NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / दुनिया की सबसे उम्रदराज बिल्ली है फ्लॉसी, दिसंबर में मनाया जाएगा 27वां जन्मदिन
    अगली खबर
    दुनिया की सबसे उम्रदराज बिल्ली है फ्लॉसी, दिसंबर में मनाया जाएगा 27वां जन्मदिन
    दुनिया की सबसे उम्रदराज बिल्ली फ्लॉसी का नाम गिनीज बुक में हुआ दर्ज

    दुनिया की सबसे उम्रदराज बिल्ली है फ्लॉसी, दिसंबर में मनाया जाएगा 27वां जन्मदिन

    लेखन गौसिया
    Nov 24, 2022
    08:36 pm

    क्या है खबर?

    ब्रिटेन की 26 साल की फ्लॉसी नामक बिल्ली का नाम 'दुनिया की सबसे उम्रदराज जीवित बिल्ली' के तौर पर गिनीज बुक में दर्ज किया गया है।

    गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के मुताबिक, फ्लॉसी का जन्म दिसंबर 1995 को हुआ था और अब उसकी उम्र 26 साल 329 दिन है।

    प्राकृतिक रूप से बिल्लियों की औसत आयु 15 साल होती है। ऐसे में यह बिल्ली अपना 27वां जन्मदिन मनाने वाली है जो एक बड़ी उपलब्धि है।

    रिकॉर्ड

    बढ़ती उम्र के साथ आंखों की रोशनी में हो रही कमी

    रिकॉर्ड बनाने वाली फ्लॉसी बिल्ली की उम्र की तुलना अगर एक इंसान से की जाए तो यह 120 साल के बराबर है, जो एक हैरान करने वाली बात है।

    इतनी बुजुर्ग होने के बावजूद फ्लॉसी की सेहत बिल्कुल ठीक है, लेकिन अब उसकी आंखों की रोशनी थोड़ी कम हो गई है और उसे सुनने में थोड़ी बहुत परेशानी होती है।

    काले और भूरे रंग की फ्लॉसी बहुत सौम्य स्वभाव की है और इसे खाना बेहद पसंद है।

    बयान

    बुजुर्ग होने के बावजूद काफी चंचल है फ्लॉसी

    फ्लॉसी के मौजूदा मालकिन विकी ग्रीन (27) ने उसे बहुत ही चंचल और जिज्ञासु बताया है।

    गिनीज रिकॉर्ड के मुताबिक, विकी ने कहा, "फ्लॉसी बहुत अच्छी है। उसे अपने पसंदीदा पीले कंबल में रहना बहुत अच्छा लगता है। वह मुझसे हमेशा गले लगती है और जब भी अपना पसंदीदा खाना खाती है तो उसका पूरा ध्यान खाने पर रहता है।"

    बता दें कि फ्लॉसी ने अपने जीवन में कई घर देखें और बहुत बार इसके मालिक बदलते रहें।

    जानकारी

    फ्लॉसी को कई बार बदलना पड़ा घर

    फ्लॉसी एक आवारा बिल्ली थी, जो बिल्लियों की कॉलोनी में रहती थी।

    बाद में मर्सीसाइड अस्पताल के एक कर्मचारी ने उसे गोद ले लिया था। हालांकि, 10 साल बाद मालिक की मृत्यु हो गई, इसलिए फ्लॉसी को पुरानी मालिक की बहन ने उसे गोद ले लिया।

    हालांकि, 14 साल के बाद फ्लॉसी की दूसरी मालकिन की भी मृत्यु हो गई और आखिर में विकी ग्रीन ने फ्लॉसी को गोद लिया, जिसे वरिष्ठ बिल्लियों की देखभाल करने का अनुभव है।

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखिए सबसे उम्रदराज जीवित बिल्ली 'फ्लॉसी'

    New record: Oldest living cat - Flossie aged 26 years and 329 days 😸

    She's the human equivalent of 120 years old! https://t.co/4dyGE4L0nV pic.twitter.com/JJd9gXSKmV

    — Guinness World Records (@GWR) November 23, 2022

    अन्य मामला

    दुनिया का सबसे उम्रदराज कुत्ता है 'गिनो वुल्फ'

    इससे पहले अमेरिका के कैलिफोर्निया में रहने वाले गिनो वुल्फ का नाम 'दुनिया का सबसे उम्रदराज' कुत्ते के तौर पर गिनीज बुक में शामिल किया गया था। इसका जन्म सितंबर, 2000 में हुआ था लिहाजा इसकी उम्र 22 साल है।

    एलेक्स वुल्फ नामक शख्स ने उसे दो साल पहले कोलोराडो की ह्यूमेन सोसाइटी ऑफ बोल्डर वैली से गोद लिया था। तब से वह गिनो की अच्छी तरह से देखभाल कर रहे हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ब्रिटेन
    अमेरिका
    गिनीज बुक

    ताज़ा खबरें

    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स
    IPL 2025: क्वालीफायर-2 में बारिश ने डाला खलल, मैच धुला तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? IPL 2025
    ऋतिक रोशन-कियारा आडवाणी समेत फिल्मों में आ रहीं इन 5 नई जोड़ियाें पर सबकी नजर तृप्ति डिमरी
    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स

    ब्रिटेन

    कम हो रही व्लादिमीर पुतिन की आंखों की रोशनी, जिंदगी के भी बचे 3 साल- रिपोर्ट रूस समाचार
    केरल: नोरो वायरस ने फिर दी दस्तक, दो बच्चों को पाया गया संक्रमित केरल
    स्विस बैंक में बढ़ रहा भारतीयों का पैसा, एक साल में 50 प्रतिशत हुई बढ़ोतरी चीन समाचार
    भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर ब्रिटेन ने की 75 छात्रवृत्तियों की घोषणा स्कॉलरशिप

    अमेरिका

    अमेरिका: उत्तर कैरोलिना में गोलीबारी में पुलिस अधिकारी समेत पांच लोगों की मौत गोलीबारी की घटना
    NATO की रूसी सेना से भिड़ंत बनेगी 'वैश्विक तबाही' का कारण- पुतिन रूस समाचार
    71 लाख रुपये में बिकी 142 साल पुरानी लिवाइस ब्रांड की दो जींस, जानें खासियत लॉस एंजिल्स
    अमेरिका ने 13 चाइनीज कंपनियों को ब्लैकलिस्ट किया, सबसे बड़ी ड्रोन निर्माता DJI भी शामिल चीन समाचार

    गिनीज बुक

    दुनिया के सबसे उम्रदराज पुरुष का 113 साल की उम्र में निधन जापान
    अब तक के पाँच सबसे अजीबो-गरीब गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, जानकार हो जाएँगे हैरान भारत की खबरें
    छह वर्षीय बच्ची ने बंद आँखों से किया रूबिक हल, गिनीज़ बुक में नाम शामिल तमिलनाडु
    आठ साल की लड़की ने 20 मिनट में तोड़ी 350 टाइल्स, बनाएँ दो वर्ल्ड रिकॉर्ड हैदराबाद
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025