LOADING...
अमेरिका: 9 की बजाए केवल 5 महीने में पैदा हुआ बच्चा, अब एक साल का हुआ 
5 महीने में हुआ बच्चे का जन्म

अमेरिका: 9 की बजाए केवल 5 महीने में पैदा हुआ बच्चा, अब एक साल का हुआ 

लेखन अंजली
Jul 23, 2025
05:51 pm

क्या है खबर?

अमेरिका के राज्य आयोवा के शहर एंकेनी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बच्चा 5 जुलाई, 2024 को अपने समय से 133 दिन पहले यानी उसका जन्म केवल 21 सप्ताह में ही हो गया था। अब बच्चा 1 साल का हो चुका है और उसे गिनीज बुक वर्ल्ड ऑफ रिकॉर्ड्स की तरफ से 'दुनिया के सबसे प्री-मैच्योर बच्चे' का प्रमाणपत्र मिला है। आइए इस मामले के बारे में विस्तार से जानते हैं।

डॉक्टर्स

3 डॉक्टर्स ने करवाया नैश का जन्म

बच्चे का नाम नैश है, जिसका जन्म एक साल पहले आयोवा में स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ आयोवा हेल्थ केयर में डॉक्टर मलिंडा शेफर, एच. बेनेट स्टीवंस और डॉक्टर एमी स्टैनफोर्ड ने करवाया था। डॉक्टर्स ने बताया कि जन्म के समय नैश का वजन मात्र 285 ग्राम था, जिसका मतलब एक सेब से भी कम और जन्म के तुरंत के बाद ही उसे अस्पताल के लेवल IV NICU (निओनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट) मेें ले जाया गया।

समय

जन्म के 6 महीने बाद मिली नैश और मोली को अस्पताल से छुट्टी 

डॉक्टर स्टैनफोर्ड ने बताया कि इतनी जल्दी जन्मे बच्चे को अत्यधिक विशेष देखभाल, निरंतर निगरानी और बार-बार जांच की जरूरत थी इसलिए 24 घंटे तक नैश के साथ हमारी टीम थी। हालांकि, नैश को शुरूआत में कई गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने आगे बताया कि बीतते समय के साथ नैश की रिकवरी होने लगी थी, जिसने उन्हें काफी हैरान किया। नैश के साथ उसकी मां मोली भी डॉक्टरी निगरानी के लिए अस्पताल में भर्ती रही।

समस्याएं

अब तक कई तकलीफों का सामना कर रहा है नैश

लगभग 6 महीने तक NICU में गहन देखभाल के बाद डॉक्टर्स ने नैश और मोली को घर जाने की अनुमति दे दी। तब से नैश लगातार बेहतर होता जा रहा है, लेकिन उसे अभी भी विकास के लिए अतिरिक्त मदद की जरूरत है। मोली ने बताया, "नैश को अभी भी ऑक्सीजन दी जा रही है और उसे एक फीडिंग ट्यूब भी लगी है। इसके अलावा उसके कान में एक उपकरण भी लगा है क्योंकि उसे कम सुनाई देता है।"

अन्य रिकॉर्ड

नैश से पहले इन बच्चों के नाम था 'दुनिया के सबसे प्री-मैच्योर बच्चे' का रिकॉर्ड

नैश ने 5 महीने के अंदर जन्म लेकर अमेरिका के कर्टिस जी-कीथ मीन्स नामक बच्चे का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जो 5 जुलाई 2020 को बर्मिंघम अस्पताल के अलबामा विश्वविद्यालय में 21 सप्ताह और 1 दिन में जन्मा था। कर्टिस से पहले ये रिकॉर्ड अमेरिका की रिचर्ड स्कॉट विलियम हचिंसन के नाम था, जिनका जन्म 5 जून 2020 को एबॉट नॉर्थवेस्टर्न अस्पताल में 21 सप्ताह 2 दिन में हुआ था।