Page Loader
BBC की प्रधानमंत्री मोदी पर बनी विवादित डॉक्यूमेंट्री पर क्या बोला अमेरिका?
अमेरिका के विदेश विभाग ने BBC डॉक्यूमेंट्री पर जवाब दिया (तस्वीर: ट्विटर/@statedeptspox)

BBC की प्रधानमंत्री मोदी पर बनी विवादित डॉक्यूमेंट्री पर क्या बोला अमेरिका?

लेखन गजेंद्र
Jan 24, 2023
01:37 pm

क्या है खबर?

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनी BBC की विवादित डॉक्यूमेंट्री को लेकर अमेरिका के विदेश विभाग ने कहा कि वह डॉक्यूमेंट्री से परिचित नहीं है। विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने मंगलवार को कहा कि वह डॉक्यूमेंट्री से परिचित नहीं हैं, लेकिन वह उन मूल्यों से परिचित हैं जो अमेरिका और भारत को दो संपन्न और जीवंत लोकतंत्र के रूप में स्थापित करते हैं। प्राइस मीडिया को डॉक्यूमेंट्री से जुड़े सवाल पर जवाब दे रहे थे।

बयान

कई तत्व हैं जो रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करते हैं- प्राइस

प्राइस ने कहा, "कई ऐसे तत्व हैं, जो भारत के साथ अमेरिका की वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करते हैं, जिसमें राजनीतिक, आर्थिक और असाधारण रूप से लोगों के बीच गहरे संबंध शामिल हैं। हम हर उस चीज को देखते हैं, जो हमें साथ जोड़ती है।" बता दें कि डॉक्यूमेंट्री भारत में प्रतिबंधित है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक भी इससे पल्ला झाड़ चुके हैं। डॉक्यूमेंट्री 'इंडिया: द मोदी क्वेश्चन' में 2002 गुजरात दंगों के बारे में दिखाया गया है।