LOADING...
हॉकी के इतिहास के जुड़ी दुर्लभ वस्तुओं की होने वाली है नीलामी, जानिए क्या-क्या बिकेगा
हॉकी की ऐतिहासिक वस्तुओं की होने वाली है नीलामी

हॉकी के इतिहास के जुड़ी दुर्लभ वस्तुओं की होने वाली है नीलामी, जानिए क्या-क्या बिकेगा

लेखन सयाली
Aug 02, 2025
12:37 pm

क्या है खबर?

हॉकी दुनिया के सबसे लोकप्रिय खेलों में से एक है, जिसका इतिहास बेहद समृद्ध है। इसकी उत्पत्ति हजारों साल पुरानी है और प्राचीन मिस्र, इथियोपिया और ईरान में भी इसके जैसे स्टिक और बॉल खेलों के प्रमाण मिलते हैं। आधुनिक हॉकी खेल का उदय 19वीं सदी के मध्य में इंग्लैंड में हुआ था। अगर आपको भी इस खेल में दिलचस्पी है तो आपके लिए खुशखबरी है। दरअसल, जल्द ही हॉकी से जुड़ी ऐतिहासिक वस्तुओं की नीलामी होने वाली है।

नीलामी

कब और कहां होने वाली है नीलामी?

यह ऐतिहासिक नीलामी अगले महीने यानि सितंबर के अंत में होने वाली है। इसका आयोजन हेरिटेज ऑक्शन्स नामक नीलामीघर द्वारा करवाया जाएगा, जो अपने आप में हॉकी से संबंधित सबसे बड़ी नीलामी हो सकती है। नीलामीघर ने इसे 'समर प्लैटिनम नाइट्स' नाम दिया है और इसमें बहुत सी उच्च मूल्य वाली वस्तुएं शामिल होने वाली हैं। नीलामी के मुख्य आकर्षण 1923 विश्व सीरीज की एक पॉकेट घड़ी और एक खेल में पहनी गई मिकी मैन्टल जर्सी हैं।

चीजें

हॉकी से जुड़े ढेरों कार्ड होंगे नीलाम

इस नीलामी में अमेरिका की नेशनल हॉकी लीग (NHL) की कुछ यादगार चीजें उपलब्ध होंगी। इस दौरान हॉकी से जुड़ी 30 से ज्यादा लॉट में बंद हॉकी ट्रेडिंग कार्ड के डिब्बे भी बेचे जाएंगे। सबसे ज्यादा मूलयवान चीजों में से एक है 'इंपीरियल टोबैको' के एक पैकेट से बना 1911 का 'जॉर्जेस वेजिना कार्ड'। नीलामीघर ने इसे वेजिना का दूसरा सबसे कीमती कार्ड बताया है और उनका अनुमान है कि यह 1.04 करोड़ रुपये से अधिक में बिकेगा।

रिंग

स्टेनली कप की ऐतिहासिक रिंग भी होंगी नीलामी का हिस्सा

स्टेनली कप की कुछ ऐतिहासिक रिंग भी नीलामी के लिए उपलब्ध होंगी। इसमें से सबसे खास 1980 की न्यूयॉर्क आइलैंडर्स चैंपियनशिप रिंग है, जो टीम के दंत चिकित्सक को दी गई थी। कोलोराडो एवलांच की 1996 की चैंपियनशिप में महाप्रबंधक पियरे लाक्रॉइक्स को दी गई रिंग भी बेची जाएगी। अनुमान है कि यह लगभग 17 लाख रुपये में बिकेगी। इस नीलामी में शिकागो ब्लैकहॉक्स की 2010 की चैंपियनशिप का एक पेंडेंट भी बेचा जाएगा।

जर्सी

इस बिक्री में उपलब्ध होंगी ये जर्सी

हॉकी से जुड़ी वस्तुओं की नीलामी हो और खिलाडियों की जर्सी न बेची जाएं, ऐसा संभव नहीं है। एडी जियाकोमिन की न्यूयॉर्क रेंजर्स जर्सी इसमें से सबसे पुरानी है, जिसका उपयोग उन्होंने 1965-1967 तक किया था। इसके अलावा, 1988-1989 तक पहनी गई ल्यूक रोबिटेल की लॉस एंजिल्स किंग्स जर्सी भी बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। इस जर्सी पर रोबिटेल के हस्ताक्षर भी हैं, जो इसे और भी खास बनाते हैं।

मुख्य आकर्षण

यह जर्सी है इस नीलामी का मुख्य आकर्षण

वेन ग्रेट्जकी की एडमॉन्टन ऑयलर्स जर्सी इस नीलामी की सबसे खास जर्सी है, जिसकी कीमत सबसे ज्यादा लग सकती है। इसे उन्होंने 1979-1981 तक इस्तेमाल किया था और कई अहम खेलों के दौरान पहना था। यह मेइग्रे द्वारा प्रमाणित है और इसपर ग्रेट्जकी के हस्ताक्षरित भी मौजूद हैं। इसमें 1979 में एडमोंटन शहर की 75वीं वर्षगांठ के लिए लगाया गया स्मारक पैच भी शामिल है। नीलामीघर का अनुमान है कि यह 2.18 करोड़ रुपये में बिक सकती है।

ग्रेट्जकी

ग्रेट्जकी की ये ऐतिहासिक वस्तुएं भी होंगी नीलाम

इस नीलामी में ग्रेट्जकी की कुछ अन्य यादगार चीजें भी बेची जाएंगी। इनमें एडमोंटन ऑइलर्स के 1987-88 सीजन के जोफा दस्ताने शामिल हैं, जिनपर खिलाड़ी के हस्ताक्षर हैं। उम्मीद लगाई जा रही है कि ये 10 लाख रुपये से ज्यादा में बिकेंगे। इसके अलावा, ऑइलर्स के 1983-84 के ऐतिहासिक प्रदर्शन के पहले साल की एक हॉकी स्टिक भी नीलाम की जाएगी, जिसपर ग्रेट्जकी के हस्ताक्षर मौजूद हैं। इस स्टिक की अनुमानित कीमत 13 लाख रुपये तय की गई है।