NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / अमेरिका: 50 फीट चौड़ी दीवार पर च्युइंगम चिपकाने क्यों आते हैं पर्यटक? 
    अगली खबर
    अमेरिका: 50 फीट चौड़ी दीवार पर च्युइंगम चिपकाने क्यों आते हैं पर्यटक? 
    पर्यटकों के लिए आकर्षण केंद्र है यह च्युइंगम वाली दीवार

    अमेरिका: 50 फीट चौड़ी दीवार पर च्युइंगम चिपकाने क्यों आते हैं पर्यटक? 

    लेखन अंजली
    Sep 22, 2023
    01:24 pm

    क्या है खबर?

    अमूमन लोग च्युइंगम को चबाने के बाद कचरे में फेंक देते हैं। हालांकि, अमेरिका के शहर सिएटल में एक ऐसी दीवार है, जिस पर लोग च्युइंगम चबाकर चिपकाने के लिए दूर-दूर से आते हैं और लगातार यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है।

    हाल यह है कि ईंट की दीवार में च्यूइंगम के लाखों बहुरंगी गोले हैं, जो आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

    आइए जानते हैं कि दीवार पर च्युइंगम चिपकाने की परंपरा कैसे शुरू हुई।

    दीवार

    कहां है दीवार?

    सिएटल में कुछ अनोखे आकर्षण हैं और 'गम वॉल' उनमें से एक है। यह वहां की पाइक प्लेस मार्केट के मुख्य प्रवेश द्वार के बाहर स्थित है।

    यह दीवार 1990 के दशक की शुरुआत से लाखों चबाई गई च्युइंगम से ढकी हुई है। च्युइंगम की वजह से ही इस दीवार को शहर के सबसे लोकप्रिय स्थलों की सूची में शामिल किया गया है।

    हालांकि, इस दीवार को सबसे अस्वच्छ आकर्षण भी माना जाता है।

    परंपरा

    कुछ इस तरह से च्युइंगम चिपकाना बनी परंपरा

    इस दीवार पर साल 1993 से लोग च्युइंगम चबाकर चिपका कर रहे हैं। तब से यह 8 फीट ऊंची और 50 फीट से अधिक चौड़ी दीवार की प्रत्येक ईंट लगभग 150 चबाई हुई च्युइंगम से सजी हुई है।

    यह अनूठा आकर्षण जानबूझकर किया गया प्रयास था। दरअसल, आसपास के लोग चलते फिरते ही दीवार पर चबाई हुई च्युइंगम चिपकाते रहते थे और जल्द ही यह एक परंपरा बन गई।

    सफाई

    दीवार को साफ करवाने की हुई थी कोशिश

    पाइक प्लेस मार्केट प्रिजर्वेशन एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ने नवंबर 2015 में दीवार से सारी च्युइंगम हटा दी थी। हालांकि, इसका कोई भी फायदा नहीं हुआ क्योंकि लोगों ने फिर से दीवार पर च्युइंगम लगाना शुरू कर दिया।

    बता दें कि इस दीवार की गंध भी बहुत अच्छी नहीं होती है, खासकर गर्मी के दिनों में। फिर भी लोग इस जगह पर आते हैं और तरह-तरह की तस्वीरें खिंचवाकर उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं।

    जानकारी

    सबसे गंदे पर्यटन स्थलों में शामिल है यह दीवार

    इस दीवार को सबसे पहले साल 1999 में भी साफ किया गया था और 2 बार किए प्रयास के बाद दीवार को ऐसे ही छोड़ दिया गया। साल 2009 में दीवार को शीर्ष 5 सबसे गंदे पर्यटन स्थलों की सूची में शामिल किया गया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अमेरिका
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    महेंद्र सिंह धोनी ने टी-20 क्रिकेट में अपने 350 छक्के पूरे किए, जानिए उनके आंकड़े महेंद्र सिंह धोनी
    IPL: सबसे ज्यादा फाइनल मैचों की मेजबानी कर चुके हैं ये मैदान इंडियन प्रीमियर लीग
    प्रधानमंत्री मोदी ने जर्मनी के नए चांसलर फ्रेडरिक मर्ज को दी बधाई, जानिए क्या कहा नरेंद्र मोदी
    सुजुकी मोटरसाइकिल हरियाणा में बना रही नया प्लांट, 1,200 करोड़ होंगे खर्च  सुजुकी मोटरसाइकिल भारत

    अमेरिका

    अमेरिका: दुकानों में चॉकलेट और टूथपेस्ट जैसे सामानों की अलमारियों पर लगे ताले, जानें वजह चोरी
    अमेरिका: जॉर्जिया में कुत्ते को मारने पर पुलिस ने किशोर को गोली मारी, मौत गोलीबारी की घटना
    अमेरिका: प्रथम महिला जिल बाइडन हुईं कोरोना वायरस से संक्रमित, राष्ट्रपति जो बाइडन की रिपोर्ट नेगेटिव जो बाइडन
    अमेरिका: क्या है टिक-टॉक का 'वन चिप चैलेंज', जिसके कारण 14 वर्षीय युवक की हुई मौत? टिक-टॉक

    अजब-गजब खबरें

    पेस्ट्री शेफ ने चॉकलेट से बनाया बार काउंटर, असली से अंतर कर पाना मुश्किल सोशल मीडिया
    उत्तर प्रदेश: जिस घर में चोरी करने आया, उसी में सो गया चोर; आगे क्या हुआ? उत्तर प्रदेश
    वैज्ञानिक का दावा, एक दिन 1,000 साल से अधिक जी सकेंगे इंसान; खोज रहे इलाज ब्रिटेन
    इटली: तोते ने सबसे तेज 5 मीटर स्कूटर चलाकर बनाया विश्व रिकॉर्ड, देखें वीडियो इटली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025