NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / अमेरिका: 104 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने की स्काइडाइविंग, बना सकती है विश्व रिकॉर्ड
    अगली खबर
    अमेरिका: 104 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने की स्काइडाइविंग, बना सकती है विश्व रिकॉर्ड
    104 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने की स्काइडाइविंग

    अमेरिका: 104 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने की स्काइडाइविंग, बना सकती है विश्व रिकॉर्ड

    लेखन गौसिया
    Oct 03, 2023
    11:19 am

    क्या है खबर?

    कई लोगों को स्काइडाइविंग करने का शौक होता है, लेकिन वे इसे करने में घबरा जाते हैं।

    हालांकि, अमेरिका की रहने वाली 104 वर्षीय बुजुर्ग महिला उम्र के इस पड़ाव पर आने के बावजूद स्काइडाइविंग जैसे साहसिक गतिविधि करने में घबराती नहीं है।

    उन्होंने 1 अक्टूबर को 13,500 फुट की ऊंचाई से छलांग लगाकर सुरक्षित रूप स्काइडाइविंग की।

    ऐसा करके वह अनौपचारिक रूप से स्काइडाइविंग करने वाली दुनिया की सबसे उम्रदराज व्यक्ति बन गई है।

    मामला

    बुजुर्ग महिला के जज्बे को देखकर लोगों ने की तारीफ

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिकागो निवासी 104 साल की डोरोथी हॉफनर ओटावा के स्काइडाइव शिकागो हवाई अड्डे पर विमान से उड़ान भरने के बाद 13,500 फुट की ऊंचाई से छलांग लगाती हैं। इसके कुछ देर बाद वह सुरक्षित रूप से लैंड करती हैं।

    इस उम्र में हॉफनर के जज्बे को देखकर मौके पर मौजूद लोगों ने उनकी लैंडिंग के बाद तालियों के साथ स्वागत किया और उनकी खूब प्रशंसा कर रहे हैं।

    रिकॉर्ड

    हॉफनर तोड़ सकती हैं मौजूदा विश्व रिकॉर्ड

    हॉफनर ने 104 साल की उम्र में स्काइडाइविंग करके अनौपचारिक रूप से मौजूदा विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

    उनसे पहले 2022 में स्वीडन की 103 वर्षीय लिनिया इंगेगार्ड लार्सन ने स्काइडाइविंग करने वाली दुनिया की सबसे उम्रदराज व्यक्ति के रूप में रिकॉर्ड बनाया था।

    फिलहाल हॉफनर अपने इस प्रयास को आधिकारिक रूप से घोषित करने के लिए गिनीज विश्व रिकॉर्ड के साथ संपर्क करने की कोशिश कर रही हैं।

    बयान

    उम्र सिर्फ एक संख्या है- हॉफनर

    हॉफनर ने मीडिया से बात करते हुए स्काइडाइविंग के अपने इस अनुभव को आनंदमय और अद्भुत बताया है।

    उन्होंने आगे कहा, "यह अद्भुत था और इससे बेहतर शायद कुछ भी नहीं हो सकता है। मेरे ख्याल से किसी भी चीज का अनुभव लेने के लिए उम्र नहीं देखनी चाहिए क्योंकि यह सिर्फ एक संख्या है। इस साल दिसंबर में मैं 105 साल की हो जाऊंगी और अब मैं अलगे हवाई करतब की योजना बनाने में ज्यादा समय बर्बाद नहीं करूंगी।"

    जानकारी

    हॉफनर भविष्य में अन्य साहसिक गतिविधियां करने की बना रहीं योजना

    जानकारी के मुताबिक, हॉफनर इससे पहले भी स्काइडाइव कर चुकी हैं। जब उनकी उम्र 100 साल थी, तब उन्होंने पहली बार स्काइडाइविंग का अनुभव किया था। इसके अलावा अब वह भविष्य में गर्म हवा के गुब्बारे में सवारी करने की योजना बना रही हैं।

    अन्य मामला

    ये हैं दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला हॉकी खिलाड़ी

    यह पहला मामला नहीं है, जब किसी बुजुर्ग महिला ने रिकार्ड बनाया है।

    इससे पहले अमेरिका की रहने वाली 82 वर्षीय लिंडा सिनरोड दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला हॉकी खिलाड़ी का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं।

    लिंडा हॉकी खिलाड़ी होने के साथ-साथ स्केटर भी हैं इसलिए वह आइस हॉकी के प्रति काफी जुनूनी हैं।

    वह हमेशा से टीम में खेलने वाली सबसे उम्रदराज खिलाड़ी रहती थीं, इसके बावजूद वह हमेशा खेलना के लिए उत्सुक रहती थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अमेरिका
    शिकागो
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    अमेरिका

    भारत की मांग, अमेरिकी पुलिसकर्मी के भारतीय छात्रा की मौत का मजाक उड़ाने की हो जांच भारतीय दूतावास
    अमेरिका: महिला सांसद के पति का अलास्का में विमान क्रैश, मौत अलास्का
    अमेरिका: भारतीय छात्रा जाह्नवी कुंडला कौन थीं और उनकी मौत से संबंधित विवाद क्या है? भारतीय दूतावास
    अमेरिका: 12 साल तक परिवार के पास वापसा लौटा लापता कुत्ता, जानिए पूरा मामला अजब-गजब खबरें

    शिकागो

    #BirthdaySpecial: स्वामी विवेकानंद ने अपने इस भाषण से भारत को पूरी दुनिया में अलग पहचान दिलाई कोलकाता
    गर्भवती लड़की की हत्या कर गर्भ से निकाला बच्चा, फेसबुक की वजह से पकड़े गए आरोपी क्राइम समाचार
    कौन हैं वैश्विक आर्थिक विकास में गिरावट के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराने वाली गीता गोपीनाथ? कोलकाता
    कोरोना वायरस के डर से तीन महीने तक एयरपोर्ट पर छिपा रहा भारतीय-अमेरिकी, गिरफ्तार भारत की खबरें

    अजब-गजब खबरें

    भारत की 5 सबसे महंगी पेंटिंग, नीलामी में करोड़ों रुपये की कीमत में बिकी अजब-गजब
    इंग्लैंड की लाइब्रेरी में अमेरिका से सालों बाद वापस आईं किताबें, सभी हैरान  इंग्लैंड
    व्यक्ति ने अस्पताल से मांगा अरबों का मुआवजा, कहा- पत्नी की डिलीवरी देखकर हुआ बीमार ऑस्ट्रेलिया
    हैदराबाद के मंदिर में लाखों लोग लगाते हैं वीजा की अर्जी, कई की मनोकामना हुई पूरी तेलंगाना
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025