NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / बोत्सवाना में मिला अब तक का दूसरा सबसे बड़ा 2,492 कैरेट का हीरा
    अगली खबर
    बोत्सवाना में मिला अब तक का दूसरा सबसे बड़ा 2,492 कैरेट का हीरा
    बोत्सवाना में 2,492 कैरेट का हीरा मिला

    बोत्सवाना में मिला अब तक का दूसरा सबसे बड़ा 2,492 कैरेट का हीरा

    लेखन अंजली
    Aug 23, 2024
    10:07 am

    क्या है खबर?

    बोत्सवाना की एक खदान से एक बड़ा सफेद रंग का हीरा खोजा गया है।

    यहां की सरकार का कहना है कि 2,492 कैरेट का यह हीरा किसी खदान में खोजा गया दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा हीरा है। पहला साल 1905 के दौरान पाया गया था।

    हाल ही में पाए गए इस हीरे का वजन लगभग आधा किलोग्राम है, जिसे देश के राष्ट्रपति मोकग्वेत्सी मासीसी के कार्यालय में रखा गया है।

    आइए इस हीरे के बारे में विस्तार से जानें।

    खदान

    बोत्सवाना की कारोवे खदान से मिला हीरा

    हीरा खोजने वाली कनाडाई खनन कंपनी लुकारा डायमंड कॉर्प के बोत्सवाना प्रबंध निदेशक नसीम लाहरी ने कहा कि उन्हें बोत्सवाना में कारोवे खदान से यह विशाल हीरा मिला है, जिसे खोजने के लिए उन्होंने एक खास एक्स-रे तकनीक का इस्तेमाल किया था।

    उन्होंने आगे कहा, "मुझे गर्व है कि यह विशाल हीरा बोत्सवाना में मिला।"

    कंपनी के अध्यक्ष और CEO विलियम लैम्ब ने एक बयान में कहा, "हम 2,492 कैरेट के इस असाधारण हीरे को खोजकर खुश हैं।"

    जानकारी

    119 वर्षों में पाया गया सबसे बड़ा हीरा

    कंपनी के अधिकारियों का अनुमान है कि यह पिछले 119 वर्षों में पाया गया सबसे बड़ा हीरा होगा और साल 1905 में दक्षिण अफ्रीका में खोजे गए 3,106 कैरेट कलिनन हीरे के बाद खदान से निकला दूसरा सबसे बड़ा हीरा होगा।

    इससे पहले 1800 के दशक के अंत में ब्राजील में एक काले रंग का हीरा मिला था, लेकिन यह किसी खदान की बजाय जमीन के ऊपर पाया गया था और माना जाता है कि यह उल्कापिंड का हिस्सा था।

    हीरे

    पहले भी कारोवे खदान से पाए गए हैं हीरे

    बोत्सवाना की कारोवे खदान से ही एक छोटा हीरा साल 2016 में 6.3 करोड़ डॉलर (अब के लगभग 528 करोड़ रुपये) में बेचा गया था। वहीं इसी खदान से मिला 1,111 कैरेट का हीरा साल 2017 में एक ब्रिटिश जौहरी द्वारा 5.3 करोड़ डॉलर (अब के लगभग 444 करोड़ रुपये) में खरीदा था।

    कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि इस नए हीरे की कीमत निर्धारित करना या यह तय करना जल्दबाजी होगी कि इसे कैसे बेचा जाएगा।

    देश

    प्राकृतिक हीरों का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है बोत्सवाना

    बोत्सवाना, अफ्रीकी महाद्वीप के दक्षिण में स्थित एक देश है। यह रूस के बाद प्राकृतिक हीरों का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है और हाल के वर्षों में यहां बड़े हीरे मिले हैं।

    यहां की कारोवे खदान में पिछले दशक में 1,000 कैरेट से अधिक के 4 हीरे मिले हैं।

    साल 2019 में भी इसी खदान से एक सेवेलो हीरा मिला था, जो 1,758 कैरेट का था और इसे फ्रांसीसी फैशन हाउस लूई वीटॉन मे एक अज्ञात राशि में खरीदा था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2025
    2025 होंडा CB350 पर छूट घोषित, जानिए कब तक मिलेगा फायदा  होंडा
    राणा दग्गुबाती की 'राणा नायडू' की रिलीज तारीख से उठा पर्दा, जानिए कब और कहां देखें  राणा दग्गुबाती
    भारत ने 2024-25 में केवल 7 अंतरिक्ष मिशन किए लॉन्च, जानिए कितना तय किया था लक्ष्य अंतरिक्ष

    अजब-गजब खबरें

    दुनिया के सबसे सूखे स्थान अटाकामा रेगिस्तान में दशक में पहली बार खिल रहे हैं फूल  चिली
    विशेषज्ञों ने 3.80 करोड़ साल पुराने सांपों के जीवाश्म के जरिए खोजी एक नई प्रजाति अमेरिका
    'स्टार वार्स' में प्रिंसेस लीया द्वारा पहनी गई बिकनी 1.46 करोड़ रुपये में हुई नीलाम स्टार वार्स
    अमेरिका: पहली बार रोबोट-समर्थित प्रक्रिया के जरिए हुआ दोनों किडनी का ट्रांसप्लांट अमेरिका
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025