NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / अमेरिका: चिड़ियाघर में जन्मा बिना धब्बों वाला अति-दुर्लभ जिराफ, रखा गया 'अद्वितीय' नाम
    अगली खबर
    अमेरिका: चिड़ियाघर में जन्मा बिना धब्बों वाला अति-दुर्लभ जिराफ, रखा गया 'अद्वितीय' नाम
    चिड़ियाघर के अनोखे जिराफ का हुआ नामकरण

    अमेरिका: चिड़ियाघर में जन्मा बिना धब्बों वाला अति-दुर्लभ जिराफ, रखा गया 'अद्वितीय' नाम

    लेखन अंजली
    Sep 06, 2023
    01:20 pm

    क्या है खबर?

    आमतौर पर जिराफ के शरीर पर भूरे रंग के धब्बे होते हैं, लेकिन इसी साल 31 जुलाई को अमेरिका के टेनेसी के लाइमस्टोन में ब्राइट्स जू नामक चिड़ियाघर में बिना धब्बे वाले जिराफ का जन्म हुआ।

    ब्राइट्स जू ने कहा कि यह अति-दुर्लभ जिराफ है और उन्होंने उसके नाम के लिए जनता से मदद मांगी थी और 4 विकल्पों में से एक नाम को चुनने के लिए कहा था।

    अब इस जिराफ का नामकरण भी हो गया है।

    नाम

    जिराफ का रखा गया यह नाम

    चिड़ियाघर के प्रशासन ने फेसबुक पर जिराफ के नामकरण के लिए एक प्रतियोगिता चलाई और लोगों को 4 (किपेकी, फिरयाली, शकीरी और जेमेला) विकल्प दिए।

    यहां किपेकी का अर्थ है अद्वितीय, जबकि फिरयाली का मतलब असामान्य या असाधारण से है। शकीरी का अर्थ है सबसे सुंदर और जेमेला का मतलब अत्यंत खूबसूरत है।

    अब प्रतियोगिता के नतीजे सामने आ गए हैं और सबसे ज्यादा वोट किपेकी नाम को मिले हैं।

    बयान

    जिराफों के झुंड ने किपेकी को किया स्वीकार- कर्मचारी

    चिड़ियाघर के कर्मचारियों का कहना है कि किपेकी को उसके झुंड ने पूरी तरह से स्वीकार कर लिया है और वे उसे किसी भी तरह से अलग महसूस नहीं करवाते हैं।

    उन्होंने बताया कि अब चिड़ियाघर में किपेकी को देखने के लिए बड़ी संख्या में आगंतुक आते हैं क्योंकि पूरी दुनिया में बिना धब्बे वाले जिराफ की संख्या बहुत कम है।

    किपेकी का ध्यान बहुत अच्छे से रखा जा रहा है और वह बहुत खुश है।

    अन्य मामल

    जापान में भी जन्मा था बिना धब्बे वाला जिराफ

    इससे पहले साल 1972 में जापान के टोक्यो के उएनो चिड़ियाघर में भी बिना धब्बे वाले जिराफ का जन्म हुआ था, जिसका नाम चिड़ियाघर ने तोशिको रखा था।

    ब्राइट्स जू के फाउंडर टोनी ब्राइट ने कहा, "हमारे पैटर्नलेस बेबी जिराफ की अंतरराष्ट्रीय कवरेज ने जिराफ संरक्षण पर दुनियाभर में लोगों का ध्यान खींचा है। जिराफ जैसे जंगली जानवर तेजी से विलुप्त होने की ओर बढ़ रही हैं। ऐसे में हमारा मकसद विलुप्त होती प्रजातियों के खतरे पर जागरूकता फैलाना है।"

    अन्य जानवर

    कैपीबारा के बच्चे के लिए उत्साहित है चिड़ियाघर

    किपेकी के जन्म के बाद अब ब्राइट्स जू कैपीबारा के बच्चे के जन्म को लेकर उत्साहित है।

    चिड़ियाघर के कर्मचारियों ने अनुमान लगाया है कि कैपीबारा के बच्चे का जन्म वेलेंटाइन डे के आसपास हो सकता है।

    कर्मचारियों के मुताबिक, कैपीबारा कपल क्लेमेंटाइन और ऑगस्टस जन्म से पहले ही अपने बच्चे का ध्यान बहुत अच्छे से रख रहे हैं और हमेशा एक-साथ ही रहते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अमेरिका
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    मारुति सुजुकी एरिना मॉडल्स पर छूट घोषित, जानिए कितना मिलेगा फायदा  मारुति सुजुकी
    बिना इंटरनेट के गूगल मैप्स का उपयोग कैसे करें? यहां जानिए तरीका इंटरनेट
    रूस-यूक्रेन युद्ध में हताहत हुए 14 लाख सैनिक, किसे हुआ ज्यादा नुकसान? रूस समाचार
    IPL 2025: चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB ने निकाली 'विजय परेड', देखें वीडियो  IPL 2025

    अमेरिका

    दुनिया के सबसे बड़े कॉमिक संग्रह के मालिक ने बनाया रिकॉर्ड, पढ़ी तकरीबन 1 लाख कॉमिक्स गिनीज बुक
    हवाई: जंगल में आग लगने पर सायरन न बजाने वाले आपातकालीन प्रबंधन प्रमुख ने दिया इस्तीफा आग त्रासदी
    अमेरिकी व्यक्ति ने फिल्में देखने का बनाया रिकॉर्ड, सालभर में देखी इतनी फिल्में गिनीज बुक
    अमेरिका: युवक की चमकी किस्मत, पहली बार में लगी 34 लाख रुपये की लॉटरी लॉटरी

    अजब-गजब खबरें

    UK में पहली बार हुआ गर्भाशय प्रत्यारोपण, बड़ी बहन ने छोटी को दान की अपनी कोख यूनाइटेड किंगडम (UK)
    चीन: खेलने के लिए लाई गई रबर की बत्तखों को निगल गया कुत्ता, ऑपरेशन से निकलीं बाहर चीन समाचार
    बाजार में आई 'पानी पूरी तवा आइसक्रीम', अनोखे फूड कॉम्बिनेशन का वीडियो देखकर यूजर्स हुए निराश सोशल मीडिया
    अमेरिका: महिला ने तेजी से शब्दों की उल्टी स्पेलिंग बताकर बनाया विश्व रिकॉर्ड अमेरिका
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025