NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / अमेरिका: पति ने जिंदा दफनाई पत्नी, ऐपल वॉच ने बचाई जान
    अगली खबर
    अमेरिका: पति ने जिंदा दफनाई पत्नी, ऐपल वॉच ने बचाई जान
    अमेरिका में जिंदा दफन की गई महिला ने ऐपल वॉच की मदद से पुलिस से मांगी मदद

    अमेरिका: पति ने जिंदा दफनाई पत्नी, ऐपल वॉच ने बचाई जान

    लेखन गौसिया
    Oct 26, 2022
    01:37 pm

    क्या है खबर?

    अमेरिका के वॉशिंगटन में एक महिला पर उसके पति ने चाकू से हमला किया और फिर उसे जमीन के अंदर जिंदा दफन कर दिया।

    हालांकि महिला ने अकल से काम लेते हुए अपनी ऐपल वॉच की मदद से आपातकालीन सेवाओं को फोन करके मदद मांगी और घंटों कब्र के अंदर रहने के बावजूद जिंदा बाहर निकलने में कामयाब रही।

    फिलहाल पुलिस ने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

    मामला

    क्या है पूरा मामला?

    16 अक्टूबर को 53 वर्षीय चाई क्योंग एन और उसकी पत्नी यंग सूक एन (42) के बीच तलाक और पैसों को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद आरोपी पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांध दिए और उस पर चाकू से हमला किया।

    इसके बाद वह बाहर चला गया और थोड़ी देर बाद वापस आकर अपनी पत्नी को पास के जंगल में जिंदा दफन कर दिया।

    ऐपल वॉच

    मदद के लिए पत्नी ने ऐपल वॉच से किया 911 पर कॉल

    जब चाई अपनी पत्नी यंग को घर पर बांधकर बाहर गया था, उस वक्त महिला ने अपनी एपल वॉच पहनी हुई थी।

    यंग ने बड़ी चालाकी से अपनी वॉच से 911 नंबर पर कॉल करके आपातकालीन सेवाओं को अपने बारे में आगाह कर दिया था।

    हालांकि, महिला ज्यादा कुछ बोल नहीं पाई थी क्योंकि उसके मुंह पर टेप लगा था। इसके बाद पुलिस लोकेशन ट्रैक करके महिला के घर का पता लगाने में कामयाब रही।

    घटनाक्रम

    पति ने तोड़ी ऐपल वॉच

    घर वापस लौटने पर आरोपी पति पत्नी यंग को जबरदस्ती कार में बैठाकर पास के जंगल ले गया। हालांकि इस दौरान पति ने यंग के हाथ में ऐपल वॉच देख ली और इसे हथौड़ी से तोड़ दिया।

    इसके बाद पति यंग को जिंदा दफन कर वापस घर चला गया।

    पुलिस भी लोकेशन ट्रेस करके महिला के घर पहुंच गई और वहां पूछताछ के दौरान टूटी हुई ऐपल वॉच देखकर उन्हें पति पर शक हुआ।

    गिरफ्तार

    पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर भेजा जेल

    दूसरी तरफ पत्नी यंग कब्र के अंदर लगातार हाथ-पैर खोलने का प्रयास करती रहीं, जिसमें उन्हें सफलता भी मिली। यंग बड़ी ही मुश्किलों के बाद कब्र से बाहर निकलीं और जंगल से भाग गईं।

    अगले दिन 17 अक्टूबर को महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर थर्स्टन काउंटी जेल में बंद कर दिया।

    हालांकि चाई के वकील ने कोर्ट में उन्हें मानसिक स्वास्थ्य से पीड़ित बताकर रिहा करने की मांग की।

    जानकारी

    महिला ने वकील की बात का किया विरोध

    पत्नी यंग ने वकील की बात का विरोध किया है। उनका कहना है कि उन्हें अपने पति से अपने जीवन का खतरा है। उनके विरोध के बाद चाई को बिना बॉन्ड के जेल में हिरासत में रखा गया है।

    अन्य मामला

    न्यूजबाइट्स प्लस

    इससे पहले सितंबर में यूनाइटेड किंगडम के एक 54 वर्षीय व्यक्ति डेवड लास्ट को उनकी ऐपल वॉच की मदद से उनकी असामान्य हृदय गति के बारे में पता चला था और उनकी जान बच गई थी।

    इसी तरह अमेरिका में रहने वाली 12 साल की एक लड़की इमानी माइल्स को भी उसकी ऐपल वॉच से कैंसर का पता चला था। इसके बाद सही समय पर इलाज होने से उनकी जान बच गई थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें

    ताज़ा खबरें

    बेंगलुरु भगदड़: कर्नाटक सरकार ने मुआवजा राशि को बढ़ाकर 25 लाख रुपये किया कर्नाटक
    कोको गॉफ ने अपना पहला फ्रेंच ओपन खिताब जीता, फाइनल में आर्यना सबालेंका को हराया टेनिस
    बेंगलुरु भगदड़ मामले में पुलिस आयुक्त का निलंबन: क्या है IPS अधिकारी के निलंबन की प्रक्रिया? कर्नाटक
    आमिर खान की 91 साल की मां भी बॉलीवुड में आईं, 'सितारे जमीन पर' में एंट्री आमिर खान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025