मर्डोक?

    ऑस्ट्रेलिया में 1931 में पैदा हुए मर्डोक अमेरिका के बड़े अरबपति हैं। उनकी कुल संपत्ति 1.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक है। वह ब्रिटेन के द सन, द टाइम्स, अमेरिका के न्यूयॉर्क पोस्ट, वॉल स्ट्रीट जनरल और फॉक्स न्यूज जैसे बड़े अखबार-चैनल के मालिक हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अमेरिका
    रूपर्ट मर्डोक

    ताज़ा खबरें

    गूगल क्रोम में आया नया जेमिनी AI असिस्टेंट, इस तरह करें उपयोग  गूगल
    लश्कर-ए-तैयबा का सह-संस्थापक आमिर हमजा लाहौर में घायल, अस्पताल में भर्ती पाकिस्तान समाचार
    #NewsBytesExclusive: फंगल इंफेक्शन क्यों एक बढ़ता हुआ खतरा है? त्वचा विशेषज्ञ से जानिए  त्वचा की देखभाल
    गूगल ने वीओ 3 और इमेजन 4 किया लॉन्च, क्या है इनकी खासियत? गूगल

    अमेरिका

    अमेरिका: शख्स ने जीती 2,800 करोड़ रुपये की लॉटरी, कंपनी गलती बताकर मुकर गई अजब-गजब खबरें
    अमेरिका ने गाजा में युद्धविराम के UN प्रस्ताव को किया वीटो, सहयोगी देशों ने भी आलोचना संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC)
    अमेरिका: इस करोड़पति ने अपनी कंपनी को कर्मचारियों के नाम किया, जानिए कारण अजब-गजब खबरें
    अमेरिका: बुजुर्ग ने 106 साल की उम्र में की 12वीं, पोती को दिया श्रेय अजब-गजब खबरें

    रूपर्ट मर्डोक

    अमेरिका: 92 साल की उम्र में पांचवीं शादी करेंगे मीडिया दिग्गज रूपर्ट मर्डोक, कौन है दुल्हन? अमेरिका
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025