Loading...
इस व्यक्ति के शरीर से निकली 3.1 किलोग्राम वजन की पथरी, दुनिया में पहला ऐसा मामला
55 वर्षीय आदमी के शरीर से सर्जरी करके निकाला गया 3.1 किलोग्राम का पत्थर

इस व्यक्ति के शरीर से निकली 3.1 किलोग्राम वजन की पथरी, दुनिया में पहला ऐसा मामला

लेखन अंजली
Aug 18, 2026
06:03 pm

क्या है खबर?

अगर हम आपसे कहे कि व्यक्ति के शरीर में बड़े-बड़े पत्थर तक हो सकते हैं तो शायद आप यकीन न करें, लेकिन हाल ही में एक ऐसा हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। श्रीलंका के पूर्वी तट पर स्थित त्रिंकोमाली नामक जगह के एक अस्पताल में डॉक्टरों ने एक आदमी के मूत्राशय (ब्लैडर) से 3.1 किलोग्राम वजन की पथरी निकाली है। डॉक्टरों का मानना है कि यह शरीर से निकलने वाला दुनिया का सबसे बड़ा पत्थर है।

ब्लैडर स्टोन

आदमी के शरीर में था शुतुरमुर्ग के अंडे के आकार का पत्थर

मामला ये है कि 55 वर्षीय आदमी को स्ट्रोक आने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टरों ने देखा कि उसे पेशाब करने में दिक्कत हो रही तो इसके बाद डॉक्टरों ने जांच कि तो पता चला कि आदमी के मूत्राशय में पथरी है।

इसके बाद सर्जरी करके पथरी निकाली गई, जिसका वजन एक नवजात शिशु के बराबर था और उसका आकार शुतुरमुर्ग के अंडे जितना था।

बयान

मरीज के शरीर में लगभग 5 से 10 साल से था पत्थर

अस्पताल और आदमी का नाम तो सामने नहीं आया है, लेकिन आदमी की सर्जरी करने वाली डॉक्टरों की टीम के प्रमुख डॉक्टर प्रहलाहन बालकृष्णन ने बताया कि मौजूद रिकॉर्ड के अनुसार यह अब तक का सबसे बड़ा ब्लैडर स्टोन है और यह मरीज के मूत्राशय में लगभग 5 से 10 साल से रहा होगा।

उन्होंने आगे कहा, "मरीज की सेहत अब ठीक है और वह अभी अस्पताल में रहकर अपनी दूसरी बीमारियों का इलाज करवा रहा है।"

ADVERTISEMENT

कारण

मूत्राशय में पथरी कैसे बनती है?

मूत्राशय में पथरी तब बनती है, जब पेशाब में मौजूद मिनरल क्रिस्टल बनकर ठोस टुकड़ों में बदल जाते हैं।

ऐसा तब होता है, जब मूत्राशय पूरी तरह से खाली नहीं हो पाता और गाढ़ा पेशाब जमता रहता है, जो बाद में क्रिस्टल में बदल सकता है।

डॉक्टरों ने बताया कि रेत के दाने जितनी छोटी पथरी तो अपने आप निकल सकती है, लेकिन 1 सेमी. से बड़ी पथरी को निकलवाने के लिए चिकित्सक इलाज जरूरी है।

ADVERTISEMENT

जानकारी

साल 2003 में बना था दुनिया की सबसे बड़ी मूत्राशय पथरी का रिकॉर्ड

गिनीज वर्ल्ड ऑफ रिकॉर्ड्स के अनुसार, सबसे बड़ी मूत्राशय की पथरी साल 2003 में ब्राजील के एक मरीज के शरीर से निकाली गई थी, जिसका वजन 1.9 किलोग्राम था और अब श्रीलंकाई डॉक्टरों द्वारा निकाली गई पथरी तो पहले के रिकॉर्ड से ज्यादा वजनी है।

अन्य मामला

श्रीलंकाई सेना के डॉक्‍टरों ने युवक की किडनी से निकाली सबसे बड़ी पथरी

साल 2023 में श्रीलंका में कोलंबो आर्मी हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिए एक युवक की किडनी से दुनिया की सबसे बड़ी पथरी निकालकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था।

ऑपरेशन करके निकाली गई किडनी की पथरी 13.372 सेंटीमीटर लंबी और 801 ग्राम वजन की थी।

गिनीज वर्ल्ड रेकॉर्ड के अनुसार, साल 2004 में दुनिया में किडनी की सबसे बड़ी पथरी (लगभग 13 सेंटीमीटर) भारत में ऑपरेशन करके निकाली गई थी

ADVERTISEMENT