NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / अमेरिका: यह हवाई अड्डा दे रहा 'चांद और मंगल पर जाने' का मौका, यात्री उठाएं लुफ्त 
    अगली खबर
    अमेरिका: यह हवाई अड्डा दे रहा 'चांद और मंगल पर जाने' का मौका, यात्री उठाएं लुफ्त 
    मेन हवाई अड्डा यात्रियों को दे रहा चांद पर 'जाने' का मौका

    अमेरिका: यह हवाई अड्डा दे रहा 'चांद और मंगल पर जाने' का मौका, यात्री उठाएं लुफ्त 

    लेखन सयाली
    Apr 01, 2024
    03:18 pm

    क्या है खबर?

    बचपन में आपने बुजुर्गों से चांद की कहानियां तो सुनी ही होंगी? चांद पर जाना हर किसी का सपना होता है, जिसे पूरा करना बेहद मुश्किल है।

    हालांकि, अमेरिका के मेन में स्थित हवाई अड्डे ने यात्रियों को चांद और मंगल पर 'भेजने' के लिए नई जगह जोड़ दी है।

    यह हवाई अड्डा अपने यात्रियों को चांद और मंगल ग्रह की यात्रा का अनोखा मौका दे रहा है। आइए इस खबर को विस्तार से जानते हैं।

    मामला 

    प्रदर्शनी में रखा गया है चांद का टुकड़ा 

    अमेरिका के मेन में स्थित पोर्टलैंड इंटरनेशनल जेटपोर्ट अपने यात्रियों को चांद पर 'जाने' का अनुभव प्रदान कर रहा है। इस हवाई अड्डे में धरती पर मौजूद चांद का दूसरा सबसे बड़ा टुकड़ा रखा गया है।

    यह टुकड़ा 'फ्लाई मी टू द मून' नामक एक नई प्रदर्शनी का हिस्सा है, जो 26 मार्च को जनता के लिए खोली गई थी। चंद्रमा का यह दुर्लभ टुकड़ा मेन मिनरल एंड जेम म्यूजियम (MMGM) से उधार लिया गया है।

    टुकड़ा 

    42.6 किलो है इस टुकड़े का वजन 

    चंद्रमा के इस टुकड़े का वजन लगभग 94 पाउंड (42.6 किलोग्राम) है। बताया जा रहा है कि चांद से एक क्षुद्रग्रह टकरा गया था, जिसके कारण यह टुकड़ा धरती पर गिर गया था।

    यह 2021 में लीबिया में पाया गया था। हालांकि, इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है कि यह टुकड़ा पृथ्वी पर कब गिरा।

    यह टुकड़ा आमतौर पर पोर्टलैंड से लगभग 112 किलोमीटर दूर मेन के पश्चिमी पहाड़ों के बेथेल संग्रहालय में प्रदर्शित किया जाता है।

    मंगल 

    चांद के साथ-साथ मंगल ग्रह का टुकड़ा भी मौजूद 

    इस चांद के टुकड़े के साथ ही यहां पर मंगल ग्रह का टुकड़ा भी मौजूद है। यह अभी तक खोजे गए सबसे सुंदर अलौकिक पदार्थ के नमूनों में से एक है।

    जेटपोर्ट और MMGM ने मिलकर कहा है कि चंद्रमा के इस टुकड़े को एडवर्ड मंच के 'द स्क्रीम' चित्र के समान दिखने के लिए पसंद किया जाता है।

    यह उल्कापिंड इसमें मौजूद 3 गोलाकार गहराईयों के कारण चिल्लाते हुए व्यक्ति के समान दिखाई देता है।

    हवाई अड्डा 

    न्यूयॉर्क के निवासी ने खोजे थे ये उल्कापिंड 

    न्यूयॉर्क के एक संगीत कार्यकारी डैरिल पिट ने इन उल्कापिंडों को खोजा था। उन्होंने कहा कि उन्हें पोर्टलैंड इंटरनेशनल जेटपोर्ट पसंद है और यह MMGM के इन उल्कापिंडों को प्रदर्शित करने के लिए अच्छी जगह है।

    मेन हवाई अड्डे के निदेशक पॉल ब्रैडबरी ने कहा, "हम जेटपोर्ट पर 'फ्लाई मी टू द मून' प्रदर्शनी लगाकर बेहद रोमांचित हैं। हम मेन के अनूठे पहलुओं का जश्न मनाना पसंद करते हैं और MMGM निश्चित रूप से उनमें से एक है।"

    अवधि 

    5 साल तक हवाई अड्डे पर मौजूद रहेगी प्रदर्शनी 

    डैरिल पिट का कहना है कि मेन हवाई अड्डे में 'फ्लाई मी टू द मून' प्रदर्शनी 5 साल तक लगी रहने वाली है, जिसे यात्री आकर देख सकते हैं।

    उन्होंने बताया कि पृथ्वी पर चंद्रमा का लगभग 1,360 किलोग्राम हिस्सा मौजूद है, जिसमें अपोलो मिशन के दौरान वापस लाए गए नमूने भी शामिल हैं।

    पिट ने कहा कि अब तक पृथ्वी पर मंगल ग्रह के केवल आधा टन नमूने हैं, जिनमें से एक मेन हवाई अड्डे पर प्रदर्शित है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अमेरिका
    अजब-गजब खबरें
    मंगल ग्रह

    ताज़ा खबरें

    'मालिक' का पहला मोशन पोस्टर जारी, गैंगस्टर बन धमाल मचाएंगे राजकुमार राव राजकुमार राव
    पाकिस्तान में कराची की जेल से 200 से अधिक कैदी फरार, शहर में दहशत पाकिस्तान समाचार
    विनफास्ट इन गाड़ियों के साथ करेगी भारत में प्रवेश, जानिए कब शुरू होगी बुकिंग  विनफास्ट
    कौन थे टीवी अभिनेता विभु राघवे, जिनकी कैंसर के कारण हो गई मौत? सेलिब्रिटी की मौत

    अमेरिका

    अमेरिका: न्यूयॉर्क में अवसाद ग्रस्त कार्टूनिस्ट ने 15वीं मंजिल से कूदकर जान दी न्यूयॉर्क शहर
    अमेरिका: गोताखोर को इंडियाना झील में मिलीं लगभग 200 ऐपल वॉच  अजब-गजब खबरें
    अमेरिका: राष्ट्रपति चुनाव की रेस से अपना नाम वापस ले सकती हैं निक्की हेली- रिपोर्ट निक्की हेली
    अमेरिका: फिलाडेल्फिया के बस स्टॉप पर छात्रों पर अंधाधुंध गोलीबारी, 8 घायल पेंसिल्वेनिया

    अजब-गजब खबरें

    हैरी पॉटर सीरीज की दुर्लभ किताब हुई नीलाम, लगभग 8 लाख रुपये में बिकी यूनाइटेड किंगडम (UK)
    दिल्ली: युवक ने 'बॉडी बनाने' के लिए निगले 39 सिक्के और 37 चुंबक दिल्ली
    ऑस्ट्रेलिया: महिला ने 28 दिनों तक बर्फ पर दौड़कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया
    अमेरिका: पैनकेक की थीम पर बना मिल रहा किराये पर, जानें क्या है खास अमेरिका

    मंगल ग्रह

    NASA और SpaceX ने पूरी की मानवयुक्त मिशन लॉन्च करने की तैयारी, यहां जाने सबकुछ रूस समाचार
    मंगल ग्रह पर पहली बार हेलीकॉप्टर उड़ाने वाली है NASA, यह है पूरा मिशन टेक्नोलॉजी
    मंगल ग्रह की सतह पर उतरा NASA का पर्सिवियरेंस रोवर, भेजी पहली तस्वीर टेक्नोलॉजी
    आखिर मंगल ग्रह वैज्ञानिकों को इतना क्यों लुभाता है? अमेरिका
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025