NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / कुत्ते ने खा लिए 24 मोजे और 43 अन्य चीजें, डॉक्टर भी रह गए दंग
    अगली खबर
    कुत्ते ने खा लिए 24 मोजे और 43 अन्य चीजें, डॉक्टर भी रह गए दंग
    पिल्ले ने निगल लिए 24 मोजे और 43 अन्य चीजें

    कुत्ते ने खा लिए 24 मोजे और 43 अन्य चीजें, डॉक्टर भी रह गए दंग

    लेखन सयाली
    Feb 28, 2025
    11:07 am

    क्या है खबर?

    पालतू कुत्ते बेहद शरारती होते हैं और उन्हें उन चीजों को चबाना पसंद होता है, जो खाने लायक नहीं होतीं। कभी वे चप्पलें चबाते हुए नजर आते हैं तो कभी बच्चों के खिलोने खा जाते हैं।

    हालांकि, अमेरिका के कैलिफोर्निया की रहने वाली महिला के पालतू पिल्ले ने ऐसी-ऐसी वस्तुओं को निगल लिया, जिनकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते।

    दरअसल, इस पिल्ले ने 24 मोजे और 43 चीजों को निगल लिया, जिसके बाद उसकी सर्जरी करवानी पड़ी।

    मामला

    उल्टियां होने पर मालकिन ने फौरन किया अस्पताल का रुख 

    इस पिल्ले का नाम लूना है, जो 7 महीना की है। यह बर्नीज माउंटेन नस्ल का कुत्ता है, जो बड़े आकार के होते हैं और काले, सफेद और नारंगी रंग के होते हैं।

    16 फरवरी को लूना की तबियत खराब हो रही थी और उसे उल्टियां हो रही थीं। इससे परेशान हो कर उसकी मालकिन उसे फौरन जानवरों के डॉक्टर के पास ले गईं।

    इस दौरान, लूना का पेट फूल गया था, जो परेशानी की ओर इशारा कर रहा था।

    सर्जरी

    लूना के पेट से निकलीं बेहद अजीबो-गरीब चीजें

    जांच करने के बाद कोरोना पशु आपातकालीन केंद्र के डॉक्टर ने बताया कि लूना की आंतों में कई कपड़े फंसे हुए थे। इसके कारण उसकी आंतें अवरोधित हो गई थीं और उसे पेट में जटिल दर्द महसूस हो रहा था।

    हालांकि, सर्जरी के जरिए सभी कपड़ों और अन्य वस्तुओं को सफलतापूर्वक निकाल दिया गया था। लूना के पेट से 24 मोजे, 2 हेयर बैंड, एक स्क्रंची और जूते का अंदुरनी हिस्सा भी निकाला गया था।

    तस्वीर

    इंस्टाग्राम पर साझा की गई थी वस्तुओं की तस्वीरें

    पशु चिकित्सालय केंद्र ने पिल्ले की आंत से निकाले गए मोजों की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की थी। इस तस्वीर में सभी कपड़े और अन्य वस्तुएं दिखाई देती हैं, जिन्हें लूना ने निगल लिया था।

    साथ ही, उसकी आंतों का एक्स-रे भी पोस्ट किया गया था, जिससे पता चलता है कि मामला कितना गंभीर था। अब लूना की तबियत बिलकुल ठीक है और सर्जरी के बाद वह खुशी से अपनी पूंछ हिलाती हुई नजर आ रही थी।

    चिकित्सक

    पशु चिकित्सक ने दी ये सलाह

    सर्जरी करने वाले पशु चिकित्सक ने कहा, "यह एक खास पिल्ला है और हमें इसकी कहानी का हिस्सा बनने पर गर्व है।"

    उन्होंने पालतू जानवरों के मालिकों को सलाह दी कि जानवरों में उल्टी, सुस्ती या पेट में कठोरता जैसी लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें।

    इससे इलाज में देरी नहीं होती और जानवरों के बचने व स्वस्थ होने की संभावना भी बढ़ जाती है। यह ध्यान देना जरूरी है कि आपका पालतू जानवर क्या-क्या खाता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अजब-गजब खबरें
    अमेरिका

    ताज़ा खबरें

    बेंगलुरु में आज निकलेगी RCB की 'विक्ट्री परेड', जानिए कब शुरू होगा कार्यक्रम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    पाकिस्तान ने की भारतीय प्रतिनिधिमंडल का कार्यक्रम रद्द करने की कोशिश, मलेशिया ने अनुरोध ठुकराया मलेशिया
    रश्मिका मंदाना खराब अभिनय के लिए होने वाली ट्रोलिंग पर बोलीं- इंसान हूं, बुरा लगता है रश्मिका मंदाना
    दक्षिण कोरिया के नए राष्ट्रपति चुने गए ली-जे म्यांग, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई दक्षिण कोरिया

    अजब-गजब खबरें

    दुनिया के 5 सबसे महंगे बिकने वाले स्नीकर्स, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश  नाइकी
    4 फीट लंबे हैं इस महिला के नाखून, सोशल मीडिया पर जमकर हो रही चर्चा  सोशल मीडिया
    बिना निवासियों वाले इस द्वीप के लिए हो रही मैनेजर की तलाश, मिलेंगे 26 लाख रुपये स्कॉटलैंड
    ऑस्ट्रेलियाई महिला स्विमिंग पूल में सांस रोककर 112.83 मीटर पैदल चली, बनाया विश्व रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया

    अमेरिका

    एलन मस्क को नौकरी से निकालने का अधिकार नहीं, व्हाइट हाउस ने दी सफाई एलन मस्क
    एलन मस्क के DOGE ने पकड़ी करीब 400 लाख करोड़ रुपये की गड़बड़ी, पता लगाना असंभव एलन मस्क
    डोनाल्ड ट्रंप बोले- भारत और प्रधानमंत्री के प्रति सम्मान, लेकिन 182 करोड़ की फंडिंग क्यों? डोनाल्ड ट्रंप
    अमेरिका से निर्वासित पंजाब निवासियों ने चुकाए थे 43 करोड़ रुपये, बर्बाद हुए पंजाब
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025