NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / पोलैंड: 4 घंटों तक बर्फ से भरे डिब्बे में रहा व्यक्ति, बनाया विश्व रिकॉर्ड 
    अगली खबर
    पोलैंड: 4 घंटों तक बर्फ से भरे डिब्बे में रहा व्यक्ति, बनाया विश्व रिकॉर्ड 
    व्यक्ति ने खुद को 4 घंटे बर्फ के डिब्बे में खड़ा रखकर बनाया विश्व रिकॉर्ड

    पोलैंड: 4 घंटों तक बर्फ से भरे डिब्बे में रहा व्यक्ति, बनाया विश्व रिकॉर्ड 

    लेखन सयाली
    Apr 20, 2024
    03:22 pm

    क्या है खबर?

    बर्फीले पानी में कुछ मिनट के लिए ही बैठना लोगों के लिए लगभग नामुमकिन होता है।

    हालांकि, कुछ लोगों का जज्बा उन्हें घंटों बर्फीले पानी में बैठने के लिए भी प्रेरित कर सकता है।

    इसी कड़ी में यूरोप के रहने वाले एक व्यक्ति ने 4 घंटों तक बर्फ से भरे डिब्बे में खड़े रहकर विश्व रिकॉर्ड बनाया है।

    उनके इस हैरतअंगेज कारनामे से उनका नाम गिनीज बुक में दर्ज हो गया है।

    आइए पूरी खबर को विस्तार से जानते हैं।

    रिकॉर्ड

    53 वर्ष की उम्र में लुकासेज ने बनाया यह रिकॉर्ड 

    यूरोप के देश पोलैंड के रहने वाले 53 वर्षीय लुकासेज सजपुनर 4 घंटे 2 मिनट की अवधि तक बर्फ से भरे हुए डिब्बे में खड़े रहे।

    उन्होंने पिछले रिकॉर्ड से करीब 50 मिनट ज्यादा बर्फ में खड़े रहकर यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

    इससे पहले यह रिकॉर्ड पोलैंड की कटारजीना जकुबोव्स्का नामक महिला के नाम दर्ज था, जो 3 घंटे 6 मिनट 45 सेकंड तक बर्फ से भरे डिब्बे में खड़ी रही थीं।

    तैयारी

    रिकॉर्ड बनाते वक्त पहने थे केवल शॉर्ट्स 

    इस रिकॉर्ड को बनाने के लिए लुकासेज के सिर और गर्दन के अलावा शरीर के सभी अंग पूरी तरह से बर्फ में ढंके हुए थे।

    उन्होंने तैराकी वाले शॉर्ट्स के अलावा कोई भी कपडा नहीं पहना हुआ था।

    लुकासेज ने रिकॉर्ड बनाते वक्त अपने ठंड से किटकिटाते दांतों को नुकसान से बचाने के लिए एक माउथगार्ड भी पहना था।

    आइस बॉक्स में रहते समय उनके शरीर के तापमान को लगातार नापा जा रहा था।

    बयान

    रिकॉर्ड के दौरान लुकासेज को हुई थी असुविधा 

    लुकासेज ने कहा कि उन्होंने 'वालरियुसेस' के अपने प्यार के चलते इस रिकॉर्ड को तोड़ने का फैसला किया था।

    वालरियुसेस शब्द का इस्तेमाल कोल्ड-एक्सपोजर उत्साही लोगों का वर्णन करने के लिए किया जाता है।

    उन्होंने बताया कि उन्हें रिकॉर्ड की शुरुआत में धीरे-धीरे परेशानी होना शुरू हो गई थी, जो अंत तक असहनीय के स्तर पर पहुंच गई।

    वह पोलिश वालरस चैंपियनशिप में दूसरा स्थान हासिल कर चुके हैं, जहां वह 4 घंटे तक ठंडे पानी में रहे थे।

    लुकासेज

    शॉर्ट्स पहनकर चढ़ चुके हैं पोलैंड की सबसे ऊंची चोटियां 

    लुकासेज 'लेक ऑफ एंजल्स' अभियान के सह-आयोजक हैं, जिसमें वह और उनके साथी हर महीने में 1 बार टार्नोब्रेजेग झील में सूर्योदय के समय डुबकी लगाते हैं।

    ऐसा करके वे हाउस ऑफ एंजल्स धर्मशाला के कैंसर पीड़ित बच्चों को दान करने के लिए पैसे जुटाते हैं। लुकासेज का कहना है कि ऐसी चुनौतियां उन्हें जीवित महसूस करवाती हैं।

    इससे पहले वह पोलैंड की 4 सबसे ऊंची पर्वत चोटियों पर केवल शॉर्ट्स पहनकर चढ़ चुके हैं।

    पूर्व रिकॉर्ड 

    कई सालों से पोलैंड के लोगों के नाम दर्ज है यह रिकॉर्ड 

    पिछले कुछ सालों से यह रिकॉर्ड पोलैंड के लोगों के नाम ही दर्ज है। इनमें पिछले 3 पुरुष रिकॉर्ड धारक और एक महिला रिकॉर्ड धारक शामिल हैं।

    लुकासेज से पहले कटारजीना नामक महिला ने 3 घंटे से अधिक समय तक बर्फ के डिब्बे में रहकर यह रिकॉर्ड बनाया था।

    उनसे पहले यह रिकॉर्ड क्रिज्सटॉफ गजेवस्की के नाम दर्ज था। वह 3 घंटे 11 मिनट 27 सेकंड तक बर्फ के डिब्बे में खड़े रहे थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पोलैंड
    यूरोप
    अजब-गजब खबरें
    गिनीज बुक

    ताज़ा खबरें

    IPL: सबसे ज्यादा फाइनल मैचों की मेजबानी कर चुके हैं ये मैदान इंडियन प्रीमियर लीग
    प्रधानमंत्री मोदी ने जर्मनी के नए चांसलर फ्रेडरिक मर्ज को दी बधाई, जानिए क्या कहा नरेंद्र मोदी
    सुजुकी मोटरसाइकिल हरियाणा में बना रही नया प्लांट, 1,200 करोड़ होंगे खर्च  सुजुकी मोटरसाइकिल भारत
    कान्स 2025: कौन हैं अभिनेत्री रुचि गुज्जर, जिन्होंने रेड कार्पेट पर पहना प्रधानमंत्री मोदी वाला नेकलेस? कान्स फिल्म फेस्टिवल

    पोलैंड

    बंजी जंपिंग के दौरान हवा में रस्सी खुलने से ज़मीन पर गिरा व्यक्ति, देखें वीडियो वायरल अजब-गजब खबरें
    यह है दुनिया का सबसे छोटा घोड़ा, गिनीज़ बुक में शामिल हुआ नाम अजब-गजब
    आंखों में ब्लैक टैटू बनवाना मॉडल को पड़ा भारी, गंवा बैठी आंखों की रोशनी अजब-गजब खबरें
    COP26: बिजली उत्पादन के लिए कोयले का इस्तेमाल रोकने पर सहमत हुए 40 से अधिक देश जलवायु परिवर्तन

    यूरोप

    क्रोएशिया ने अपनाई यूरो मुद्रा, यूरोप के फ्री पासपोर्ट क्लब में भी शामिल यूरोपीय संघ
    फोर्ड भी करेगी 3,200 कर्मचारियों की छंटनी, इस विभाग पर पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव फोर्ड मोटर्स
    इजरायल: बेल्जियम की दंपत्ति बच्चे को काउंटर पर छोड़कर खुद विमान में चढ़ी, जानें कारण  इजरायल
    एयर इंडिया के बाद इंडिगो ने दिया 500 विमानों का ऑर्डर, टर्किश एयरलाइन से मिलाया हाथ इंडिगो

    अजब-गजब खबरें

    क्या है टिक-टॉक का 'क्रोमिंग ट्रेंड', जिसके कारण 11 वर्षीय बच्चे की हुई मौत? यूनाइटेड किंगडम (UK)
    अमेरिका: किताबों के बदले पैसे नहीं बिल्लियों की तस्वीरें मांग रही यह लाइब्रेरी, जानिये वजह  अमेरिका
    ऑस्ट्रेलिया में उगाई गई दुनिया की सबसे बड़ी ब्लूबेरी, बना विश्व रिकॉर्ड  ऑस्ट्रेलिया
    अमेरिका: सिरदर्द से परेशान था शख्स, जांच की तो दिमाग में मिले टेपवर्म के अंडे  अमेरिका

    गिनीज बुक

    इस व्यक्ति की थी मानव इतिहास में सबसे लंबी नाक, 300 साल से बरकरार है रिकॉर्ड  इंग्लैंड
    चीन: 4 फुट से लंबा है 'दुनिया का सबसे बड़ा इंस्टेंट नूडल कप', बेझिझक खाइये चीन समाचार
    जर्मनी: किशोर ने हवा में कलाबाजी करते हुए पैरों से फोड़े गुब्बारे, बनाया विश्व रिकॉर्ड जर्मनी
    सिंगापुर: इस आदमी ने पानी के अंदर हल किया रुबिक क्यूब, बना दिया यह विश्व रिकॉर्ड सिंगापुर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025