NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / मध्य प्रदेश: ग्रामीणों ने बीमार तेंदुए को किया परेशान, वीडियो हो रहा वायरल
    अगली खबर
    मध्य प्रदेश: ग्रामीणों ने बीमार तेंदुए को किया परेशान, वीडियो हो रहा वायरल
    ग्रामीणों ने बीमार तेंदुए के साथ ली सेल्फी

    मध्य प्रदेश: ग्रामीणों ने बीमार तेंदुए को किया परेशान, वीडियो हो रहा वायरल

    लेखन अंजली
    Aug 30, 2023
    08:18 pm

    क्या है खबर?

    मध्य प्रदेश के देवास जिले में बीमार तेंदुए को कुछ ग्रामीणों के दुर्व्यवहार का शिकार होना पड़ा।

    घटना का वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि लोग कैसे तेंदुए के साथ सेल्फी ले रहे हैं और उसकी पीठ पर बैठने की कोशिश कर रहे हैं।

    हालांकि, कुछ समय के बाद ही वन विभाग के अधिकारियों ने तेंदुए को रेसक्यू कर लिया और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है।

    मामला

    क्या है मामला?

    इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर इकलेरा गांव में वन क्षेत्र के बाहर तेंदुए को देखकर ग्रामीण सबसे पहले डर गए।

    हालांकि, जब उन्होंने देखा कि तेंदुआ आक्रामक नहीं था तो उन्होंने उसे घेर लिया और उसे परेशान करना शुरू कर दिया।

    जैसे ही वन विभाग को तेंदुए के बारे में सूचना मिली तो वे उसके बचाव के लिए मौके पर पहुंचे।

    बयान

    बीमारी तेंदुए के किए जा रहे हैं स्वास्थ्य परिक्षण

    वन अधिकारी संतोष शुक्ला ने बताया कि टीम 2 साल के तेंदुए को इलाज के लिए भोपाल के वन विहार ले गई है।

    उन्होंने आगे बताया कि एक पशु चिकित्सक ने जानवर की चिकित्सीय जांच भी की।

    अधिकारी ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि तेंदुए को आगे के इलाज के लिए बुधवार की सुबह इंदौर चिड़ियाघर में स्थानांतरित कर दिया गया। तेंदुए को 24 घंटे तक निगरानी में रखा गया और उसके स्वास्थ्य परीक्षण किए जा रहे हैं।

    अन्य मामला

    हाल ही में अधिकारियों को मिले 1 तेंदुए और 2 शावकों के शव

    एक अन्य मामले में महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में जंगली सूअरों के शिकार के लिए बिछाए गए बिजली के तारों के संपर्क में आने से एक मादा तेंदुए और उसके 2 शावकों की मौत हो गई।

    एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना तब सामने आई जब एक चरवाहे ने सोमवार को वन अधिकारियों को जिले के देवरी वन क्षेत्र में हवा में फैली दुर्गंध के बारे में सूचित किया।

    घटना

    अवैध शिकार के लिए इस्तेमाल होने वाली तारों के कारण हुई मौत

    अधिकारी ने बताया कि वन विभाग की तलाशी में एक तेंदुए और 2 शावकों के शव मिले।

    उन्होंने बताया कि अधिकारियों को मौके पर अवैध शिकार के लिए इस्तेमाल किए गए बिजली के तार भी मिले।

    एक गुप्त सूचना पर काम करते हुए वन अधिकारियों ने भोयारटोला और मेहताखेड़ा गांवों से 8 लोगों को हिरासत में लिया और बाद में 4 को गिरफ्तार कर लिया।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मध्य प्रदेश
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप और पुतिन की फोन पर बातचीत, भारत-पाकिस्तान विवाद पर भी हुई चर्चा डोनाल्ड ट्रंप
    अमेरिका की यात्रा नहीं कर सकेंगे इन 12 देशों के यात्री, ट्रंप ने क्यों लगाया प्रतिबंध?  डोनाल्ड ट्रंप
    जीमेल पर कैसे शेड्यूल करें कोई ईमेल? यहां जानिए तरीका जीमेल
    अब टीम्स और ड्राइव से जुड़ सकेगा ChatGPT, सीधे देगा जवाब और फाइलों की जानकारी OpenAI

    मध्य प्रदेश

    'एमपी में का बा': पेशाब कांड के विरोध के लिए गायक नेहा राठौड़ पर मामला दर्ज भोपाल
    मध्य प्रदेश: पिता ने खेती और सिलाई कर पढ़ाया, बेटे ने डिप्टी कलेक्टर बनकर बदली किस्मत मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग
    मध्य प्रदेश: एक और वायरल वीडियो में पीड़ित से चटवाए तलवे, 2 आरोपी गिरफ्तार  वायरल वीडियो
    कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के खिलाफ केस दर्ज, RSS की छवि धूमिल करने का आरोप  दिग्विजय सिंह

    अजब-गजब खबरें

    कनाडा: डोनियर सैंडविच पोशाक की 10 लाख रुपये में हुई नीलामी कनाडा
    दुनिया के सबसे बड़े कॉमिक संग्रह के मालिक ने बनाया रिकॉर्ड, पढ़ी तकरीबन 1 लाख कॉमिक्स गिनीज बुक
    आंध्र प्रदेश: डॉक्टर ने सीजेरियन ऑपरेशन के बाद महिला के पेट में छोड़ दी कैंची आंध्र प्रदेश
    बेंगलुरू में आज 'जीरो शैडो डे', नहीं दिखेगी किसी भी चीज की परछाई बेंगलुरु
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025