NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / 82 साल की उम्र में हॉकी खेलती है यह अमेरिकी महिला, नाम हुआ गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
    अगली खबर
    82 साल की उम्र में हॉकी खेलती है यह अमेरिकी महिला, नाम हुआ गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
    ये हैं दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला हॉकी खिलाड़ी (तस्वीर: GWR)

    82 साल की उम्र में हॉकी खेलती है यह अमेरिकी महिला, नाम हुआ गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

    लेखन गौसिया
    Mar 18, 2023
    04:15 pm

    क्या है खबर?

    कुछ लोगों के लिए हॉकी खेलना काफी मुश्किल होता है, लेकिन अमेरिका में रहने वाली 82 वर्षीय महिला के लिए हॉकी उनकी जीवनशैली का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

    गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के मुताबिक, लिंडा सिनरोड नामक अमेरिकी महिला आइस हॉकी के प्रति इतनी जुनूनी हैं कि उन्होंने दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला हॉकी खिलाड़ी का खिताब अपने नाम कर लिया है।

    आइए इस खबर के बारे में विस्तार से जानते हैं।

    रिकॉर्ड

    इस तरह हॉकी के खेल से जुड़ी सिनरोड

    वर्जीनिया के लॉर्टन निवासी लिंडा सिनरोड हॉकी से जुड़ने से पहले एक प्रमुख स्केटर थीं।

    35 साल की उम्र में जब सिनरोड बर्फ पर स्केटिंग करने के लिए गईं तो वहां एक दोस्त ने उनसे पूछा कि क्या वह बर्फ पर स्केटिंग के साथ-साथ हॉकी खेल को आजमा सकती हैं।

    इसके बाद सिनरोड को बर्फ पर हॉकी खेलना इतना अच्छा लगा कि उन्होंने वाशिंगटन डीसी में संस्थापक सदस्य के रूप में पहली महिला हॉकी टीम में शामिल हो गईं।

    हॉकी खेल

    बुजुर्ग होने के कारण टीम ने सिनरोड को हॉकी खेलने के लिए किया मना

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, हॉकी टीम में हर कोई सिनरोड से कम-से-कम 10 साल छोटा था। इसके बावजूद उन्होंने 10 साल तक आइस हॉकी खेली और फिर छोड़ दिया।

    इसके बाद सिनरोड ने 67 साल की उम्र में वापस से प्रिंस विलियम वाइल्डकैट्स हॉकी टीम से जुड़ने का फैसला किया।

    टीम के साथ सिनरोड ने 75 साल की उम्र तक हॉकी खेली और फिर बुजुर्ग होने के कारण टीम ने उन्हें हॉकी छोड़ने के लिए कह दिया।

    महिला लीग

    सिनरोड ने महिला लीग में खेलना किया शुरू 

    सिनरोड हॉकी नहीं छोड़ना चाहती थीं, इसलिए उन्होंने महिला लीग में खेलना शुरू कर दिया, जो साल में 2 बार टीमों का चयन करती थी।

    सिनरोड ने कहा, "मैं हमेशा से टीम में खेलने वाली सबसे उम्रदराज खिलाड़ी रहती थी। इस कारण मैं हमेशा यह जानने के लिए उत्सुक रहती थी कि सबसे उम्रदराज महिला हॉकी खिलाड़ी की उम्र कितनी होगी। जब मेरी उम्र 80 साल की हो गई तो मैंने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की जांच की।"

    जानकारी

    रिकॉर्ड बनाने के लिए इतनी उम्र होनी थी जरूरी

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिनरोड ने जब दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला हॉकी खिलाड़ी की उम्र का पता किया तो वह 72 थी। हालांकि, जब तक उन्होंने इसके लिए आवेदन करने का फैसला लिया तब वह 80 साल और 7 दिन की हो गई थीं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अमेरिका
    हॉकी समाचार
    गिनीज बुक
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    कार के वाइपर का इस्तेमाल करते समय न करें ये गलतियां, इन बातों का रखें ध्यान  कार
    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म

    अमेरिका

    चीन का पाकिस्तान और श्रीलंका को कर्ज देना चिंताजनक, उठा सकता है जबरन फायदा- अमेरिका चीन समाचार
    ईरान ने विकसित की क्रूज मिसाइल, शीर्ष कमांडर ने दी डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की धमकी ईरान
    संभव है कि भारत और चीन ने रूस को परमाणु हथियार इस्तेमाल करने से रोका- अमेरिका भारत-चीन संबंध
    अमेरिकी अरबपति फाइनेंसर थॉमस ली ने 78 वर्ष की आयु में की आत्महत्या  न्यूयॉर्क शहर

    हॉकी समाचार

    टोक्यो ओलंपिक: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने स्पेन को 3-0 से हराया ओलंपिक
    टोक्यो ओलंपिक: ग्रेट ब्रिटेन ने भारतीय महिला हॉकी टीम को हराया, भारत की लगातार तीसरी हार ओलंपिक
    टोक्यो ओलंपिक: 1980 के बाद पहली बार ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता मैच टोक्यो ओलंपिक
    टोक्यो ओलंपिक: दक्षिण अफ्रीका को हराकर भारतीय महिला हॉकी टीम ने जिंदा रखी क्वार्टर-फाइनल की उम्मीदें ओलंपिक

    गिनीज बुक

    बुक सीरीज पब्लिश करने वाली दुनिया की सबसे कम उम्र की लेखिका बनी यह लड़की सऊदी अरब
    केरल: इस अंगूठी में जड़े 24,679 हीरे, बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड उत्तर प्रदेश
    तमिलनाडु: शख्स ने रिवर्स गियर पर 16 किलोमीटर चलाई कार, बनाया नया रिकॉर्ड अमेरिका
    व्यक्ति ने कार को 77 किलोमीटर/घंटा की रफ्तार से एक मील तक उल्टा चलाकर बनाया रिकॉर्ड फेसबुक

    अजब-गजब खबरें

    बिहार: महिला ने पति की रजामंदी से की ननद से शादी, परिवार ने किया अलग   बिहार
    अमेरिकी महिला ने 2 बार दिया जुड़वां बच्चों को जन्म, चिकित्सक भी हैं हैरान अमेरिका
    पाकिस्तान की यह "मास्टरशेफ" महिला रेस्टोरेंट से बिरयानी लेकर ऑडिशन देने पहुंच गई, वीडियो वायरल  पाकिस्तान समाचार
    मध्य प्रदेश के इंदौर में खुला 'डॉगी ढाबा', 500 रुपये तक में मिलता है खाना मध्य प्रदेश
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025