NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / ब्रिटेन के डिजाइनर ने गत्ते के डिब्बों से बनाया फर्नीचर, किया गया प्रदर्शित
    अगली खबर
    ब्रिटेन के डिजाइनर ने गत्ते के डिब्बों से बनाया फर्नीचर, किया गया प्रदर्शित
    ब्रिटेन के डिजाइनर मैक्स लैम्ब गत्ते के डिब्बों से फर्नीचर बनाते हैं

    ब्रिटेन के डिजाइनर ने गत्ते के डिब्बों से बनाया फर्नीचर, किया गया प्रदर्शित

    लेखन अंजली
    Nov 06, 2023
    05:25 pm

    क्या है खबर?

    लोग लगातार पर्यावरण के अनुकूल विकल्पों का आविष्कार कर रहे हैं, जो न केवल कार्बन उत्सर्जन को कम करते हैं, बल्कि रहने की जगहों को खूबसूरत बना देते हैं।

    ब्रिटेन के ऐसे ही एक डिजाइनर हैं मैक्स लैम्ब, जिन्होंने पूरी तरह से गत्ते के डिब्बों से बना फर्नीचर पेश किया है। देखने में यह एकदम लकड़ी के फर्नीचर की तरह लगता है।

    आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

    मामला

    मैक्स ने स्टूडियो में पड़े हुए गत्ते से बनाया फर्नीचर

    हाल ही में लंदन की कलेक्शन गैलरी फूमी में मैक्स द्वारा बनाए गए फर्नीचर को प्रदर्शित किया गया।

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मैक्स का कहना है कि इस प्रोजेक्ट के लिए उन्होंने कोई नया बॉक्स नहीं खरीदा और इसके बजाय उन्होंने अपने स्टूडियो में लंबे समय से पड़े हुए गत्ते के डिब्बों का इस्तेमाल किया।

    उन्होंने कहा कि वह आमतौर पर उन चीजों में सुंदरता ढूंढते हैं, जिन्हें अक्सर फेंक दिया जाता है।

    वस्तुएं

    मैक्स ने गत्ते के डिब्बों से बनाई डाइनिंग टेबल जैसी वस्तुएं

    फूमी में मैक्स गत्ते से बनाए गए 33 अलग-अलग फर्नीचर का प्रदर्शन कर रहे हैं। इन चीजों में डाइनिंग टेबल, सोफा और बैठने के लिए कुर्सी जैसी चीजें शामिल हैं।

    मैक्स ने इन चीजों को बनाने के लिए टॉयलेट रोल और अन्य गत्ते की चीजों का इस्तेमाल किया।

    इसके अलावा मैक्स ने फर्नीचर बनाने के लिए आटे और पानी से बने हस्तनिर्मित गोंद का भी इस्तेमाल किया।

    प्रक्रिया

    मैक्स की फर्नीचर बनाने की प्रक्रिया

    CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, मैक्स ने सबसे पहले गत्ते के डिब्बों को काटकर उनकी लेयरिंग करी, फिर उन्हें हस्तनिर्मित गोंद में मिलाकर उनसे विभिन्न आकार और डिजाइन बनाए।

    यही नहीं, उन्होंने प्रत्येक बॉक्स को आंतरिक रूप से कार्डबोर्ड जाली के साथ मजबूत किया है, जो उनकी संरचनात्मक स्थिरता को मजबूत करता है और एक प्रकार के कंकाल जैसा दिखता है।

    फर्नीचर की सजावट के लिए वह अलसी के बीजों से बने रंग का इस्तेमाल करते हैं।

    इतिहास

    20वीं सदी से भी ज्यादा पुराना गत्ते के डिब्बों से फर्नीचर बनाने का इतिहास

    गत्ते के डिब्बों से फर्नीचर बनाने का यह मामला कोई नया नहीं है। इसका इतिहास 20वीं सदी की शुरुआत से है, लेकिन बढ़ती जागरूकता के कारण हाल के वर्षों में इसने लोगों का ध्यान आकर्षित किया है।

    मैक्स से पहले कई लोगों ने अतीत में इस सामग्री पर काम किया है। इसके लिए सबसे ज्यादा मशहूर यूक्रेनी डिजाइनर इलिया गोल्डमैन गुबिन हैं, जो गत्ते के डिब्बों को अनोखी कुर्सियों और अलमारियों में बदल रहे हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    लंदन
    अजब-गजब खबरें
    ब्रिटेन

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: RR बनाम PBKS मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    अपने ईमेल का इनबॉक्स फिल्टर लगाकर कैसे करें खाली?  जीमेल
    आधार कार्ड में अपना पता कैसे बदलें? यहां जानिए तरीका आधार कार्ड
    डायमंड लीग 2025: नीरज चोपड़ा ने रिकॉर्ड 90.23 मीटर भाला फेंका, हासिल किया दूसरा स्थान  नीरज चोपड़ा

    लंदन

    लंदन: उच्चायोग दफ्तर पर खालिस्तान समर्थकों ने फहराए थे झंडे, लगाया गया और बड़ा तिरंगा ब्रिटेन
    सैन फ्रांसिस्को: अमृतपाल सिंह के समर्थन में खालिस्तान समर्थकों ने की भारतीय वाणिज्य दूतावास में तोड़फोड़ अमेरिका
    दिल्ली: ब्रिटेन उच्चायोग के बाहर सिखों का प्रदर्शन, बोले- तिरंगे का अपमान बर्दाश्त नहीं दिल्ली पुलिस
    लंदन: भारतीय उच्चायोग दफ्तर के बाहर 'जय हो' गाने पर भारतीयों संग थिरके ब्रिटिश पुलिसकर्मी ब्रिटेन

    अजब-गजब खबरें

    UK: इस परिवार ने अनोखे अंदाज में मनाया हैलोवीन, अनजाने में बना लिया विश्व रिकॉर्ड गिनीज बुक
    ऑस्ट्रेलिया: ब्रा के साइज के हिसाब से मुफ्त ड्रिंक दे रहा था पब, जुर्माना लगा ऑस्ट्रेलिया
    मेक्सिको में हर साल होती है 'जॉम्बी परेड', कब्रिस्तान में मुर्दों संग मनाया जाता है जश्व अमेरिका
    रोमानिया में 6.62 करोड़ रुपये में बिक रहा है पूरा का पूरा गांव, जानिए क्या-क्या सुविधाएं यूरोप

    ब्रिटेन

    ब्रिटेन के उपप्रधानमंत्री डॉमिनिक राब ने दिया इस्तीफा, धमकाने के लगे थे आरोप ऋषि सुनक
    ब्रिटेन में पढ़ने के लिए भारतीय छात्रों को मिल रही लाखों की स्कॉलरशिप, जल्द करें आवेदन विदेश में पढ़ाई
    ब्रिटिश व्यक्ति ने अपने मुंह में किए 17 छेद, बनाया अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड यूनाइटेड किंगडम (UK)
    ब्रिटेन के किंग चार्ल्स तृतीय की संपत्ति अरबों में, जानें कितने के हैं मालिक किंग चार्ल्स तृतीय
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025