LOADING...
हजारों खिलाड़ी एक साथ मिलकर माइनक्राफ्ट में बना रहे हैं पूरी पृथ्वी, बना नया विश्व रिकॉर्ड 
माइनक्राफ्ट पर बनाई जा रही है पूरी धरती

हजारों खिलाड़ी एक साथ मिलकर माइनक्राफ्ट में बना रहे हैं पूरी पृथ्वी, बना नया विश्व रिकॉर्ड 

लेखन सयाली
Jul 25, 2025
11:23 am

क्या है खबर?

माइनक्राफ्ट स्वीडिश वीडियो गेम डेवलपर मोजांग स्टूडियो द्वारा विकसित एक सैंडबॉक्स वीडियो गेम है। इसमें ब्लॉक्स के जरिए सभी चीजें बनाई जाती हैं और जीवित बचना शामिल होता है। इस गेम को न केवल बच्चे, बल्कि बड़े भी शौक से खेलते हैं। अब दुनियाभर के हजारों खिलाड़ियों ने एक साथ मिलकर इस गेम में कुछ अनोखा कर दिखाया है। दरअसल, सभी खिलाड़ी मिलकर माइनक्राफ्ट में हमारी पूरी पृथ्वी बना रहे हैं। ऐसा करके उन्होंने नया विश्व रिकॉर्ड कायम किया है।

रिकॉर्ड

किसने की थी इस अनोखे रिकॉर्ड की पहल?

इस रिकॉर्ड को बनाने की शुरुआत 2020 में हुई थी। तब अमेरिका के यूट्यूबर 'पाइपनFTS' ने दुनियाभर के माइनक्राफ्ट-प्रेमियों से एक आह्वान किया था। उन्होंने इस लोकप्रिय गेम पर 'बिल्ड द अर्थ' नाम का प्रोजेक्ट शुरू किया था और अन्य खिलाड़ियों से पृथ्वी बनाने में मदद मांगी थी। 24 जून तक इस परियोजना में 8,000 से ज्यादा लोग जुड़ गए थे। सभी 'निर्माण टीमों' में बंटकर दुनिया के हर इंच का दस्तावेजीकरण करने के लिए काम कर रहे हैं।

प्रोजेक्ट

कहां तक पहुंचा यह मुश्किल प्रोजेक्ट?

यह अब तक का सबसे बड़ा माइनक्राफ्ट प्रोजेक्ट बन गया है, जिसका नाम गिनीज बुक में भी शामिल किया गया है। खिलाड़ियों ने अब तक दुनिया के अनुमानित 76 करोड़ से ज्यादा वर्ग मीटर का मानचित्रण पूरा कर लिया है। 24 जून तक वे इस प्रोजेक्ट को केवल 0.0000001506 प्रतिशत ही पूरा कर पाए हैं। खिलाड़ियों ने इस प्रोजेक्ट के लिए एक खास वेबसाइट भी बनाई है, जिसका नाम भी 'बिल्ड द अर्थ' है।

Advertisement

उद्देश्य

अपने घर से लेकर शहर तक बना सकते हैं खिलाड़ी

इस प्रोजेक्ट का लक्ष्य पूरे विश्व की एक वर्चुअल प्रतिलिपि बनाना है, जो ग्रह पर संस्कृति और रहने की जगह की विविधता को प्रदर्शित करे। खिलाड़ी यह भी साबित करना चाहते हैं कि जब लोग एक वैश्विक मानवता के रूप में साथ काम करते हैं तो बहुत कुछ हासिल किया जा सकता है। आयोजक सभी खिलाड़ियों को पृथ्वी बनाने के प्रयास में शामिल होने के लिए आमंत्रित करते हैं। वे अपना घर, मोहल्ला या पूरा शहर भी बना सकते हैं।

Advertisement

तरीका

जानिए पृथ्वी बनाने की प्रक्रिया

खिलाडियों को सलाह देने और चर्चा करने के लिए गाइडबुक और डिस्कॉर्ड चैट रूम भी उपलब्ध कराए गए हैं। प्रोजेक्ट सर्वर को उनकी जरूरतों के मुताबिक बनाने के लिए खिलाड़ी कई संशोधनों का उपयोग करते हैं। इनमें क्यूबिक चंक्स शामिल हैं, जिनकी मदद से चीजें बनाई जाती हैं। वे गूगल मैप्स जैसी भौगोलिक डाटा सेवाओं से जानकारी प्राप्त करने के लिए टेरा 1-1 मॉड का उपयोग करते हैं। खिलाडियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं है।

ट्विटर पोस्ट

कुछ ऐसे दिखते हैं माइनक्राफ्ट की दुनिया के स्मारक

सफलता

यह प्रोजेक्ट बनेगा वैश्विक एकता की मिसाल

पृथ्वी का निर्माण करते-करते खिलाड़ी एक वैश्विक समुदाय भी बना रहे हैं। यह समुदाय सीमाओं के पार दोस्ती और सहयोग की मिसाल पेश करेगा। खिलाड़ी समूहों में बंटकर देश, शहर, स्मारक या थीम पार्क जैसे आकर्षण और ऐतिहासिक स्थल बना रहे हैं। सबसे बड़ी निर्माण टीम में 3,720 सदस्य हैं, जो न्यूयॉर्क शहर का कोना-कोना बनाने में जुटे हैं। वेबसाइट पर लिखा गया, "हम पृथ्वी और उसके अजूबों को माइनक्राफ्ट खेलने वाले सभी लोगों के लिए उपलब्ध कराना चाहते हैं।"

ट्विटर पोस्ट

इतने शहरों का हो चुका है निर्माण

Advertisement