NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / अमेरिकी महिला ने साइकिल से लगाया दुनिया का चक्कर, बनाया विश्व रिकॉर्ड
    अगली खबर
    अमेरिकी महिला ने साइकिल से लगाया दुनिया का चक्कर, बनाया विश्व रिकॉर्ड
    महिला ने साइकिल से लगाया दुनिया का चक्कर

    अमेरिकी महिला ने साइकिल से लगाया दुनिया का चक्कर, बनाया विश्व रिकॉर्ड

    लेखन अंजली
    Sep 12, 2024
    04:18 pm

    क्या है खबर?

    अमेरिका की एक महिला ने साइकिल द्वारा दुनिया का सबसे तेज चक्कर लगाकर गिनीज बुक में अपना नाम दर्ज करवा लिया है।

    38 वर्षीय लेल विलकॉक्स ने अपनी यात्रा शिकागो से शुरू और समाप्त की, जिसमें उन्हें 108 दिन 12 घंटे और 12 मिनट लगे।

    29,169 किलोमीटर तक साइकिल चलाकर विलकॉक्स ने स्कॉटलैंड की जेनी ग्राहम द्वारा बनाया गया पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जो उन्होंने साल 2018 में बनाया था।

    आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।

    विश्व रिकॉर्ड

    विलकॉक्स ने हर दिन चलाई 14 घंटे साइकिल

    विलकॉक्स इसी साल की 28 मई को चार महाद्वीपों के 21 देशों को पार करते हुए बीते बुधवार (11 सितंबर) को शिकागो पहुंची।

    उन्होंने अपनी यात्रा के दौरान प्रतिदिन 14 घंटे तक साइकिल चलाई है और हो सकता है कि इसके लिए भी विलकॉक्स का नाम एक और बार गिनीज बुक में शामिल हो।

    साइक्लिंग वीकली पत्रिका के संपादक ऐनी-मारिजे रूक ने कहा, "विलकॉक्स को अपनी शारीरिक सहनशक्ति और मानसिक दृढ़ता के कारण अपना लक्ष्य पूरा करने में मदद मिली।"

    जगहें

    विलकॉक्स की यात्रा में शामिल जगहें

    गिनीज बुक के नियमों के मुताबिक, साइकिल चालक को एक स्थान से यात्रा शुरू करके उसी पर वापस आना होता है और इस नियम का विलकॉक्स ने अच्छे से पालन किया।

    शिकागो से यात्रा शुरू करने के बाद विलकॉक्स न्यूयॉर्क पहुंची, फिर वहां से पुर्तगाल और एम्स्टर्डम से होते हुए जर्मनी, आल्प्स, बाल्कन, तुर्की और फिर जॉर्जिया।

    इसके बाद वह ऑस्ट्रेलिया गई, फिर वहां से ब्रिस्बेन तक यात्रा की। उसके बाद न्यूजीलैंड पहुंची, फिर लॉस एंजिल्स के बाद वापिस शिकागो।

    कारण

    टूट सकता है विलकॉक्स का रिकॉर्ड

    विलकॉक्स ने अपने फिल्म निर्माता पति रगाइल कलाडाइट के साथ मिलकर अपनी इस शानदार यात्रा से जुड़ी छोटी-छोटी वीडियो को सोशल मीडिया पर भी साझा किया है।

    उन्होंने एक दैनिक पॉडकास्ट भी किया, जिसमें विलकॉक्स ने यात्रा के दौरान आए उतार-चढ़ाव के बारे में विस्तार से बताया।

    हालांकि, हो सकता है कि विलकॉक्स का यह नया रिकॉर्ड कुछ दिनों में टूट जाए क्योंकि भारत की 25 वर्षीय वेदांगी कुलकर्णी इसी तरह के रिकॉर्ड के प्रयास में लगी हैं।

    अन्य रिकॉर्ड

    विलकॉक्स ने ये रिकॉर्ड भी हैं बनाए

    गिनीज बुक में अपनी जगह बनाने वाली विलकॉक्स पूरे अमेरिका में लगभग 6,400 किलोमीटर की साइकिल दौड़ जीतने वाली पहली महिला राइडर भी हैं।

    उन्होंने टूर डिवाइडर में भी रिकॉर्ड बनाया है, जो एक कठिन पहाड़ों पर की जाने वाली साइकिल दौड़ है।

    हालांकि, विलकॉक्स का कहना है कि उसका हाल ही में बनाया गया विश्व रिकॉर्ड उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि है। इसे पाकर वह बहुत खुश हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अमेरिका
    गिनीज बुक
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    'आर्या 3' से कटा अल्लू अर्जुन का पत्ता, इस युवा अभिनेता के हाथ लगी फिल्म  अल्लू अर्जुन
    टोयोटा फॉर्च्यूनर और लेजेंडर के 48V माइल्ड-हाइब्रिड वेरिएंट लॉन्च, जानिए इनकी कीमत  टोयोटा
    राजीव शुक्ला बन सकते हैं BCCI के अंतरिम अध्यक्ष, जानिए इसके पीछे का कारण BCCI
    सिक्किम में सैन्य शिविर भूस्खलन की चपेट में आया; 3 की मौत, 6 लापता सिक्किम

    अमेरिका

    ईरान ने किया था ट्रंप का चुनाव अभियान हैक, अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने की पुष्टि  डोनाल्ड ट्रंप
    'स्लैप्ड चीक' बीमारी क्या है, जिसके अमेरिका में तेजी से बढ़ रहे हैं मामले? फ्रांस
    अमेरिका: राष्ट्रपति चुनाव में कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप के बीच नजदीकी मुकाबला, सर्वेक्षण में खुलासा कमला हैरिस
    अमेरिका में जमीन के नीचे गुफाओं में रखा हुआ है लाखों किलोग्राम चीज़? अमेरिकी सरकार

    गिनीज बुक

    अमेरिका: सिर में गोली के साथ 94 साल जीवित रहा ये व्यक्ति, बनाया विश्व रिकॉर्ड अमेरिका
    व्यक्ति ने 24 घंटे में साइकिल से 9 देशों का सफर किया तय, बना विश्व रिकॉर्ड अजब-गजब खबरें
    नीदरलैंड: लगभग 40 साल से प्रत्यारोपित हृदय के साथ जी रहा ये व्यक्ति, बनाया विश्व रिकॉर्ड नीदरलैंड
    डेनमार्क: विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए व्यक्ति ने माचिस की तीलियों से भर लिया नाक अजब-गजब खबरें

    अजब-गजब खबरें

    मशहूर बास्केटबॉल खिलाड़ी कोबे ब्रायंट का हस्ताक्षर किया कार्ड लगभग 13 करोड़ रुपये में हुआ नीलाम अमेरिका
    कार चला सकती है बिना हाथों और छोटे पैरों वाली यह महिला, 7 साल में सीखा कनाडा
    कैंसर के कारण अपनी जीभ गंवाने वाली महिला ने हाथ के मांस से बनवाई नई जीभ अमेरिका
    खतरनाक शार्क से भरे पानी में 20 घंटे जिंदा रहा व्यक्ति, बाल-बाल बची जान मेक्सिको
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025