NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / दिल्ली पुलिस ने 'काला चश्मा' गाने के जरिए दी आई फ्लू पर सलाह, देखिए वीडियो
    अगली खबर
    दिल्ली पुलिस ने 'काला चश्मा' गाने के जरिए दी आई फ्लू पर सलाह, देखिए वीडियो
    दिल्ली पुलिस ने आई फ्लू पर अनोखे अंदाज में जारी की एडवाइजरी

    दिल्ली पुलिस ने 'काला चश्मा' गाने के जरिए दी आई फ्लू पर सलाह, देखिए वीडियो

    लेखन गौसिया
    Jul 31, 2023
    06:57 pm

    क्या है खबर?

    देशभर में आई फ्यू यानी कंजंक्टिवाइटिस के मामलों में लगातार वृद्धि देखी जा रही है।

    ऐसे में आंख से जुड़ी इस समस्या से बचाव के लिए दिल्ली पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है, लेकिन उन्होंने इसमें एक बॉलीवुड ट्विस्ट जोड़ा है, जो सोशल मीडिया यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है।

    दिल्ली पुलिस ने एक ग्राफिक साझा किया है, जिसमें वह अनोखे अंदाज में आई फ्लू से पीड़ित सभी लोगों को एक जरूरी संदेश दे रही है।

    ग्राफिक

    दिल्ली पुलिस ने इंस्टाग्राम पर साझा किया ग्राफिक

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंस्टाग्राम पर दिल्ली पुलिस के आधिकारिक अकाउंट से बीते रविवार को एक ग्राफिक साझा किया गया।

    इसमें लिखा है, 'कंजंक्टिवाइटिस से पीड़ित सभी लोगों के लिए 'तेनु काला चश्मा जचदा ए, जचदा ए तेरे मुखड़े पे'। कृपया चश्मा पहनें और जल्दी ठीक हो जाएं।'

    इसके साथ बैकग्राउंड में कैटरीना कैफ और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'बार बार देखो' का गाना 'काला चश्मा' भी बज रहा है।

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    यहां देखिए दिल्ली पुलिस द्वारा जारी एडवाइजरी का वीडियो 

    Instagram post

    A post shared by delhi.police_official on July 31, 2023 at 6:05 pm IST

    जानकारी

    वायरल हो रही अनोखी एडवाइजरी

    इस रील को पोस्ट किए जाने के बाद से अब तक लगभग 50,000 से ज्यादा बार देखा जा चुका है और इसे 4,000 से ज्यादा लाइक्स मिले हैं। सोशल मीडिया यूजर्स दिल्ली पुलिस की रचनात्मकता की खूब सराहना कर रहे हैं।

    प्रतिक्रिया

    यूजर्स ने की दिल्ली पुलिस की तारीफ

    कई यूजर्स ने दिल्ली पुलिस की रचनात्मकता की प्रशंसा की है।

    एक यूजर ने लिखा, 'इसके निर्माता को सलाम।'

    दूसरे यूजर ने लिखा, 'हर कोई अपनी आंखों की जांच कराए और ख्याल रखे। साथ ही इस मजेदार मीम का आनंद भी लेते रहें।'

    तीसरे यूजर ने कमेंट किया, 'हमारी दिल्ली पुलिस हमेशा मस्त रहती है।'

    एक अन्य यूजर ने लिखा, 'चश्मा सिर्फ आई फ्लू से पीड़ित लोगों के लिए है, ताकि आंखों में तेज रोशनी न लगे।'

    आई फ्लू

    आई फ्लू के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी

    आई फ्लू को गुलाबी आंख या लाल आंख के रूप में भी जाना जाता है। इसके कारण आंखों में लालिमा, दर्द और सूजन जैसी परेशानियां होती हैं।

    यह समस्या बारिश के मौसम में सबसे ज्यादा फैलती है और यह आमतौर पर गंदगी और धूल-मिट्टी आदि के कारण से होने वाली एलर्जी के कारण होती है।

    पिछले सालों की तुलना में इस बार इस समस्या के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। आई फ्लू से बचाव के लिए ये टिप्स अपनाएं।

    अन्य मामला

    दिल्ली पुलिस पहले भी दे चुकी है रचनात्मक तरीके से संदेश

    दिल्ली पुलिस अपने रचनात्मक सार्वजनिक सुरक्षा संदेशों के लिए मशहूर है।

    इससे पहले दिल्ली पुलिस ने एक वीडियो संदेश साझा किया था, जिसमें उन्होंने सड़क पर चलते-चलते फोन के इस्तेमाल से होने वाले खतरों के बारे में बताते हुए वाहन चलाते समय फोन नहीं इस्तेमाल करने का संदेश दिया था।

    इसके वीडियो के कैप्शन में लिखा था, 'कहीं पे निगाहें, कहीं पे निशाना खतरनाक हो सकता है। वाहन चलाते समय ध्यान सिर्फ सड़क पर रखें, मोबाइल पर नहीं।'

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखिए अन्य रचनात्मक वीडियो

    'कहीं पे निगाहें, कहीं पे निशाना' खतरनाक हो सकता है।

    वाहन चलाते समय ध्यान सिर्फ सड़क पर रखें, मोबाइल पर नहीं।#DelhiPoliceCares #RoadSafety pic.twitter.com/u1ylBANjXy

    — Delhi Traffic Police (@dtptraffic) November 7, 2022
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली पुलिस
    इंस्टाग्राम
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए 5,561 श्रद्धालुओं ने किया था आवेदन, सिर्फ 750 का हुआ चयन कैलाश मानसरोवर यात्रा
    टी-20 क्रिकेट: एक कैलेंडर वर्ष में इन बल्लेबाजों ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन  टी-20 क्रिकेट
    रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' की रिलीज तारीख का ऐलान, पहला पोस्टर आया सामने रितेश देशमुख
    शेयर बाजार में आज भी बढ़त, सेंसेक्स 410 अंक चढ़कर हुआ बंद  शेयर बाजार समाचार

    दिल्ली पुलिस

    रोहिणी हत्याकांड: साहिल ने पूरी योजना बनाकर की थी हत्या, हरिद्वार से खरीदकर लाया था चाकू दिल्ली
    बृजभूषण के खिलाफ सबूत नहीं होने का दिल्ली पुलिस ने किया खंडन, फिर डिलीट किया ट्वीट बृजभूषण शरण सिंह
    #NewsBytesExplainer: बृजभूषण सिंह और पहलवानों के विवाद में अब तक क्या-क्या हुआ और आगे क्या? बृजभूषण शरण सिंह
    #NewsBytesExplainer: बृजभूषण पर लगे आरोपों की जानकारी सामने आई, छाती को छूने समेत क्या-क्या आरोप लगे? बृजभूषण शरण सिंह

    इंस्टाग्राम

    इंस्टाग्राम हुआ डाउन, दुनियाभर के यूजर्स नहीं एक्सेस कर पा रहे अकाउंट सोशल मीडिया
    फूड कॉम्बिनेशन की सूची में गुलाब जामुन के साथ दही भी हुआ शामिल, देखिए वायरल वीडियो सोशल मीडिया
    इंस्टाग्राम ला रही है ये नए फीचर्स, यूजर्स और क्रिएटर्स को मिलेंगी ये सुविधाएं इंस्टाग्राम रील्स
    फेसबुक ने भारत में 2.7 करोड़ कंटेंट को प्लेटफॉर्म से हटाया- रिपोर्ट  फेसबुक

    अजब-गजब खबरें

    भारतीय लड़की ने 6.94 सेकंड में की 50 मीटर लिंबो स्केटिंग, तोड़ा अपना ही विश्व रिकॉर्ड  महाराष्ट्र
    ऑस्ट्रेलिया: 75 वर्षीय महिला बनी दुनिया की सबसे उम्रदराज फुटबॉल खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया
    इस दंपति ने कार से तय किया 116 देशों का सफर, बनाया विश्व रिकॉर्ड गिनीज बुक
    झारखंड: सोशल मीडिया पर हुई मुलाकात, फिर शादी करने के लिए भारत पहुंची विदेशी महिला झारखंड
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025