NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / ब्रिटेन के व्यक्ति ने स्कीइंग कर 18,000 फीट ऊंचे पहाड़ से लगाई छलांग, तोड़ा विश्व रिकॉर्ड 
    अगली खबर
    ब्रिटेन के व्यक्ति ने स्कीइंग कर 18,000 फीट ऊंचे पहाड़ से लगाई छलांग, तोड़ा विश्व रिकॉर्ड 
    व्यक्ति ने 18,000 फीट लंबी पहाड़ी से लगाई छलांग

    ब्रिटेन के व्यक्ति ने स्कीइंग कर 18,000 फीट ऊंचे पहाड़ से लगाई छलांग, तोड़ा विश्व रिकॉर्ड 

    लेखन सयाली
    Aug 17, 2024
    11:37 am

    क्या है खबर?

    दुनिया में कई ऐसे साहसी लोग हैं, जो अपना नाम रोशन करने के लिए हैरतअंगेज कारनामे कर डालते हैं।

    इसी कड़ी में ब्रिटेन के एक निडर व्यक्ति ने नेपाल में हिमालय पर्वत से स्कीइंग करते हुए बड़ी छलांग लगाई है।

    इस व्यक्ति का नाम जोशुआ ब्रेग्मेन है और उनकी उम्र 34 साल है। अपने इस प्रयास के जरिए जोशुआ ने दुनिया की सबसे ऊंची स्की-बेस जंप का नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है।

    स्कीइंग

    जोशुआ ने 18,753 फीट ऊंची पहाड़ी से की स्की-बेस जंप

    जोशुआ ने जिस पर्वत से स्कीइंग करते हुए छलांग लगाई है, उसका नाम मेरा पीक है। मेरा पीक की ऊंचाई 18,753 फीट यानि 5,716 मीटर है।

    स्की करने के बाद जोशुआ पैराशूट के जरिए जमीन पर उतरे थे। जैसा कि नाम से पता चलता है, स्की-बेस जंपिंग में स्कीइंग और बेस जंपिंग खेलों का संयोजन होता है।

    इसमें व्यक्ति पहले कुछ दूरी तक पहाड़ पर स्की करता है, फिर उससे छलांग लगाता है।

    जोशुआ

    2 हफ्ते पहले से ही शुरू हो गई थी रिकॉर्ड बनाने की तैयारी

    जोशुआ को हमेशा से ही साहसिक गतिविधियां करना पसंद है और वह अपना जीवन एक वैन में बिताते हैं।

    उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर 2 हफ्ते पहले से ही रिकॉर्ड प्रयास की तैयारी शुरू कर दी थी।

    इसके लिए उन्होंने पहले मेरा पीक तक हाइकिंग की, इतनी ऊंचाई पर कैंपिंग की और उस पहाड़ी की सफाई भी की।

    जोशुआ ने अब इस हैरतअंगेज कारनामे के जरिए गिनीज बुक में अपना नाम दर्ज करवा लिया है।

    प्रयास

    मानव तस्करी के बारे में जागरूकता फैलाना चाहते थे जोशुआ

    जोशुआ अपने इस रिकॉर्ड के जरिए एक चैरिटी (दान) के लिए पैसे जुटाना चाहते थे। उनका मकसद नेपाल में होने वाली मानव तस्करी की समस्या के बारे में जागरूकता फैलाना भी था।

    जब जोशुआ और उनके साथी अपने पहले संभावित स्की स्पॉट पर पहुंचे, तो उन्हें एक बड़ी चट्टानी ढलान दिखाई दी। इसके बाद उन्हें लगा की उनका प्रयास असफल हो गया है और उन्हें अगले साल दोबारा कोशिश करनी होगी।

    हालांकि, उन्हें जल्द ही आशा की किरण नजर आई।

    ट्विटर पोस्ट

    देखिए जोशुआ का स्की करने का वीडियो

    New record: Highest altitude Ski-BASE jump - 5,716 m (18,753 ft) achieved by Joshua Bregmen (UK) in Solukhum, Nepal ⛷ pic.twitter.com/uJBCt6HIvT

    — Guinness World Records (@GWR) August 16, 2024

    परेशानी

    जोशुआ को स्की करने से पहले झेलनी पड़ी थी कई परेशानियां

    कुछ देर के बाद ही जोशुआ को स्की करने के लिए सही ढलान मिल गई, जिसे पहले उन्होंने साफ किया।

    जोशुआ ने बताया, "हम सभी ने इस रिकॉर्ड को बनाने के लिए बहुत मेहनत की है। ऑक्सीजन की कमी, लगातार सिरदर्द और लगभग 6,000 मीटर की ऊंचाई पर सोने से शरीर कमजोर हो गया था।"

    2 दिन बाद जोशुआ ने स्की करते हुए छलांग लगाई और 2019 में बनाया गया पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।

    जानकारी

    जोशुआ ने उठाया रिकॉर्ड प्रयास का पूरा खर्च 

    जोशुआ ने इस रिकॉर्ड को बनाने का पूरा खर्च खुद उठाया था। उन्होंने अपने दोस्तों से सेकेंड-हैंड स्की उपकरण उधार लिए थे और सस्ते कपड़े पहने थे। जोशुआ ने कहा, " कुछ कर दिखाने के लिए महंगी चीजों की नहीं, साहस की जरूर होती है।"

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ब्रिटेन
    नेपाल
    गिनीज बुक

    ताज़ा खबरें

    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव
    असम में विदेशी बताकर लोगों को जबरन बांग्लादेश भेजे जाने के मामले क्या हैं? असम

    ब्रिटेन

    विकिलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे की अमेरिका प्रत्यर्पण रोकने की अंतिम कोशिश, लंदन हाई कोर्ट पहुंचे विकिलीक्स
    शमीमा बेगम को नहीं मिलेगी ब्रिटिश नागरिकता, ISIS में शामिल होने के लिए छोड़ा था देश सीरिया
    यमन में हूती विद्रोहियों के 18 ठिकानों पर बड़ा हमला, अमेरिका-ब्रिटेन ने की संयुक्त कार्रवाई अमेरिका
    कौन हैं भारतीय मूल की ब्रिटिश लेखिका निताशा कौल, जिन्हें भारत में प्रवेश से रोका गया? कर्नाटक सरकार

    नेपाल

    नेपाल: नेपाली कांग्रेस के रामचंद्र पौडेल राष्ट्रपति निर्वाचित, बनेंगे देश के तीसरे राष्ट्रपति नेपाली कांग्रेस
    अमृतपाल सिंह की तलाश पांचवें दिन भी जारी, भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ाई गई निगरानी पंजाब पुलिस
    एयर इंडिया और नेपाल एयरलाइंस के विमान आसमान में टकराने से बचे, 2 ATC अधिकारी निलंबित  विमान दुर्घटना
    नेपाली प्रधानमंत्री प्रचंड इसी महीने आ सकते हैं भारत, बिजली समझौते पर करना चाहते हैं बात नई दिल्ली

    गिनीज बुक

    तीखी मिर्च से लेकर पहनने योग्य केक तक, 2023 में इन गिनीज रिकॉर्ड्स ने खींचा ध्यान  अजब-गजब खबरें
    2023 में गिनीज बुक में दर्ज हुए मानव शरीर से संबंधित ये 5 अनोखे रिकॉर्ड अजब-गजब खबरें
    चीन के हार्बिन पार्क ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, जीता सबसे बड़े अस्थायी 'बर्फीले पार्क' का खिताब चीन समाचार
    भारतीय व्यक्ति ने लगातार 55 घंटे तक पंचिंग बैग पर मुक्केबाजी की, विश्व रिकॉर्ड बनाया पुणे
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025