NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / अमेरिका: निगलने की दिक्कत लेकर अस्पताल पहुंचा 14 वर्षीय लड़का, वोकल कॉर्ड में फंसा था सिक्का 
    अगली खबर
    अमेरिका: निगलने की दिक्कत लेकर अस्पताल पहुंचा 14 वर्षीय लड़का, वोकल कॉर्ड में फंसा था सिक्का 
    डॉक्टर ने किशोर के वोकल कॉर्ड के पास से निकाला सिक्का

    अमेरिका: निगलने की दिक्कत लेकर अस्पताल पहुंचा 14 वर्षीय लड़का, वोकल कॉर्ड में फंसा था सिक्का 

    लेखन अंजली
    Apr 10, 2024
    02:41 pm

    क्या है खबर?

    अमेरिका के राज्य कैलिफोर्निया से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है।

    यहां एक 14 वर्षीय बच्चे को निगलने में दिक्कत हो रही थी, जिसके समाधान के लिए वह डॉक्टर के पास गया।

    डॉक्टर ने बच्चे के कुछ टेस्ट करवाएं, जिनकी रिपोर्ट देखकर वह हैरान रह गए।

    रिपोर्ट में बच्चे के वोकल कॉर्ड में एक सिक्का दिखा, जिसके बाद उसका ऑपरेशन किया गया है।

    आइए पूरा मामला जानते हैं।

    मामला

    क्या है मामला?

    जब बच्चे गलती से कोई अखाद्य वस्तु निगल लेते हैं तो वह पेट से होती हुई सुरक्षित रूप से बाहर निकल जाती है, लेकिन कैलिफोर्निया के 14 वर्षीय बच्चे द्वारा निगला सिक्का पेट की बजाय उसके सबग्लॉटिस में फंस गया।

    बता दें कि सबग्लॉटिस वोकल कॉर्ड और श्वसनली के बीच में मौजूद एक छोटा-सा हिस्सा होता है। इसके कारण बच्चे को खाना निगलने में दिक्कत हो रही है।

    इसके बाद वह समस्या के इलाज के लिए अपने नजदीकी अस्पताल गया।

    जांच

    CT स्कैन में बच्चे के शरीर में दिखा सिक्का

    अस्पताल में डॉक्टर ने बच्चे का CT स्कैन किया, जिसके बाद उन्हें उसके वोकल कॉर्ड के पास सिक्का जैसा कुछ दिखा।

    मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों ने तुरंत ऑपरेशन करने का फैसला किया।

    बच्चे के गले में वीडियो कैमरा और लाइट वाला ट्यूब डालकर ये देखने की कोशिश की गई कि सिक्का कितना अंदर घुस गया है और फिर इसी ट्यूब की मदद से सिक्के को धीरे-धीरे बाहर निकाल लिया गया।

    अब बच्चे की हालत में सुधार है।

    सफल ऑपरेशन

    बच्चे को अस्पताल से मिल चुकी है छुट्टी

    बच्चे का ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर्स ने न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन में इस मामले की रिपोर्ट भी प्रकाशित करवाई है।

    डॉक्टर का कहना है कि यह एक कठिन ऑपरेशन था और अगर बच्चे के शरीर से सिक्का न निकाला जाता तो उसे उसे गंभीर श्वसन रोग भी हो सकता था।

    हालांकि, कुछ घंटे की मेहनत के बाद डॉक्टर्स बच्चे के शरीर से निकालने में सफल रहे और कुछ दिनों बाद बच्चे को अस्पताल से छुट्टी भी मिल गई।

    अन्य मामला

    डॉक्टर्स ने युवक के शरीर से निकाले थे 39 सिक्के और 37 चुंबकें

    इसी साल फरवरी में दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में डॉक्टरों ने सर्जरी करके एक 26 वर्षीय व्यक्ति के पेट से 39 सिक्के और 37 चुंबकें निकालीं थीं।

    मरीज एक मानसिक बीमारी से पीड़ित था और जिंक का स्त्रोत समझकर इन चीजों को निगल रहा था।

    कई जांच के बाद उसका इलाज किया गया। डॉक्टरों ने बताया था कि मरीज के पेट से 1, 2 और 5 रुपये के कुल 39 सिक्के और अलग-अलग आकार की 37 चुंबक मिली थीं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अमेरिका
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    ऐपल 2026 में लॉन्च करेगी कैमरा से लैस एयरपॉड्स, जानिए क्या होगा फायदा  ऐपल
    हरियाणा के नूंह से एक और पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार, चैट से हुआ खुलासा हरियाणा
    IRCTC ने लॉन्च किया स्वारेल ऐप, जानिए क्या है खास  IRCTC
    कान्स 2025: दूसरी बार रेड कार्पेट पर दिखीं उर्वशी रौतेला, सामने आईं तस्वीरें उर्वशी रौतेला

    अमेरिका

    चंद्रमा पर खुदाई करेगी अमेरिकी कंपनी इंटरल्यून, हीलियम-3 के खनन की है योजना  नासा
    अमेरिका का तीसरा सबसे बड़ा स्मार्टफोन निर्यातक बना भारत  स्मार्टफोन
    #NewsBytesExplainer: क्या है NATO, जिससे टकराव को लेकर पुतिन ने तीसरे विश्व युद्ध की चेतावनी दी?  रूस समाचार
    अमेरिका के जल संस्थाओं पर साइबर हमले कर रहे हैकर्स, सरकार ने राज्यों को दी चेतावनी साइबर हमला

    अजब-गजब खबरें

    उड़ते विमान में महिला को शुरू हुई प्रसव पीड़ा, पायलट ने की डिलीवरी ताइवान
    अमेरिका: गोताखोर को इंडियाना झील में मिलीं लगभग 200 ऐपल वॉच  अमेरिका
    दिल्ली: पेंटर को वापस मिले कोहनी से कटे हाथ, डॉक्टरों ने किया ऐतिहासिक सफल प्रत्यारोपण दिल्ली
    पेरिस फैशन वीक में आकर्षण का केंद्र बना हवा और कांच से बना पर्स, जानें पेरिस
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025