NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / यूक्रेन: इस आदमी ने अपनी दाढ़ी, दांत और गर्दन से तोड़े 3 विश्व रिकॉर्ड 
    अगली खबर
    यूक्रेन: इस आदमी ने अपनी दाढ़ी, दांत और गर्दन से तोड़े 3 विश्व रिकॉर्ड 
    यूक्रेन के व्यक्ति ने एक दिन में दाढ़ी, गर्दन और दातों से बनाए 3 विश्व रिकॉर्ड

    यूक्रेन: इस आदमी ने अपनी दाढ़ी, दांत और गर्दन से तोड़े 3 विश्व रिकॉर्ड 

    लेखन सयाली
    Mar 12, 2024
    01:34 pm

    क्या है खबर?

    यूक्रेन के एक युवक ने अपने बल से एक नहीं बल्कि 3 विश्व रिकॉर्ड बनाए हैं। लोग इनके हैरतअंगेज कारनामों से अचंभित हो गए हैं।

    दिमित्रो ह्रुंस्की नाम के इस व्यक्ति ने अपनी दाढ़ी, दांत और गर्दन के जरिए गिनीज बुक के 3 रिकॉर्ड तोड़े हैं। बता दें कि उन्होंने तीनों रिकॉर्ड एक दिन में ही तोड़कर नए रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं।

    आइए दिमित्रो के इन आश्चर्यजनक रिकार्ड्स के विषय में विस्तार से जानते हैं।

    दाढ़ी 

    दाढ़ी से खींचा 2,580 किलो का वाहन 

    दिमित्रो ने अपनी दाढ़ी से 2,580 किलोग्राम का भारी-भरकम वाहन खींचकर रिकॉर्ड बनाया है। यह दाढ़ी से खींचा गया सबसे भारी वाहन है।

    उन्होंने 2019 में पहली बार यह रिकॉर्ड बनाने का प्रयास किया था, लेकिन सफल नहीं हुए।। उस वक्त तनाव पड़ने के कारण उनकी दाढ़ी के बाल उनकी त्वचा से बाहर निकल आए थे, लेकिन अब अपने दूसरे प्रयास में 1,951 किलोग्राम की मिनीबस को खींचकर रिकॉर्ड बना लिया।

    गर्दन

    गर्दन से खींचा ट्रक 

    दिमित्रो का दिन का दूसरा रिकॉर्ड प्रयास गर्दन से खींचे गए सबसे भारी वाहन के लिए था। उन्हें विश्वास था कि वह इस तरह का खिताब जीत सकते हैं।

    उन्होंने 7,759 किलो के ट्रक को लगभग 5 मीटर की दूरी तक खींचा और रिकॉर्ड बनाने वाले पहले व्यक्ति बन गए।

    इस दौरान दिमित्रो का चेहरा लाल हो गया था क्योंकि ट्रक खींचते समय रस्सी से उनकी गर्दन खींच रही थी, लेकिन उन्होंने पूरी जान लगा दी और हार नहीं मानी।

    दांत 

    दातों से खीचीं कुल 7 कार 

    दिमित्रो ने दांतों से खींची गई सबसे अधिक कारों का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया। उन्होंने इससे पहले दातों से कुल 6 टैक्सी कारों को खींचा था।

    अपना ही रिकॉर्ड तोड़ते हुए दिमित्रो ने इस बार 7 टैक्सी कारों को दांतों की मदद से खींचा। कारों और ड्राइवरों का कुल वजन 8,784 किलोग्राम था।

    हालांकि, सभी कारें न्यूट्रल गियर में थीं और इंजन बंद थे। ड्राइवरों को यह सुनिश्चित करना था कि कारें सीधी रेखा में रहें।

    अन्य रिकॉर्ड 

    दिमित्रो ने बनाए हैं ये अन्य रिकॉर्ड 

    बता दें कि दिमित्रो कई रिकॉर्डधारी हैं। उन्होंने 10 अगस्त, 2023 को 15.63 सेकंड तक दांतों से सबसे तेज कार को 30 मीटर खींचने का रिकॉर्ड बनाया।

    इससे पहले साल 2022 में 10 मई को उन्होंने गर्दन द्वारा 32,500 किलोग्राम की ट्रेन को खींचकर विश्व रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाया था। यह गर्दन द्वारा खींची गई सबसे भारी ट्रेन थी।

    तब दिमित्रो ने कहा था कि वो इन रिकॉर्ड्स को अपने देश के सैनिकों को समर्पित करते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    गिनीज बुक
    यूक्रेन

    ताज़ा खबरें

    'आर्या 3' से कटा अल्लू अर्जुन का पत्ता, इस युवा अभिनेता के हाथ लगी फिल्म  अल्लू अर्जुन
    टोयोटा फॉर्च्यूनर और लेजेंडर के 48V माइल्ड-हाइब्रिड वेरिएंट लॉन्च, जानिए इनकी कीमत  टोयोटा
    राजीव शुक्ला बन सकते हैं BCCI के अंतरिम अध्यक्ष, जानिए इसके पीछे का कारण BCCI
    सिक्किम में सैन्य शिविर भूस्खलन की चपेट में आया; 3 की मौत, 6 लापता सिक्किम

    गिनीज बुक

    भारतीय किशोर ने ताश के पत्तों से बनाई प्रतिष्ठित इमारतों की संरचना, बनाया अनोखा विश्व रिकॉर्ड पश्चिम बंगाल
    अमेरिका: इस अध्यापक ने 53 सालों तक पढ़ाया यह विषय, बना लिया विश्व रिकॉर्ड अमेरिका
    अमेरिका: माली ने प्रतियोगिता के लिए उगाया विशाल कद्दू, 2 गायों के बराबर है वजन अमेरिका
    भारतीय व्यक्ति ने नानचाकू से सिर पर रखे 68 नारियल तोड़े, बनाया अनोखा विश्व रिकॉर्ड  कर्नाटक

    यूक्रेन

    यूक्रेनी सैनिक का सिर काटने पर यूक्रेन ने आतकी संगठन IS से की रूस की तुलना इस्लामिक स्टेट
    रूसी लड़ाकू विमान ने गलती से अपने ही शहर में दागा बम, इमारतों को पहुंचा नुकसान  रूस समाचार
    यूक्रेन: रक्षा मंत्रालय ने हटाया हिंदू देवी काली पर विवादास्पद ट्वीट, खेद प्रकट किया रक्षा मंत्रालय
    रूस ने यूक्रेन पर लगाया राष्ट्रपति पुतिन की ड्रोन से हत्या की कोशिश करने का आरोप रूस समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025