NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / अमेरिका: महिला ने छोटी-सी बात को लेकर किया हर्शे कंपनी पर मुकदमा, आप भी जानिए 
    अगली खबर
    अमेरिका: महिला ने छोटी-सी बात को लेकर किया हर्शे कंपनी पर मुकदमा, आप भी जानिए 
    फ्लोरिडा की महिला ने हर्शे कंपनी पर किया मुकदमा

    अमेरिका: महिला ने छोटी-सी बात को लेकर किया हर्शे कंपनी पर मुकदमा, आप भी जानिए 

    लेखन अंजली
    Dec 30, 2023
    01:54 pm

    क्या है खबर?

    अमूमन लोग किसी खाद सामग्री के पैकेट पर बने चित्र जैसी चीज न निकलने पर उसे नजरअंदाज करके सामग्री का उपयोग कर लेते हैं, लेकिन अमेरिका के राज्य फ्लोरिडा की रहने वाली एक महिला ने इसी बात को लेकर हर्शे कंपनी पर मुकदमा कर दिया है।

    महिला का कहना है कि कंपनी के हैलोवीन थीम वाले केक के पैकट पर जैसा केक दिखाया गया है, वैसा उसमें से नहीं निकला।

    आइए पूरा मामला जानते हैं।

    मामला

    क्या है मामला? 

    हर्शे एक अमेरिकी कन्फेक्शनरी कंपनी है, जो कि तरह-तरह की चॉकलेट, केक और टोफी बनाती है।

    हाल ही में सिंथिया नामक महिला ने इस कंपनी पर भ्रामक चॉकलेट और केक बेचने का मुकदमा दर्ज करवाया है और उससे 5 मिलियन डॉलर की मांग की है।

    सिंथिया के मुताबिक, उसने हैलोवीन के समय हर्शे की विभिन्न चॉकलेट और केक उनके पैकेट पर बने डिजाइन को देखकर ली थी और उन्हें खोलने पर उसे बहुत आहत पहुंची।

    आरोप

    सिंथिया ने कंपनी पर भ्रामक प्रचार करने का लगाया आरोप

    स्काई न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, सिंथिया का कहना है कि एल्डी सुपरमार्केट में हर्शे के हैलोवीन थीम के पीनट बटर वाले केक के पैकेट ने उसे आकर्षित किया, जिसकी कीमत 4.49 मिलियन थी और उसने उसे तुरंत खरीद लिया।

    हालांकि, पैकेट खोलने पर केक पर कोई डिजाइन नहीं मिला। इसलिए उसने कंपनी पर भ्रामक प्रचार का आरोप लगाया है।

    उन्होंने आगे कहा कि कंपनी ने पैकेजिंग पर मौजूद तस्वीरों से उपभोक्ताओं को धोखे में रखा और गुमराह किया है।

    बयान

    कंपनी ने हमेशा लोगों को धोखे में रखा सिंथिया

    सिंथिया ने न केवल हर्शे के हैलोवीन थीम वाले केक को लेकर ये आरोप लगाए है, बल्कि उन्होंने एक और उत्पाद का भी उदाहरण पेश किया, जो कि फुटबॉल थीम पर था।

    सिंथिया ने बताया कि उसने पहले हर्शे के कई चॉकलेट और केक खरीदें, लेकिन कंपनी की खास थीम पर बनाई गई चीजें वैसी नहीं दिखती हैं, जैसे कि उनके पैकेट पर दिखाई जाती हैं। इस वजह से उनके लिए कंपनी पर मुकदमा करना जरूरी हो गया है।

    बयान

    यह सिर्फ मेरी लड़ाई नहीं, बल्कि हर फ्लोरिडावासी की है- सिंथिया

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिंथिया का यह भी कहना है कि यह लड़ाई और हर्जाना सिर्फ उसके लिए नहीं है। यह तो फ्लोरिडा के हर उस व्यक्ति के लिए है, जिसने हर्शे के हैलोवीन थीम वाले केक, स्नोमैन थीम वाली चॉकलेट या फुटबॉल की थीम वाला केक आदि खरीदें।

    हालांकि, अब तक कंपनी की तरफ से इस मामले को लेकर कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अमेरिका
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    हुंडई की गाड़ियों पर बढ़ गई छूट, जून महीने में 1 लाख रुपये तक की बचत  हुंडई मोटर कंपनी
    चंद्रमा के उत्तरी हिस्से में लैंडिंग की तैयारी में जापानी कंपनी, 6 जून को उतरेगा लैंडर  जापान
    'भूल चूक माफ' ने पार किया 60 करोड़ रुपये का आंकड़ा, 11वें दिन रहा ऐसा हाल  राजकुमार राव
    जासूसी के आरोप में पंजाब से व्यक्ति गिरफ्तार, 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान लीक की जानकारी पाकिस्तान समाचार

    अमेरिका

    कोरोना: 3 साल बाद भी राहत नहीं; JN.1 वेरिएंट भारत पहुंचा, अमेरिका में HV.1 का खतरा कोरोना का नया स्ट्रेन
    अमेरिका: 'मरने' के 24 मिनट बाद जिंदा हुई महिला, बयां किया इस अंंतराल का अनुभव अजब-गजब खबरें
    पन्नू की हत्या की साजिश के आरोपी निखिल गुप्ता सुप्रीम कोर्ट पहुंचे, जान का खतरा बताया खालिस्तान
    भारतीय-अमेरिकी सांसदों की चेतावनी, बोले- पन्नू मामले में संबंधों को पहुंच सकता है नुकसान खालिस्तान

    अजब-गजब खबरें

    चीन: बढ़ती उम्र से जुड़े प्रभावों को उलट सकती है हाइड्रोजन, वैज्ञानिकों के तैयार की थेरेपी चीन समाचार
    2023 के 5 सबसे अजीब विश्व रिकॉर्ड, शरीर पर आग लगाकर भागने का रिकॉर्ड शामिल गिनीज बुक
    लखनऊ: 24 घंटे से पेड़ पर फंसा हुआ था कौआ, पुलिस ने क्रेन बुलाकर बचाया लखनऊ
    अमेरिका: 15 साल पहले व्यक्ति की आंख में फंसा था लकड़ी का टुकड़ा, अब चला पता  अमेरिका
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025