LOADING...
अमेरिका में अपने पालतू जानवरों को आश्रय स्थलों में छोड़ रहे लोग, खड़ा हुआ बड़ा संकट
पालतू जानवरों के आश्रय स्थलों पर मंडरा रहा है बड़ा खतरा

अमेरिका में अपने पालतू जानवरों को आश्रय स्थलों में छोड़ रहे लोग, खड़ा हुआ बड़ा संकट

लेखन अंजली
Jan 11, 2024
04:59 pm

क्या है खबर?

अमेरिका में पशु आश्रय स्थल संकट का सामना कर रहे हैं। पालतू जानवरों पर बढ़ती लागत और उनके लिए किफायती आवास की कमी जैसे कारणों की वजह से आश्रय स्थल क्षमता से ज्यादा भर गए हैं। शेल्टर एनिमल्स काउंट के अनुसार, 2023 में आश्रय स्थलों में रहने वाले जानवरों की आबादी में लगभग 2.5 लाख की वृद्धि हुई। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, 2022 के बाद से आश्रय स्थलों में आवारा जानवरों की संख्या 6 प्रतिशत बढ़ गई है।

जानकारी

न्यूयॉर्क में स्थिति गंभीर

संकट की गंभीरता को न्यूयॉर्क में साफ देखा जा सकता है, जहां आश्रय स्थल सीमित स्थान के कारण कुत्तों को रखने से इनकार कर रहे हैं। पशु चिकित्सकों की कमी से समस्या और बढ़ गई है, जिससे आवश्यक देखभाल तक पहुंच सीमित हो गई है। इसके अलावा जो लोग अभी तक पालतू जानवरों को रखे हुए थे, वे पशु चिकित्सा सेवाओं समेत पालतू जानवरों की देखभाल की लागत को देखकर उन्हें त्यागने का निर्णय ले रहे हैं।

आर्थिक संघर्ष

आश्रय स्थलों में क्यों बढ़ रही जानवरों की संख्या?

इस संकट के मुख्य कारण पालतू जानवरों की देखभाल की उच्च लागत और आवास असुरक्षा है। उदाहरण के लिए, परिवार को छोटा करने या किसी ओर जगह पर शिफ्ट होने के लिए लोग अपने पालतू जानवर को आश्रय स्थल पर छोड़ जाते हैं क्योंकि उनके लिए बड़े कुत्तों को रखना कठिन हो जाता है। नतीजा यह है कि लोग खुद आराम से रह रहे हैं, लेकिन उनके छोड़े गए जानवरों की देखभाल का जिम्मा आश्रय स्थलों पर आ गया है।

Advertisement

योजना

संकट से निपटने के लिए  क्या किया जा रहा?

आश्रय स्थल पालतू जानवर गोद लेने को बढ़ावा देकर और पालन-पोषण कार्यक्रमों का विस्तार करके संकट को कम करने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। पालतू जानवरों के लिए खाने की पैंट्री और पशु चिकित्सा सेवाएं खोलकर अल्पकालिक समाधान भी किया जा रहा है। इनका उद्देश्य पालतू जानवर के मालिकों के वित्तीय बोझ को कम करना है। इसके साथ ही कई आश्रय स्थल अस्थायी सुधारों से परे दीर्घकालिक सामधान की ओर कदम बढ़ा रहे हैं।

Advertisement

सलाह

संकट दूर करने के लिए लोगों को गोद लेने होंगे पालतू जानव

कुछ आश्रय स्थल अधिक से अधिक पालतू जानवरों की देखभाल के लिए अपनी क्षमताएं बढ़ा रहे हैं। साथ ही अपना ध्यान मूल कारणों का समाधान निकालने पर लगा रहे हैं। इस संकट के समाधान के लिए एक अच्छी योजना की जरूरत है, जिसमें शिक्षा और लोगों की भागेदारी, दोनों हो। संकट को दूर करने के लिए लोगों को पालतू जानवरों को गोद लेने के लिए प्रोत्साहित करना ज्यादा महत्वपूर्ण है।

Advertisement